Category Archives: बिहार

Noimg

नवगछिया के भवानीपुर में सड़क पर गिरा 200 साल पुराना पेड़ ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के रंगरा प्रखण्ड क्षेत्र के भवानीपुर कबूतरा स्थान के पास शनिवार दोपहर करीब 3 बजे करीब 200 वर्ष पुराना विशालकाय पेड़ अचानक जोरदार आवाज के साथ सड़क पर गिर पड़ा। घटना होते ही वहां अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गिरा हुआ पेड़ चबूतरे और सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप गाड़ी पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई। पेड़ गिरने से ग्रामीण सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पेड़ काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। समय रहते […]

Noimg

वोटर अधिकार यात्रा के सातवें दिन नवगछिया पहुँचे भाकपा-माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । वोटर अधिकार यात्रा के सातवें दिन नवगछिया में भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर बहस हुई है और सुप्रीम कोर्ट ने आधार को स्वीकार करने की बात कही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया में भाषण देकर गए, लेकिन उन्होंने एक बार फिर झूठ बोला। दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि एसआईआर के बहाने प्रवासी मजदूरों, भूमिहीन गरीबों और बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। मोदी यह कहकर जनता को गुमराह कर रहे हैं कि यह कार्रवाई बांग्लादेशियों को हटाने के लिए की जा रही है, जबकि आज तक 65 लाख कटे नामों में से एक भी बांग्लादेशी नहीं […]

Noimg

मंगल पाठ और भजनों के साथ सम्पन्न हुआ दो दिवसीय भादो महोत्सव ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । खरीक बाजार नवगछिया में श्री रानी सती मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय भादो महोत्सव का समापन शुक्रवार को मंगल पाठ और दादी के भजनों के साथ हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति द्वारा दादी का भव्य श्रृंगार कर दरबार सजाया गया था। अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई और 56 भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं द्वारा मंगल पाठ किया गया, जिससे माहौल भक्तिरस से सराबोर हो उठा। भजन संध्या में कोलकाता से आए भजन गायक मनीष शर्मा और प्रिया गुप्ता ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनके द्वारा प्रस्तुत भजन – हम दादी वाले हैं, कितनी भोली कितनी सुन्दर कितनी प्यारी लागे […]

Noimg

बिहपुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, चांदी का मुकुट पहनाकर हुआ सम्मान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को आयोजित एक जनसभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। सभा के दौरान अचानक एक स्थानीय युवक “मैदान नहीं तो वोट नहीं” लिखे पोस्टर के साथ सामने आ गया और प्रदर्शन करने लगा। इस पर उपमुख्यमंत्री ने उसे भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से पहल करेगी और शीघ्र समाधान निकाला जाएगा। अपने संबोधन में सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहले भागलपुर से पटना पहुंचने में सात घंटे का समय लगता था, लेकिन अब यह यात्रा मात्र तीन घंटे में पूरी हो […]

Noimg

सरकारी विद्यालय में बच्चों को मिला जूते-मोजे, अभिभावक हुए प्रभावित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। प्राथमिक कन्या विद्यालय मानिकपुर में शनिवार को अभिभावक सह शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और बदलती व्यवस्था को देखकर ग्रामीण और अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए। भारतीय जीवन बीमा निगम भागलपुर में कार्यरत मानिकपुर निवासी प्रतीक कुमार सिन्हा ने विद्यालय के सभी 73 बच्चों को विद्यालय परिधान के अंतर्गत एक जोड़ी जूते और मोजे प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा सेवक बिनोद कुमार चौधरी ने किया। बातचीत के दौरान प्रतीक कुमार सिन्हा ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के दुर्गा मंदिर आने पर उनकी मुलाकात शिक्षक अमरनाथ झा से हुई थी। उस समय विद्यालय में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम चल रहा था। बाद में उन्हें अभिभावक सह शिक्षक संगोष्ठी में […]

Noimg

डीएम ने किया राजस्व महा अभियान का निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को सबौर अंचल में चल रहे राजस्व महा अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक समर्थ जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम और वरीय उपसमाहर्ता अंकिता कुमारी भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने कर कमलों से कई लाभार्थियों को जमाबंदी पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार द्वारा राजस्व अभिलेखों में मौजूद त्रुटियों के निराकरण के लिए 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक राजस्व महा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान घर-घर जाकर राजस्व संबंधी शिकायतों या परिवादों का निष्पादन किया जा रहा है और अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों को ठीक किया जा रहा है। इस महाअभियान में परिमार्जन, मापी, दाखिल-खारिज और अवैध […]

Noimg

टीएमबीयू के नव नियुक्त प्रभारी कुलपति प्रो. विमलेन्दु शेखर झा ने संभाला पदभार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के नव नियुक्त प्रभारी कुलपति के रूप में बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति प्रो. विमलेन्दु शेखर झा ने शनिवार को प्रशासनिक भवन स्थित कार्यालय पहुंचकर योगदान दिया। ज्ञात हो कि 22 अगस्त को प्रो. जवाहर लाल का तीन वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने के बाद राजभवन सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर 23 अगस्त से बीएनएमयू कुलपति प्रो. विमलेन्दु शेखर झा को टीएमबीयू के प्रभारी कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा था। प्रभारी कुलपति के विश्वविद्यालय पहुंचने पर अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने अंगवस्त्र और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. झा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर […]

Noimg

रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता, विजेताओं को मिला सम्मान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का चौथा और अंतिम दिन खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बेहद खास रहा। अंतिम दिन अंडर-16 बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल खरीक और बिहपुर के बीच खेला गया, जिसमें बिहपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खरीक को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बिहपुर की ओर से प्रियांशु कुमार का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। दूसरा सेमीफाइनल नाथनगर और सन्हौला के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सन्हौला ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए नाथनगर को 2-1 से पराजित किया। सन्हौला की ओर से उमर अब्दुल और मो. जुनैद ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला अपराह्न 3 […]

Noimg

बरारी कॉलोनी में भव्य कलश शोभायात्रा, मंदिर निर्माण को लेकर उमड़ा श्रद्धा और उत्साह ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के बरारी कॉलोनी में रविवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 108 स्वामी विवेकानंद नवयुवक संघ की ओर से मंदिर निर्माण के लिए भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सुबह से ही सैकड़ों माताओं-बहनों और अभिभावकों ने कलश यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। पूरे इलाके का वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो उठा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कलश शोभायात्रा ने समाज में एकजुटता का संदेश दिया है। वहीं मंदिर निर्माण से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर और भी समृद्ध होगी। DESK2025

Noimg

पुराने विवाद में चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने चार लोगों पर लगाया साजिश का आरोप ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुराने विवाद को लेकर खगड़िया जिले के महेशखुट काजीचक निवासी बैजू चौधरी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, बैजू चौधरी अपने घर के पास बासा पर आराम कर रहे थे। उस समय तेज बारिश हो रही थी। इसी बीच घात लगाए तीन लोग वहां पहुंचे और अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बैजू चौधरी लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें भागलपुर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (JLNMCH) लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया और गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। मृतक […]