Category Archives: निभाष मोदी की रिपोर्ट

अग्नीपथ योजना को लेकर 4 दिनों से चल रहा प्रदर्शन, प्रशासन ने किया बीजेपी कार्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 24 घंटे के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस की रहेगी तैनाती ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, अग्नीपथ योजना को लेकर बिहार में पिछले चार दिनों से छात्रों के द्वारा अग्नीपथ योजना के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके दौरान बीजेपी कार्यालय को भी कई जगहों पर निशाना बनाया गया है। जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती 24 घंटे के लिए की गई है। वही इन लोगों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी तरह का प्रदर्शन होता है तो कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया गया है। DESK 04

वी केयर संस्थान के द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं ने भी किया रक्तदान ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के आदमपुर क्षेत्र स्थित कालीबाड़ी में वी केयर संस्था के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ युवा और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर ब्लड डोनेशन कैंप में हिस्सा लिया, और रक्तदान किया। संस्था का मानना है कि कोरोना काल में खून की काफी कमी देखी गई थी। जिसको लेकर लगातार संस्था के द्वारा ब्लड कैंप लगाकर रक्तदान करवाया जा रहा है। जिससे जिले में रक्त की कमी ना हो और जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके। जिससे उनकी जान बचाई जा सके। आज के रक्त दान शिविर में 200 लोगों के रक्तदान का टारगेट रखा गया है। DESK 04

समर कैंप समापन समारोह (प्रेस विज्ञप्ति) ||GS NEWS

DESK 040

चकय के चक धूम समर कैंप समापन समारोह में गूंजी बच्चों की किलकारी और बिखेरी सतरंगी छटा। खराब मौसम के बावजूद बच्चों का कम नहीं हुआ उत्साह क्या बेहतरीन कार्यक्रमों का प्रदर्शन। आज दिनांक 18 जून 2022 को स्थानीय जगलाल उच्च विद्यालय परिसर में किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर द्वारा आयोजित 21 दिवसीय चकय के चक धूम समर कैंप का समापन समारोह का आयोजन किया गया। विगत 29 मई से 18 जून तक किलकारी द्वारा संचालित समर कैंप में 2000 से भी अधिक बच्चों ने लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, वेस्टर्न नृत्य, लोक संगीत शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत, नाटक, सॉक्स पपेट, मास्क मेकिंग, मंजूषा कला, मूर्तिकला, चाक कला, चित्रकला, हस्तकला, सिक्की आर्ट, जूट आर्ट, कुश्ती, कराटे, खो–खो, कबड्डी, कैरम बोर्ड और […]

भागलपुर में पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत दो घायल, तेज आँधी और बारिश के बाद गिरा पेड़ ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सेन्ट्रल जेल के समीप पेड़ के निचे दबकर एक शख्श की मौत हो गयी। दरअसल शाम में भागलपुर में तेज आंधी और बारिश के बाद कई जगह पेड़ गिरे इस दौरान जीरोमाइल से तिलकामांझी की ओर जा रहे स्कूटी सवार व बाइक सवार जोमैटो बॉय व एक महिला पर पेड़ गिर गया हादसे में स्कूटी सवार शख्स की मौत हो गयी सूचना पर पहुंची तिलकामांझी पुलिस ने शव को मायागंज अस्पताल भेजा। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। भागलपुर में इससे पहले भी पेड़ गिरने से हादसे हो चुके हैं। DESK 04

इंडियन पावर लिफ्टिंग ऑफ फेडरेशन की ओर से आयोजित होने वाले पावरलिफ्टिंग में बिहार के 8 लड़कों का हुआ चयन। युवा समाजसेवी बिजय कुमार यादव ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर दी अग्रिम बधाई ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,इंडियन पावरलिफ्टिंग ऑफ फेडरेशन की ओर से उत्तर-प्रदेश के कानपुर में आयोजित पावरलिफ्टिंग में बिहार से कुल 8 लड़कों का चयन हुआ है। जिसका आयोजन दिनांक 19 जून 2022 से 22 जून 2022 तक किया जाएगा। सीनियर पावरलिफ्टिंग में आकाश शर्मा,आकाश कुमार सिन्हा एवं अरव कुमार का चयन हुआ है जबकी सब-जूनियर पावरलिफ्टिंग में अरविंद कुमार,रूद्र राणा मोहम्मद मौसम राजा एवं सचिन कुमार का चयन हुआ है। इसकी जानकारी भागलपुर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार भारती ने दी। अमित कुमार भारती ने हर्ष जताते हुए बताया कि पूरे बिहार से कुल 8 लड़कों का चयन हुआ है जिसमें ज्यादातर खिलाड़ी भागलपुर के हैं, जो इंडियन पावरलिफ्टिंग ऑफ फेडरेशन द्वारा कानपुर में आयोजित होने वाले पावरलिफ्टिंग […]

