August 19, 2025
नवगछिया में सेवानिवृत्त सेना जवान को मिली जानमाल की धमकी, लगाई सुरक्षा की गुहार ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया थाना क्षेत्र के न्यू पावर ग्रिड लक्ष्मीपुर रोड निवासी सेवानिवृत्त सेना के जवान गौरव कुमार ने सोमवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार से मिलकर अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की और आरोप लगाया कि उनके चचेरे भाई प्रमोद साह और उसके परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें अंजू देवी, सिंटू कुमार और चुलबुल साही शामिल हैं, ने उनसे विवाद के बाद जानलेवा धमकी दी। गौरव कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि 11 अगस्त 2025 की रात करीब 9 बजे उपरोक्त अभियुक्तों ने उनके घर पर चढ़कर मारपीट की और फिर फोन करके दस से पंद्रह हथियारबंद अपराधियों को बुला लिया। ये अपराधी आधा दर्जन बाइक […]