Category Archives: बिहार

Noimg

नवगछिया की सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. ईरा झा का आकस्मिक निधन ||GSNEWS

DESK 1100

नवगछिया अनुमंडल की प्रसिद्ध और सम्मानित महिला चिकित्सक, डॉ. इरा झा का बुधवार को उनके निवास स्थित एनएच 31 पर स्थित नर्सिंग होम में 84 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नवगछिया और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. इरा झा ने चिकित्सा के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित किया और सैकड़ों-हजारों मरीजों का उपचार कर उन्हें नई जिंदगी दी। उनका कार्यक्षेत्र सिर्फ नवगछिया तक सीमित नहीं था, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों तक भी उनके उपचार का लाभ पहुंचा। उनकी सहानुभूति, समर्पण और पेशेवर क्षमता ने उन्हें क्षेत्रवासियों का प्रिय बना दिया था। उनकी सेवाओं और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। डॉ. इरा झा का निधन नवगछिया की […]

शाह मार्केट में अवैध दुकान निर्माण के खिलाफ हजारों दुकानदारों का प्रदर्शन, बाजार बंद कर जताया विरोध ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर शहर के प्रसिद्ध शाह मार्केट में अवैध दुकान निर्माण के विरोध में सोमवार को हजारों दुकानदारों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए दुकानदारों ने पूरे बाजार को बंद कर दिया और निर्माण कार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड की जमीन पर मतवली सैयद शाह इनायत हुसैन द्वारा मनमाने ढंग से अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि शाह मार्केट पहले से ही पूरी तरह से भरा हुआ है, जहां करीब 1100 से अधिक दुकानें पहले से संचालित हैं। ऐसे में नई दुकानों के निर्माण से भीड़भाड़ में बेतहाशा वृद्धि हो रही है और बाजार की मूलभूत सुविधाएं जैसे—पार्किंग, शुद्ध पेयजल और नाली निकासी […]

Noimg

मनिहारी के गांधी टोला में जलज परियोजना के तहत चार दिवसीय अगरबत्ती-मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : कटिहार जिला के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत गांधी टोला गांव में सोमवार को भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में जलज परियोजना (जलज रामचिरैया) के अंतर्गत चार दिवसीय अगरबत्ती एवं मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्थानीय समुदाय विशेषकर महिलाओं को आजीविका सृजन में सहयोग करेगा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गांव की 25 महिलाओं को चयनित कर उन्हें हस्तनिर्मित अगरबत्ती एवं मोमबत्ती बनाने की विधि सिखाई जाएगी। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रशिक्षक रघुनंदन प्रसाद सिंह ने महिलाओं को अगरबत्ती निर्माण की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने सामग्री जैसे—कोयला पाउडर, जिकैट […]

Noimg

ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा गया ज्ञापन || GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडल के ढोलबज्जा क्षेत्र को प्रखंड का दर्जा देने की मांग को लेकर मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन को ज्ञापन सौंपा। यह क्षेत्र भागलपुर, पूर्णिया और मधेपुरा – तीन जिलों की सीमाओं से सटा हुआ है, जो इसे विशेष रणनीतिक और प्रशासनिक महत्व प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार द्वारा भागलपुर जिले में नए प्रखंडों के गठन की प्रक्रिया आरंभ की गई है। इसी क्रम में नवगछिया बीडीओ से ढोलबज्जा को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी। इस सूचना के बाद से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में प्रखंड निर्माण को लेकर आशा जगी है। प्रतिनिधिमंडल में ढोलबज्जा पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद यादव, सरपंच सुशांत कुमार, कुमार रामानंद सागर, प्रशांत […]

रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार निलंबित, चोरी के आरोपितों को बदलकर भेजने और लापरवाही बरतने का आरोप ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना में तैनात थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को बड़ी लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 22 जुलाई 2025 को एक दैनिक अखबार में प्रकाशित एक खबर “पुलिस ने कर दी चोरों की हेराफेरी” के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि नवगछिया पुलिस ने चोरी के दो आरोपितों को बदलकर अदालत भेज दिया। खबर को संज्ञान में लेते हुए नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को सौंपी। जांच के क्रम में यह सामने आया कि थानाध्यक्ष द्वारा चोरी की घटना से जुड़ी कार्रवाई में गंभीर लापरवाही बरती गई थी और नियमों का उल्लंघन भी किया गया था। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, उक्त चोरी मामले में […]

बिहपुर विधायक ने लत्तीपुर उत्तर पंचायत के महादलित मोहल्ले की समस्याओं को विधानसभा में उठाया ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने बिहपुर प्रखंड अंतर्गत लत्तीपुर उत्तर पंचायत के महादलित मोहल्ले की जनसमस्याओं को सदन में उठाया। विधायक शैलेंद्र ने समाज कल्याण मंत्री जनक राम की उपस्थिति में क्षेत्र के महादलित समुदाय की उपेक्षित स्थिति की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि लत्तीपुर उत्तर पंचायत के महादलित मोहल्ले में रहने वाले लगभग 73 परिवारों के पास शौचालय की सुविधा नहीं है। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी बेहद जर्जर अवस्था में है। उन्होंने बताया कि इस टोले में एक सामुदायिक भवन भी है, जो पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। यहां तक कि भवन की छत […]