October 23, 2025
नाथनगर में धूमधाम से संपन्न हुआ मां काली का विसर्जन, गंगा-जमुनी तहजीब की बनी मिसाल ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर के नाथनगर में मां काली की विसर्जन शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां काली को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। विसर्जन शोभायात्रा में हजारों भक्तों ने ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और जयकारों के साथ भाग लिया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए चंपा नाला विसर्जन स्थल तक पहुंची, जहां पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस वर्ष नाथनगर में कुल 14 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। पूरे आयोजन का नेतृत्व सार्वजनिक पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव ने किया। उनके मार्गदर्शन में विसर्जन कार्यक्रम शांति, आपसी […]