Category Archives: नवगछिया

पुरानी विवाद को लेकर दंपति और पुत्र पर हमला, तीनों गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित जमुनिया के 14 नंबर सड़क पर पुरानी विवाद को लेकर सोमवार की संध्या जमकर मारपीट हुई। इस घटना में सुनील कुमार झा, पिता श्याम झा, निवासी तुलसीपुर थाना खरीक, और उनकी पत्नी शांति देवी के साथ-साथ उनका पुत्र गौरव कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर पाई गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सुनील कुमार झा और शांति देवी को भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। गौरव कुमार झा का भी इलाज अस्पताल में जारी है।पुत्र गौरव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई। रंजीत भगत, […]

बाइक सवार महिला सड़क हादसे में घायल, आरोपी फरार ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती टोला परबत्ता की निवासी चांदनी देवी, पत्नी मिथुन मंडल, गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गईं। घटना इस्माइलपुर जाने वाली 14 नंबर सड़क पर लक्ष्मीपुर बाबा विश्वनाथ मंदिर के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, चांदनी देवी की बाइक को किसी वाहन ने धक्का मार दिया और आरोपी फरार हो गया। दुर्घटना के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल से मायागंज भागलपुर रेफर किया गया है।चांदनी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। Chanchal Jha

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में आयोजित हो रहा क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 ||GS NEWS

Chanchal Jha0

सोमवार को विद्यालय के चेतना सत्र में दी गई प्रतियोगिता संबंधित जानकारी नवगछिया के बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड, में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता एक स्तरीय होगी, जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता को पाँच श्रेणियों में विभाजित किया गया है— प्रत्येक श्रेणी के विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹200 जमा कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसे साथ लेकर ही विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी, जिसमें काले या नीले […]

Noimg

वाहन जांच में बाइक सवार से 4.50 ग्राम गांजा और विदेशी शराब बरामद, युवक गिरफ्तारवाहन जांच में बाइक सवार से 4.50 ग्राम गांजा और विदेशी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । भवानीपुर थाना पुलिस ने रविवार की रात्री गुप्त सूचना के आधार पर जेपी कॉलेज रोड पर वाहन जांच के दौरान कार्रवाई की। पुलिस ने टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 34 एम 4055, को रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में बाइक सवार भवानीपुर थाना क्षेत्र के आशाटोल निवासी अंकुश कुमार, पिता छेदी शर्मा, के पास से 4.50 ग्राम गांजा और 375 मिलीलीटर की एक बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा उनके पास से एक मोबाइल फोन और 3,800 रुपये नगद भी पुलिस ने जब्त किया। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। […]

Noimg

भागलपुर रंग महोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज, आयोजन समिति ने की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। रंगकर्म, लोककला और राष्ट्रीय एकता को समर्पित रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर द्वारा आगामी 20 से 22 दिसंबर 2025 तक कला केंद्र, लाजपत पार्क में आयोजित होने वाले भागलपुर रंग महोत्सव 2025 की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी कड़ी में रविवार को SMS जूनियर स्कूल, बूढ़ानाथ चौक स्थित प्रांगण में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय सदस्य कौशल किशोर सिंह ने की। बैठक में महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु कई उप-समितियों का गठन किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि विभिन्न राज्यों से आने वाले कलाकारों के आवास और भोजन की व्यवस्था डॉ. आर.पी. रोड स्थित […]

Noimg

साहसी बालिकाओं के लिए निःशुल्क सेल्फ डिफेंस ताइक्वांडो कैंप का आयोजन ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में साहसी बालिका कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च विद्यालय लत्तीपाकर परिसर में एकदिवसीय निःशुल्क मार्शल आर्ट ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बालिकाओं को आत्मरक्षा की कला, फिजिकल फिटनेस और ताइक्वांडो खेल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण से बालिकाओं का आत्मबल बढ़ेगा और वे अपनी सुरक्षा के लिए साहसिक कदम उठा सकेंगी। शिविर के मुख्य कोच थे घनश्याम प्रसाद, जो अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट होल्डर और राष्ट्रीय रेफरी भी हैं। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य कुमारी विजया सिन्हा, ताइक्वांडो कोच मुकेश कुमार, संजय सिंह, मोनी कुमारी, खेल शिक्षक मो गुलाम मुस्तफा तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत उपस्थित थे। शिविर में भाग […]

Noimg

नवगछिया पुलिस की मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 200 ग्राम स्मैक के साथ डॉक्टर समेत 4 तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : नवगछिया पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। मामले को लेकर 06 दिसंबर 2025 को नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को पूरी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि बिहपुर थाना को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन से ब्राउन शुगर की खेप बिहपुर की ओर जा रही है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए नवगछिया पुलिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। उक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ढ़ाला के पास वाहन जाँच शुरू की। इसी दौरान स्कॉर्पियो वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर- जेएच 21 के 2265 और उसमें सवार चारों व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान […]

महापरिनिर्वाण दिवस पर महाविद्यालय के खेल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) जीबी कॉलेज नवगछिया इकाई द्वारा डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार को महाविद्यालय के खेल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम का संचालन और आयोजन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उषा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं स्वयंसेवक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रो. शिवशंकर मंडल, प्रो. बिंदेश्वरी सिंह, डॉ. राजकुमार, डॉ. फिरोज, डॉ. दिव्यप्रियदर्शी, डॉ. अनिल, डॉ. मंजू, डॉ. सुनील के अलावा स्वयंसेवक प्रणव, अभिलाषा, प्रज्ञा, साक्षी, नेहा आदि ने भी कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने […]

Noimg

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में आयोजित होगा क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025, ||  GS NEWS

Chanchal Jha0

सोमवार 8 दिसंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता एक स्तरीय होगी, जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता को पाँच श्रेणियों में विभाजित किया गया है— प्रत्येक श्रेणी के विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹200 जमा कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसे साथ लेकर ही विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी, जिसमें काले या नीले रंग के बॉल पेन का उपयोग अनिवार्य […]