Category Archives: बिहपुर

Noimg

बिहार विस से बिहपुर विधायक को मार्शल आउट करना अलोकतांत्रिक -भाजपा जिला प्रवक्ता ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर : बिहार विधानसभा सदन से बिहपुर विधायक ई.शैलेंद्र को मार्शल आउट कर सदन से बाहर कर दिया गया। मार्शल द्वारा विधायक श्री शैलेंद्र को टांगकर बाहर किया गया।सदन से बाहर निकालने के दौरान विधयक को मार्शल के द्वारा चप्पल तक पहनने का मौका नहीं दिया और उन्हें सदन बाहर कर दिया गया।इस पर अपने आक्रोश का इजहार करते हुए भाजपा पुलिस जिला नवगछिया के प्रवक्ता प्रो.गौतम कुमार ने गुरूवार को कहा. कि बिहार के किसानों, नौजवानों, महिलाओं और शिक्षक व शिक्षक अभ्यर्थियों के कल्याण के लिए तथा बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार, अराजकता, बढ़ते अपराध के खिलाफ गुरूवार को विधानसभा में इनके आवाज को बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र बुलंद कर रहे थे।जिन्हें मार्शल के द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से बाहर […]

Noimg

सत्यदेव महाविद्यालय गौरीपुर में 13 जुलाई से सत्र शुरुर ||GS NEWS

DESK 040

2023-2025 के 11वीं कक्षा के लिए कला व विज्ञान की नियमित कक्षाएं प्रातः दस बजे से संचालित की जाएंगी. यह जानकारी देते हुए प्राचार्य विनोद कुमार झा ने बताया कि महाविद्यालय में नामांकित नये सत्र के सभी छात्र एवं छात्राएं नियमित रूप से वर्ग कक्ष में उपस्थित होंगे. बारहवीं कला की कक्षा 9:15 से एवं विज्ञान की कक्षा 10 बजे से प्रारंभ होगी. प्रोफेसर धनंजय कुमार मिश्र ने बातचीत के क्रम में बताया कि पूरे बिहार में इस नये सत्र कि कक्षा की शुरुआत एसडी कॉलेज से ही हो रही है. लगभग सभी विद्यालय व महाविद्यालय में नामांकन ही चल रहा है, लेकिन एसडी कॉलेज गौरीपुर में नये सत्र की कक्षा प्रारंभ हो रही है. DESK 04

Noimg

नवगछिया एसडीओ ने किया बिहपुर अंचल व प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

अंचल व प्रखंड कार्यालय में पड़े अभिश्रव की राशि को समायोजन करने के दिए निर्देश अंचल अमीन को लगाई फटका,बोले लंबित मामले का सात दिन में निपटारा कर दें रिपोर्ट बिहपुर: नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने अंचल व प्रखंड कार्यालय के कैश बुक का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के उपरांत एसडीओ ने बताया कि प्रखंड के रोकड़ पंजी के निरीक्षण पाया कि काफी बड़ी रकम अभिश्रव के रूप में पड़ा है । जिसका समायोजन करने के लिए नाजिर को निदेशित किया गया।वहीं अंचल में भी कुछ राशि अभिश्रव के रूप में समायोजन के लिए लंबित है।सीओ बलिराम प्रसाद ने एसडीओ को बताया कि जिला से आवंटन के अभाव में […]

Noimg

अगुवानी से गंगाजल लेकर प्रथम सोमवारी के लिए 35 हज़ार डाकबम हुए रवाना ||GS NEWS

DESK 040

बिना रूके 40 किमी पैदल चलकर आज सुबह बाबा ब्रजलेश्वर धाम में करेंगे जलार्पण बिहपुर : सावन माह के प्रारंभ होते ही बिहपुर प्रखंड भगवामय ही नज़र नही आने लगा है वरन् बोल बम के जयकारे से भी गूँजायमान होने लगा है । रविवार को 35 हजार से अधिक डाकबम पवित्र सावन माह की प्रथम सोेमवारी को भगवान शिव को डाकबम जलार्पण करने के लिए अगुवानी-सुल्तानगंज गंगाघाट से गंगा जल लेकर बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बज्रलेश्वरनाथ धाम के लिए रवाना हुए। मिली जानकारी के अनुसार मड़वा धाम आने के लिए अगुवानी में डाकबमों के पहुंचने का सिलसिला रविवार को अपराह्न चार बजे से ही शुरू हो गया था । वहीं देर रात रवाना हुए डाकबम अगुवानी से 40 […]

Noimg

गौरीपुर से युवक लापता,मां ने तीन नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर:प्रखंड के गौरीपुर का 32 वर्षीय युवक कन्हैया चौधरी तीन जुलाई से ही लापता है। जिसको लेकर युवक की मां चंद्रकला देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें कहा है कि उसका पुत्र कन्हैया जो मानसिक रूप से भी थोड़ा कमजोर है । तीन जुलाई को लत्तीपुर चौक गया था।जो अभी तक घर वापस नहीं आया है । हमलोगों ने उसकी हरसंभव जगह तलाश किया । मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। दर्ज केस में गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया है।बताया गया है कि कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने मारपीट कर मुझे धमकी दिया था कि तुम्हारे बेटे को मरवा देगें ।गुम हुए युवक कन्हैया की मां ने आशंका जाहिर किया है कि इन्हीं […]

Noimg

30 दिवसीय समर कैंप का समापन ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर प्रखंड के स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से चलाये जा रहे 30 दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ. राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में गतिविधियों के माध्यम से कक्षा छह व सात के छात्र-छात्राओं में भाषा व गणित के बुनियादी कौशल संवर्द्धन करने के लिए एक से 30 जून तक चलाया गया था. शनिवार को प्रखंड के राजकीय मवि गौरीपुर सीआरसी में आयोजित समापन समारोह में एसआरपी, केआरपी जिज्ञाधर जिग्र ने बताया कि इस सीआरसी में संचालित कैंप में 55 बच्चों को शिक्षा स्वयं सेवक, तालिमी मरकज,जीविका दीदी व प्रशिक्षु शिक्षक ने कक्षा में कमजोर बच्चों को भाषा व गणित की शिक्षा समेत बुनियादी कौशल संवर्द्धन के लिए सिखाया व पढ़ाया .समर कैंप में 10 […]

Noimg

सारथी रथ को सीएचसी प्रभारी ने झंडी दिखा किया रवाना ||GS NEWS

DESK 040

11 से शुरू होगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा बिहपुर : 11 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई को समापन होने वाले स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत दंपत्ति संपर्क अभियान के तहत बिहपुर सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.मुरारी पोद्दार ने परिवार नियोजन सारथी रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रथ क्षेत्र में लोगों को परिवार नियोजन अपनान के प्रति जागरूक करेगा ।डा.पोद्दार ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन से संबधित सभी तरह के दवा का वितरण करने को कहा । दवा पूरी तरह से मुफ्त दिया जाएगा। मौके पर डा.पंकज कुमार,हेल्थ मैनेजर मनीष कुमार भट्ट,आफताब अंसारी,देव कुणाल,अजय कुमार गुप्ता,हेमा कुमारी व बसंती कुमारी आदि भी उपस्थित थे । बीसीएम शमशाद आलम ने बताया कि वहीं […]