Category Archives: बिहपुर

Noimg

रसोईया मुबारक राईन ने वार्ड सदस्य के साथ की मारपीट . थाने में दिया आवेदन || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर -जमालपुर वार्ड सदस्य 12 की अफसाना खातून के साथ मारपीट एवं गाली गलौज मामला प्रकाश में आया है.इसको लेकर शनिवार को अफसाना खातून पति मोहम्मद अनवरउल जमालपुर वार्ड नंबर 12 वार्ड का सदस्य वर्तमान में है के द्वारा मोहम्मद मुबारक राईन पिता- नसीमुद्दीन राईन बिहपुर का निवासी है ,इसके द्वारा मारपीट की गई है, बता दे आपको की बी एम सी उर्दू मकतम मध्य विद्यालय की अध्यक्ष है ,अफसाना खातून और यह उसका अधिकार क्षेत्र में पड़ता है.जब वह विद्यालय सुबह 10:00 बजे अफसाना खातून अपने विद्यालय जांच पड़ताल के. लिए पहुंची ,अध्यक्ष होने के नाते तो वहां पर मोहम्मद मुबारक राईन प्रधानाध्यापक बबलू सर के साथ मिलकर गाली गलौज एवं मारपीट पर उतारू हो गए ,बोलने […]

Noimg

बिहपुर थाना परिसर में धूमधाम से मना बाबा भोले नाथ का वार्षिकोत्सव || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – शनिवार को बिहपुर थाना परिसर स्थित बाबा भोले नाथ का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान मंदिर को फुलों से सजाया गया था.मंदिर के प्रधान पुजारी शंकर मिश्र ने बताया की इस शिव मंदिर का दरवाजा पश्चिम की ओर खुलता है.यहां तांत्रिक सिद्धि के लिये महादेव की पुजा की जाती है.महादेव सबकी मनोकामना पूर्ण करती है।इस वार्षिकोत्सव में बिहपुर इंस्पेक्टर विनय कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, दारोगा नवीन कुमार , एएसआई हरेंद्र सिंह, शाही,समेत दफेदार डोमी मंडल आदि मौजूद थे.वहीं बाबा भोले नाथ की पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया.उसके बाद भजन गायक रविशंकर चौधरी ने एक से एक भजन गाकर शिवभक्तों को खूब झुमाया. DESK 04

Noimg

भाजपा हर बूथ पर मनाएगी स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती ,डाकबंगला परिसर ने भाजपाइयों ने किया बैठक || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – गुरुवार को बिहपुर के डाकबंगला परिसर में प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिला प्रभारी अभय बर्मन,जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ,पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा एवं विस संयोजक दिनेश यादव भी मौजूद थे.बैठक में स्वामी सहजानंद सरस्वती के जयंती को धूमधाम से हर बूथ पर मानने को लेकर चर्चा किया गया। वहीं बताया गया की सहजानन्द सरस्वती भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे.वे भारत में किसान आन्दोलन के जनक थे। वे आदि शंकराचार्य सम्प्रदाय के दसनामी संन्यासी अखाड़े के दण्डी संन्यासी थे. वे एक बुद्धिजीवी, लेखक, समाज-सुधारक, क्रान्तिकारी, इतिहासकार एवं किसान-नेता थे.उसके बाद पन्ना प्रमुख बनाने पर चर्चा ,हर बूथ पर मोदी जी मन की बात सुनने […]

मिर्जापुर दियारे में दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा , कब्जाये जमीन मुक्त करने को दिया आवेदन || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – मिर्जापुर मौजा में दबंगों द्वारा जमीन कब्जा करने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर बिहपुर थानाक्षेत्र के नूरुद्दीनपुर दुधैला निवासी तिलकधारी मंडल ने बिहपुर थाना में आवेदन देकर कब्जाये जमीन को मुक्त कराने का आवेदन दिया है.जिसमें बताया की मिर्जापुर मौजा में मेरा चार बीघा जमीन है. जिसे जोत- आबाद कर खेती करता हूं.जिसको गांव के ही ढोढ़ल मंडल व सुनील मंडल मेरे खेत पर थ्रीनट लेकर आया और बोला खेत पर से भागो.खेत मेरा है. मैं डर से भाग गया.वो लोग दबंग आदमी है.वो कभी भी मुझे मार सकता है. उपरोक्त नामजदों ने गांव के ही राजाराम मंडल ,रंजीत मंडल ,पंकज मंडल आदि का भी जमीन हड़प लिया है.इस बाबत बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया […]

Noimg

सोनबर्षा में बिहपुर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाल लोगों को किया जागरूक ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बुधवार को बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सोनबर्षा से बिहार पुलिस दिवस के मौके पर मोटरसाइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया.वहीं मौके पर नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार भी उपस्थित थें.एसडीपीओ श्री दिलीप कुमार ने लत्तीपुर, अमरपुर ,सोनवर्षा और बिहपुर मध्य पंचायत में उपस्थित रहकर आम आदमी से संवाद कर उनकी समस्या सुनकर समधन हेतु पुलिस के द्वारा दी जा रही सेवा की जानकारी देते हुए. उनके सुझाव को नोट करवाया गया .इस मौके पर लोगों से कहा अफवाहें से बचें।किसी भी घटना व सूचना को भली भांति जांच परख कर ही विश्वास करें या फॉरवर्ड करें. मद्यपान से बचें नशा सहेत ,परिवार व समाज के लिए अहित व दंडनीय अपराध है. भीड़ तंत्र का […]

Noimg

मानव सेवा ही सच्ची सेवा ,गरीब व असहायों के बीच कंबल का किया वितरण || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बुधवार को हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के द्वारा युसुफ मेहेर अली सेंटर, खादी भंडार बिहपुर में गरीब ,असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया. वहीं 70 गरीब, नि:सहाय लोगों को बीच युसुफ मेहेरअली सेंटर के कोरडिनेटर रवीन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में वितरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा वैकुण्ठ प्रसाद यादव (सेवा निवृत्त सिविल सर्जन) ने कहा की मानव सेवा ही सच्ची सेवा है.समाज के निचले तपके के लोगों को देखने वाला कोई नही है.समाज का उत्थान तभी होगा. जब इनका विकास होगा।इस मौके पर सेंटर के सदस्य रंजीत मंडल ,श्याम कुमार सक्सेना, सुनील कुमार,अनिल सिंह, सोनी देवी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

कुख्यात कन्हैया किसान से भैंस चराने में मांग रहा था रंगदारी ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर पुलिस लगातार दियारा में कर रही है छापेमारी बिहपुर – बुधवार को सोनवर्षा के कारगिल दियारा में बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को सूचना मिली की कुख्यात कन्हैया चौधरी एक किसान से भैंस (मवेशी ) चराने के नाम पर रंगदारी मांगने की सूचना मिली।वहीं बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह दलबल के साथ कारगिल दियारा पहुंचे.कन्हैया पुलिस की गाड़ी देखते ही कन्हैया भेंस छोड़कर भागने में सफल रहा. उसके बाद पुलिस ने उसराहा बहियार और विक्रमपुर टेक बहियार में ताबड़तोड़ छापेमारी किया।लेकिन कन्हैया फैले दियारे में भागने सफल रहा.पुलिस के दियारे जाने से किसानों के चेहरे पर संतोष का भाव देखा गया.कुख्यात कन्हैया गंगा दियारे में छुप कर रह रहा है।बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जल्द ही कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया […]