July 22, 2025
विशेष पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, मृतक और स्थानांतरित मतदाताओं के डाटा का होगा पुनः सत्यापन ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत गणना प्रपत्र संग्रहण एवं अपलोड कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर जिला के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से उनके-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में गणना प्रपत्र संग्रहण और अपलोड की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने सभी निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एएसडी यानी अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृतक (Absent, Shifted, Dead) मतदाताओं के डाटा का पुनः सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर क्षेत्र में प्रत्येक मतदान केंद्र पर वार्ड पार्षद, बीएलओ, बीएलए और संबंधित सहायक सरकारी कर्मी के साथ बैठक की जाए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, […]