July 21, 2025
टीएमबीयू परिसर में लगेगी शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा, राष्ट्रपति करेंगी अनावरण ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) परिसर में अमर शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं। यह प्रतिमा अगस्त माह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा अनावृत की जाएगी। गौरतलब है कि प्रतिमा स्थापना का निर्णय विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में लिया गया था। यह कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है, जिसमें शिक्षक, कर्मचारी, समाजसेवी, शिक्षाविद् और आम नागरिकों का सक्रिय योगदान मिल रहा है। प्रतिमा राजस्थान के जयपुर में निर्मित की गई है। यह कांस्य धातु की बनी हुई है, जिसका वजन लगभग 800 किलोग्राम और ऊंचाई 9 फीट है। प्रतिमा विश्वविद्यालय परिसर में पहुँच चुकी है। सोमवार को कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने प्रतिमा स्थापना समिति के सचिव एवं सिंडिकेट […]