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वशिष्ठ योग फाउंडेशन के द्वारा सैंडिस कंपाउंड मैदान में होगा योग कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वशिष्ठ योग फाउंडेशन के द्वारा सनातन योग पद्धति को पुनः स्थापित करने हेतु यह संस्थान योगी राजीव मिश्र के सानिध्य में सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में 21 जून को योग को लेकर कार्यक्रम रखा गया है । ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यह कार्यक्रम प्रातः 5:45 से 7:00 बजे सुबह का रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रशेखर शाह रहेंगे वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के अधीक्षक डॉ असीम कुमार दास रहेंगे। यह जानकारी प्रेस वार्ता में योगी राजीव मिश्र ने दी। जोगी राजीव मिश्रा ने कहा कि सनातन योग को वास्तविक स्वरूप में प्रगट करने के लिए घर-घर गली-गली […]

JDU विधायक गोपाल मंडल की धमकी : पीड़ित परिवार का आरोप, विधायक ने पूरे परिवार को दी जान से मारने की धमकी ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। JDU विधायक गोपाल मंडल पर फिर एक बार सुर्खियों में हैं। इस पर जमीन खाली करनेे को लेकर धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि विधायक गोपाल मंडल ने धमकी दी है कि जमीन खाली कर दो नहीं तो पूरे परिवार को जान से मारकर गंगा नदी में बहा दूंगा। बतादें कि जदयू से गोपालपुर के विधायक हैं नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल। नवगछिया के इस्माइलपुर थाना में मामले को लेकर दिया आवेदन मामले को लेकर इस्माइलपुर थाना के सुदन टोला के रामदेव मंडल की पत्नी जयमंती देवी ने मामले को लेकर इस्माइलपुर थाना में आवेदन दिया है। महिला ने इस्माइलपुर थाना में आवेदन देकर पुलिस को बताया कि मौजा परवत्ता में […]

जदयू के जिलाध्यक्ष बनाने पर कहा पार्टी की मजबूती के लिए क्षेत्रों में काम करूंगा – विधायक प्रो.ललित नारायण मंडल ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जदयू जिला अध्यक्ष विधायक डॉ.प्रो.ललित नारायण मंडल को बनाने पर मिडिया को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह,बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नितिश कुमार एंव प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का हमे जदयु जिला अध्यक्ष बनाने मे अहम रोल हैं।मै सभी का सुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पार्टी कि मजबूती के लिए क्षेत्रों मे काम करुगा। जिससे हमारी पार्टी आगे बढ सके।साथ ही सुलतानगंज के जदयु अतिपिछडा प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने विधायक. प्रो.ललित नारायण को बनाने पर खुशी जाहिर करते हुये।राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव मुख्यमंत्री से मांग किये कि सुलतानगंज के विधायक को मंत्री के पद दिये जाए।इस क्षेत्र के अबतक किसी को मंत्री नहीं बनाएं गए हैं।मंत्री बनने से क्षेत्र का विकास […]

भागलपुर बिहार कृषि विश्विद्यालय सबौर में दो दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

केन्द्रीय कृषि मंत्री और बिहार के कृषि मंत्री ने वर्चुअल तरीके से उद्घाटन मे लिया हिस्सा रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, विशेष अतिथि के रूप में पूर्व महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद डॉक्टर ए के सिंह के द्वारा किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री और बिहार के कृषि मंत्री ने वर्चुअल तरीके से उद्घाटन में हिस्सा लिया। सेमिनार का विषय है टिकाऊ खेती के लिए पोषक तत्व प्रबंधन में हुए नवीनतम विकास को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर कृषि विकास में टिकाऊ खेती की उपयोगिता […]