Category Archives: बिहपुर

Noimg

नवगछिया के बिहपुर में शांति व सौहार्द के माहौल में मनायी गयी बकरीद ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर में बकरीद शांति और सौहार्द के माहौल में मनायी गयी. खानका-ए- आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खां फरीदी व नायब सज्जादानशीं हजरत अली शब्बर खां फरीदी ने बकरीद की मुबारकबाद लोगों को दी. दोनों ने कहा कि बकरीद हमें इब्राहिम अलैहस्सलाम के सुन्नत को बरकरार रखने व भाई चारे का पैगाम देती है. बिहपुर, मिलकी, झंडापुर, बभनगामा, गौरीपुर, जमालपुर, हिरदीचक, सहौडी, नंनकार, जमालदीपुर, लत्तीपुर में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर देश दुनिया में शांति व तरक्की की दुआ मांगी. बिहपुर के जामा मस्जिद में बारिश से दो बार बकरीद की नमाज अदा की गयी. मौके पर हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी, हाफिज काडी तारीक रजा, कर्रार खां, गुलाम पंजतन, रहबर खां, रहनमा खां मौजूद थे. […]

Noimg

खड़े ट्रैक्टर चालक को तेज रफ्तार हाइवा ने रौंदा ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर:- महंत स्थान चौक के समीप एनएच 31 पर बुधवार अहले सुबह तीन बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित एक हाइवा ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर चालक को पीछे से रौंद दिया । ट्रैक्टर चालक खरीक थाना क्षेत्र के विषपुरिया गांव निवासी भूटो यादव के पुत्र दिलीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए । मौके पर पहुंची बिहपुर थाना की गस्ती पुलिस ने घायल ट्रैक्टर चालक को उठाकर बिहपुर सीएचसी लेकर गए , जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर ईलाज के लिए मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया । बताया जा रहा है कि मायागंज पहुंचने के पूर्व ही दिलीप की मौत हो गई । पुलिस द्वारा घटना की सूचना परीजन को मिलते ही ग्रामीणों के […]

Noimg

बिहपुर : प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जदयू की प्रखंडस्तरीय बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

बुधवार को नवगछिया पुलिस जिला जदयू अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती की उपस्थिति में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रखंडस्तरीय बैठक डाकबंगला परिसर में हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार लाल व संचालन राजनीति प्रसाद तांती ने किया. बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार, गठित पंचायत कमेटी की घोषणा की गई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत अध्यक्ष अपनी पंचायतों में पार्टी में 20 सक्रिय लोगों को पार्टी में जोड़ेंगे. बताया गया कि नारायणपुर जदयू प्रखंडस्तरीय बैठक एक जुलाई को होगी. इधर, प्रखंड जदयू के कमेटी में नौ उपाध्यक्ष, आठ महासचिव, दस सचिव, आठ कार्यकारिणी सदस्य, एक कार्यालय सचिव व पांच विशेष आमंत्रित सदस्य हैं. वहीं, जिलाध्यक्ष ने प्रखंड के सभी पंचायतों में बने जदयू के पंचायत अध्यक्षों के नामों की […]

Noimg

बिहपुर के झंडापुर पूरब पंचायत के नवटोलिया में महिला ने की आत्महत्या ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर के झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड तीन स्थित नवटोलिया में महिला ने गले में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक महिला चानो यादव की पत्नी मौसम देवी (20) है. बताया गया कि मौसम देवी को मंगलवार की देर रात पति चानो यादव से झगड़ा हुआ था. इसी गुस्से में मौसम देवी पंखे से झूल गयी. महिला के गले में निशान साफ तौर पर दिख रहा था. आनन-फानन में पति व अन्य परिजनों ने उसे पंखे से उतारा और बिहपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज को लेकर भर्ती कराया. महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बुधवार की सुबह मृतका के मायके गोपालपुर, घोघा के परिजनों को सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंची मौसम की […]

Noimg

बहुजनों को हक-अधिकार से बेदखल कर रही सरकार -गौतम कमार प्रीतम ||GS NEWS

DESK 040

सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के बैनर तले मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की149 वीं जयंती बिहपुर -बहुजन चेतना केंद्र बिहपुर में सोमवार को सामाजिक न्याय आंदोलन(बिहार) के बैनर तले छत्रपति शाहूजी महाराज की 149 वीं जयंती मनाई गई।इस मौके पर बहुजन विरासत और वर्तमान की चुनौतियों व कार्यभार पर विस्तृत चर्चा की गई।मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित डॉ.विलक्षण रविदास ने कहा कि शाहूजी महाराज ने आजादी से पहले अपने राज में राजकाज में बहुजनों की भागीदारी के लिए आरक्षण लागू किया था। सामाजिक न्याय व लोकतंत्र की बुनियाद रखने का काम किया था।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद संविधान व लोकतंत्र ने बहुजनों के आगे बढ़ने का रास्ता खोला और वर्तमान में केेंद्र सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म कर […]

Noimg

दिव्यांग किसान को भी अंगवस्त्र भेंटकर किया गया सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर: शनिवार की शाम प्रखंड के सोनवर्षा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ई.शैलेंद्र पहुंचे थे।बता दें कि बड़ी भगवती स्थान के समीप सोनवर्षा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा लाभांश वितरण समारोह आयोजित हुआ था।समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार व सचिव लक्ष्मण कुमार के संयोजन में आयोजित इस तृतीय लाभांश. वितरण समारोह में दुग्ध उत्पादक पुरूष व महिला किसानों के साथ साथ दिव्यांगों व महिला खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सह प्रशिक्षक नीलेश कुमार की पुत्री राष्ट्रीय महिला वालीबाल खिलाड़ी खुशी व प्रेरणा को विधायक ने सम्मानित किया।इसके अलावा कई दिव्यांगोें को मंच पर बुलाकर ग्रामीण प्रबुद्धजनों के बीच सम्मानित किया गया। विधायक श्री शैलेंद्र ने विशेष रूप […]

Noimg

मड़वा सावन बहार महोत्सव का तीन जुलाई को होगा उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 040

बैठक में चार जुलाई से शुरू होने वाले सावन बहार महोत्सव को लेकर बनी रूपरेखा बिहपुर: प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा बज्रलेश्वरनाथधाम में सावन बहार महोत्सव की तैयारी में मंदिर कमेटी समेत पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण तैयारियों जुट गए हैं।बताया गया कि यहां तीन जुलाई को अपराह्न चार बजे मंदिर प्रांगण में सावन बहार महोत्सव का उद्घाटन होगा।इसी कड़ी में उक्त सावन बहार को लेकर रविवार को मंदिर प्रांगण में मंदिर व मेला कमेटी द्वारा तैयारी की समीक्षा करते हुए रोशनी,सुरक्षा,चिकित्सा व पेयजल समेत अन्य जरूरी प्रस्ताव लिया गया।मंदिर ठाकुरबाड़ी में महंत राजेंद्र दास जी महाराज की उपस्थिति हुए इस बैठक में झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार,कमेटी व मेला अध्यक्ष मनोहर चौधरी,सचिव श्यामसुंदर राय,कोषाध्यक्ष विमल शर्मा समेत गोपाल चौधरी,डब्लू […]