5
(1)

पूर्णिया। सावन माह के प्रथम दिन ऑब्स एंड गायनी सोसायटी ऑफ इंडिया (FOGSI) के पूर्णिया चैप्टर की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाघमारा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे फोगसी के पौधारोपण अभियान के तहत आयोजित किया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम का नेतृत्व फोगसी पूर्णिया चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. विभा झा एवं सचिव डॉ. अनुराधा सिन्हा ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

डॉ. विभा झा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फोगसी की पर्यावरण स्वास्थ्य समिति द्वारा चलाया जा रहा पौधारोपण अभियान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है। उनका उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर हरियाली को बढ़ावा देना भी है।

सचिव डॉ. अनुराधा सिन्हा ने कहा कि सावन का पहला दिन प्रकृति के सबसे निकट रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान फोगसी की पर्यावरण स्वास्थ्य समिति द्वारा संचालित पौधारोपण अभियान की जानकारी भी दी गई। समिति ने लोगों से अपने घरों, विद्यालयों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।

इस अवसर पर डॉ. अंजू करण, डॉ. आशा सिंह, डॉ. आरती सिन्हा, डॉ. रेणुका सिंह, डॉ. दिव्यंजली सिंह, डॉ. सीपीका, डॉ. खुशबू आनंद, सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह, संजीत कुमार सिन्हा सहित अन्य लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: