Category Archives: निभाष मोदी की रिपोर्ट

कैदियों की पेशी से पहले खूब होती है भागलपुर में खातिरदारी ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर से फिर एक मामला कैदियों को होटल में खाना खिलाने का सामने आया है, जहां एक एसआई और दो सिपाही मिलकर कैदियों की मेहमानवाजी में लगे थे रिपोर्ट ;-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर में कैदियों को पेशी से पहले खाना खिलाने का मानो रिवाज बन गया हो,कोर्ट से लगातार कैदियों के फरार होने की घटना पिछले दिनों भागलपुर में सामने आ चुकी है। लेकिन पुलिस है कि सुधरने का नाम नहीं ले रही। घोघा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार अपराधी को पुलिस जेल ले जाने से पहले कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। वही यहां पर पुलिस के एक एएसआई और दो सिपाही नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कैदी को कचहरी चौक स्थित एक होटल में ले गए और उसे […]

भीरखुर्द पंचायत के ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों के स्थानंत्रण को लेकर आमरण अनशन चौथे दिन भी रहा जारी, एसडीओ धन्नजय कुमार ने की मुलाकात||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड मुख्यालय मे भीरखुर्द पंचायत के सरपंच उदीत नारायण मंडल एंव ग्रामीणों द्वारा मध्य विघालय के शिक्षकों के स्थानतरण को लेकर आमरण अनशन के चौथे दिन एसडीओ धन्नजय कुमार ने आमरण अनशन कर रहे सरपंच उदीत नारायण मंडल एंव ग्रामीणों से मुलाकात करते हुये उनकी समस्याओं को जानते हुये कहा कि शिक्षकों कि जांच प्रताल करने के बाद शिक्षकों का स्थानतरण किया जाएगा। लेकिन अनशनकारीयो ने कहा कि इस गांव के शिक्षकों को मध्य विघालय भीरखुर्द से स्थानतरण होने पर ही स्कूलों में अच्छी शिक्षा हो पाएगी।गांव के शिक्षकों के होने से स्कूलों में दादागीरी एंव मनमानी होने से स्कूलों मे पठन पाठन नहीं होने पर बच्चों का भविष्य अंधकार मय हो रहा हैं।जबतक गांव […]

गुजरात के बड़ौदा में आयोजित नेशनल ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भागलपुर ने लहराया परचम ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर की मिताली तिवारी ने 2000 व 1500 मीटर रेस में एक सिल्वर और एक ब्रोंज मेडल लाकर किया अपने शहर का नाम रोशन रिपोर्ट :-निभाष मोदी/भागलपुर भागलपुर,बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है, अपने काम में दक्ष होने के साथ यहां के लोग शारीरिक मेहनत करते भी नही थकते। खेल कर देश के लिए मेडल लाना हो या पढ़ कर देशसेवा करनी हो बिहारियो ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। पिछले हफ्ते गुजरात के बड़ौदा में आयोजित नेशनल ओपेन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार के भागलपुर जिला की मिताली तिवारी ने 2000 व 1500 मीटर रेस में एक सिल्वर और एक ब्रोंज मेडल पर अपना कब्जा जमाया, इससे पहले भी मिताली ने अन्य कई मैराथन में अपना […]

बिहार अग्निशमन सेवा दल के द्वारा महिलाओं को आगजनी से बचने के बताए गए नुस्खे ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी/भागलपुर भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भिटठी के 5 नंबर वार्ड में आज अग्निशमन सेवा दल के द्वारा महिलाओं को आगजनी से बचाव को लेकर कई तरह के नुस्खे बताए गए साथ ही साथ आगजनी से बचने के भी उपाय बताए गए अग्निशमन सेवा दल के लोगों ने कई छोटे-बड़े बातों पर लोगों के साथ चर्चा की और आगजनी से बचने के लिए सावधानी बरतने की भी बात कही। जागरूकता कार्यक्रम के तहत गांव की महिलाए काफी संख्या में उपस्थित थीं। इस जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत फायर ब्रिगेड के अजय कुमार ने सभी महिलाओं को अपने दल बल के साथ प्रशिक्षण के दौरान कई तरह से आगजनी के बचाव के तरीके बताएं। ट्रेनिंग के दौरान सभी […]

स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार के मंगल पांडे ने ऑनलाइन माध्यम से एबीसी लाइफ केयर हॉस्पिटल का किया उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर सांसद,जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल सर्जन के अलावा शहर के कई गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया एबीसी लाईफ केयर हॉस्पिटल की शुरुआतनिभाष मोदी रिपोर्ट :-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर के बंसीटीकर में एबीसी लाइफ केयर हॉस्पिटल का आज ग्रैंड ओपनिंग किया गया। एबीसी हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार के मंगल पांडे ने ऑनलाइन के माध्यम से किया।अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार के मंगल पांडे ने एबीसी लाईफ केयर हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं कर्मियों को शुभकामनाएं दी। और उन्होंने कहा कि इस हॉस्पिटल में आधुनिक एवम सस्ता ईलाज होगा, यह मानवता को दर्शाता है। वही भागलपुर सांसद अजय मंडल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा,सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन उमेश […]

दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान,कुछ दिन पहले हुई थी दोनों में विवाद ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े 17 वर्षीय युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हुई मौत भागलपुर मे आय दिन वारदात पे वारदात होते चले जा रहे हैं ।प्रशासन अपराधियों पर लगाम कसने में पूर्णरूपेण विफल हो रही है।अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ता चला जा रहा है की अपराधी अब दिनदहाड़े लोगों को गोलियों का शिकार बनाने लगे हैं।ताजा मामला भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र का है ।भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर काली मंदिर के समीप आज सुबह 09 बजे के करीब दोस्तों ने ही विजय यादव के बेटे इंटर के छात्र सागर यादव को घर से बुलाकर गोली मार दी । आनन-फानन में उसे मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित […]

संघर्षशील अतिथि शिक्षक संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर 14वें दिन भी धरना प्रदर्शन रहा जारी ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर,टीएमबीयू में अतिथि शिक्षकों की बहाली के लिए साक्षात्कार का शेड्यूल जारी करने की मांग को लेकर 14वां दिन भी संघर्षशील अतिथि शिक्षक संघ द्वारा धरना जारी रहा। संघ के डाॅ सौरभ झा ने बताया कि जब तक गेस्ट फैकेल्टी का इंटरव्यू का शेड्यूल जारी नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं अतिथि शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करने समाजसेवी बिजय कुमार यादव धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मांगों को जायज बताते हुए कहा कि 6 जून से अतिथि शिक्षक अभ्यर्थियों का धरना जारी है, बावजूद इसके विश्वविद्यालय का कोई भी पदाधिकारी धरना पर बैठे शिक्षकों से मिलने तक नहीं आया। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। 1 जुलाई से कॉलेजों एवं […]

पीरपैंती रेफरल अस्पताल की स्थिति बद से बदतर, मरीजों को करनी पड़ रही कई परेशानियों का सामना ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर के पीरपैंती रेफरल अस्पताल की स्थिति बद से बदतर है इस अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों का खान पान की सुविधा भगवान भरोसे है ,जबकि सरकारी योजनाओ में दिन के हिसाब से कई मीनू बने हुए हैं। बिहार सरकार के द्वारा बिहार के जनता के सुविधा के लिए सभी रेफरल अस्पताल में एक से बड़कर एक योजना और स्कीम दिया जा रहा है ताकि अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हो रहे मरीजों को कठिनाई का सामना नही करना पड़े तो दूसरी ओर सिर्फ कागज और रजिस्टर मेंटेन कर खाना पूर्ति करके रुपए बचाने का सिलसिला धड़ल्ले से चालू है।ऐसा ही कुछ मामला पीरपैंती रेफरल अस्पताल से सामने आया है। बताते चले कि पीरपैंती […]

अवैध बालू खनन करवाने में शामिल लोगों पर होगी कार्रवाई- डीआईजी विवेकानंद ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर| अवैध बालू खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है ।सुबह से ही अवैध बालू लदे ट्रैक्टर सड़कों पर धड़ल्ले से चलते हैं ।हालांकि माफियाओं में पुलिस का खौफ थोड़ा भी नहीं बचा है, जानकारी के लिए आपको बता दें कि लगातार हो रहे अवैध खनन पर प्रशासन का भी कोई ख़ास ध्यान नहीं है, बालू से लदे ट्रैक्टर के चलते आए दिन सड़क हादसा की संख्या बढ़ती जा रही है।अहले सुबह भागलपुर के टोओपी बायपास थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार ने कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर को जप्त किया है, हालांकि आपको बता दें कि जगदीशपुर टोओपी बायपास, बबरगंज, मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र होकर अहले सुबह ट्रैक्टर धड़ल्ले से चलती है, और प्रशासन सिर्फ कार्रवाई […]

पीरपैंती थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में दो पक्षों में हुआ मारपीट,एक युवक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी/भागलपुर पीरपैंती थाना में दोनों पक्षों पर हुई एफआईआर दर्ज भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि बाबूलाल सिंह को दिनेश सिंह के पुत्र शंकर सिंह द्वारा लोहे के रॉड से सिर पर वार कर दिया जिससे बाबुलाल सिंह बूरी तरह से जख्मी हो गया।जिसका उपचार कराने के लिए पीरपैंती थाना ने पीरपैंती रेफरल अस्पताल भेज दिया। उपचार के बाद बाबूलाल सिंह पीरपैंती थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।साथ ही साथ दूसरे पक्ष से दिनेश सिंह ने भी एफआईआर दर्ज कराया है।बाबूलाल सिंह द्वारा बताया गया की दिनेश अवैध रूप से मेरे जमीन पर लगे पेड़ को काट दिया जिसका विरोध […]