Category Archives: नारायणपुर

Noimg

मधुरापुर गांव में दो पक्ष के बदमाश में विवाद को लेकर चली गोली, दहशत में लोग,पहुंची पुलिस, दो खोखा बरामद || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर: मधुरापुर गांव में सोमवार को दो पक्ष के बदमाशों में किसी कारण को लेकर विवाद होने पर करीब 8 चक्र गोलियां चली। लोगों में गोली चलने की आवाज सुनकर दहशत फैल गया। लगातार चल रहे गोली के कारण कोई समझ नहीं पा रहा था की गोली कौन और क्यों चला रहा है। लेकिन जब घर से बाहर आकर देखा तो गजब का नजारा था करीब 7 की संख्या में हथियार से लैस बदमाश वहां एक लाइन से सड़क पर खड़े थे और ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। अपराधी कोई और नहीं बल्कि और बलाहा,नारायणपुर का था जिसका मधूरापुर के ही एक छोटे-मोटे बदमाश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद गोलियां चलने लगी। गोली की घटना […]

Noimg

सम्मान समारोह का आयोजन || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर- प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के शाहपुर चौहद्दी गॉव स्थित नाथ स्थान परिसर में नाथ बाबा क्लब शाहपुर के सानिध्य में सरस्वती पुजा के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में जिलापार्षद प्रतिनिधि भारतेन्दु मिश्रा,प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव,पुर्व प्रमुख ईशो यादव,पुर्व जिलापार्षद प्रतिनिधि महेशचंन्द्र मंडल,पीएचसी प्रभारी डा.विनोद कुमार एवं दैनिक समाचार पत्र के विभिन्न पत्रकार समेत समाजिक कार्यकर्ता को फुलमाला व अंगवस्त्र से सम्मानित किया।मौके पर कई वक्ताओं ने संबोधन में सुबे के पुर्व मंत्री दिवंगत ब्रह्मदेव मंडल के योगदान पर प्रकाश डाला वहीं जिलापार्षद प्रतिनिधि भारतेन्दु मिश्रा ने. संबोधन में पुस्तकालय के लिए भवन की घोषणा किया वहीं प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रखंड के विभिन्न पंचायत के गली मुहल्ले में सभी समस्याओं को दूर करने का […]

रंगे हाथ चोर को पुलिस ने दबोचा || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 से मधुरापुर बाजार को जाने वाली मुख्य सड़क कॉलेज चौक के पास स्थित अभिषेक पे फोन के दुकानदार रायपुर निवासी मुकेश शर्मा के दुकान में चोरी करने के प्रयास के दौरान भवानीपुर पुलिस की गश्ती दल ने शनिवार की देर रात्रि एक चोर को दबोचा है जबकी अन्य चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। गिरफ्तारी बाद तलाशी के दौरान चोर के पास दिवाल तोड़ते हुए छैनी हथोड़ा बरामद किया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की गिरफ्तार चोर मधुरापुर निवासी सुभाष यादव का पुत्र अमित कुमार यादव है पुछताछ के दौरान चोरी की घटना को असफल अंजाम कबूल करते हुए अमित ने पुलिस को स्वीकार कर बताया कि […]

Noimg

दिवाकर को 4 वर्षो से जमीन का नहीं मिला स्पष्ट न्याय || GS NEWS

DESK 040

अपने हक में न्याय की मॉग तक दाढ़ी, सिर का बाल बढ़ाकर नंगे पांव चलने का संकल्प लिया है दिवाकर नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा निवासी दिवंगत शिक्षक दंपत्ती के पुत्रदिवाकर सिंह पैतृक जमीन का अंचलकर्मी की मिलीभगत से शैलेंद्र सिंह एवं गीता देवी द्वारा करीब दो बीघा जमीन अपने नाम फर्जी तरीके से हथिया लेने पर चार वर्षो से जनता दरबार एवं डीसीएलआर कोर्ट में चक्कर लगाने के वावजूद जमीन का स्पष्ट और संपूर्ण न्याय नहीं मिल पाया है।मामले को लेकर पीड़ीत दिवाकर जनता दरबार से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारी से लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटा चुका है। दिवाकर कहता है कि दौड़ धूप करने से अभी तक में जो न्याय मिला है […]

Noimg

तीन मामले निष्पादित || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर ओपी में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार आयोजित हुआ. जिसकी अध्यक्षता सीओ अजय कुमार सरकार व भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने किया. जिसमें चार मामले आये उसमें तीन मामले का ऑन द स्पाॅट निष्पादिन किया गया . बलाहा गांव के दिवाकर सिंह ने मकान को दखल दिलवाने के लिए सीओ अजय सरकार व भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह से गुहार लगाया.नहीं दिलाने पर जान गवाने की बात कहते हुए कहा कि हम मानसिक,शारीरिक व अर्थिक तंगी से जुझ रहे हैं.वहीं द्वितीय पक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि उक्त जमीन बटवारें से प्राप्त हुआ है. जिसे पत्नी गीता देवी के नाम से मकान बना कर रह रहे हैं. वहीं थानाध्यक्ष ने दिवाकर सिंह को […]

Noimg

नारायणपुर में 10 वीं कक्षा के छात्र का अपहरण परिजन लगा रहे हैं थाना का चक्कर || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला नारायणपुर के इमरोज अली के एकलौता पुत्र आबिद अली का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। जो की माध्यमिक उच्च विद्यालय नारायणपुर का 10वीं कक्षा का छात्र बताया गया है। अपहरण की घटना को लेकर बालक की मॉ पीड़ीत जमीला खातून ने भवानीपुर ओपी में आवेदन देकर एकलौते पुत्र की बरामदगी को लेकर भवानीपुर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ीत मॉ ने बताया की घटना को लेकर भवानीपुर ओपी में आवेदन देकर चक्कर लगा रहे है। अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है इधर करीब आधा दर्जन अपराधि हथियार से लैस होकर कभी घोड़े पर सवार होकर तो कभी मोटरसाइकिल से देर रात बालक को लेकर घर […]