5
(1)

पूर्णिया । पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। ईस्ट जोन के पूर्व चेयरमैन एवं क्रिकेट प्रशिक्षक हरि ओम झा ने कहा कि पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने से जिले का चौमुखी विकास होगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि लगभग 256 वर्ष पुराने पूर्णिया जिले का प्रमंडलीय मुख्यालय होने के साथ-साथ इसकी भौगोलिक स्थिति भी महत्वपूर्ण है। पूर्णिया प्रमंडल की सीमाएं अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय क्षेत्रों से जुड़ी हैं और यहां लगभग तीन करोड़ की आबादी निवास करती है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं का विकास पूरे क्षेत्र के लिए लाभकारी होगा।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

हरि ओम झा ने कहा कि बिहार सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है और कोशी, सीमांचल, मिथिलांचल तथा पूर्णिया क्षेत्र में खेलों की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि नेपाल और भूटान जैसे पड़ोसी देशों के खिलाड़ियों को भी लाभ मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया में एयरपोर्ट बनने से जिला देश के विभिन्न शहरों से जुड़ चुका है। यदि यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होता है तो भविष्य में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की घरेलू प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावना भी बढ़ेगी।

हरि ओम झा ने बताया कि पूर्णिया शहर और आसपास इंदिरा गांधी स्टेडियम, डीएसए ग्राउंड, जिला स्कूल मैदान, पूर्णिया कॉलेज, गुलाबबाग मेला ग्राउंड, पुलिस लाइन मैदान, कृषि अनुसंधान संस्थान खुश्कीबाग, रानीपतरा सहित कई खेल मैदान उपलब्ध हैं। इन मैदानों का विकास कर आउटडोर एवं इनडोर खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। उन्होंने मैदानों में शेड, गैलरी, शौचालय, पेयजल, घेराबंदी, लेवलिंग, ग्रास कटर, पिच रोलर और बॉलिंग मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की।

उन्होंने मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर एवं जिला परिषद अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों से पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: