


नवगछिया। कदवा थाना क्षेत्र के कचहरी टोला में हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सुगिया देवी एवं संजय शर्मा के रूप में हुई है। दोनों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में चल रहा है।

घायलों ने आरोप लगाया कि रूपक उर्फ बॉबी चौधरी, रूपेश चौधरी, रूबी देवी समेत चार-पांच अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस पदाधिकारी राहुल राज, पुलिसकर्मी आरती कुमारी एवं चालक संजीव कुमार ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू कराया गया।
बताया गया कि घटना की सूचना कदवा थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















