


नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी निवासी अख्तर की पुत्री सुगबी खातून द्वारा एसिड पी लेने से उसकी तबीयत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया।
परिजन अख्तर ने बताया कि घर के कामकाज को लेकर हुए विवाद के बाद सुगबी खातून ने कथित तौर पर एसिड पी लिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर के अस्पताल रेफर कर दिया गया।
















