Category Archives: बिहार

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए मालदा मंडल ने किए विशेष प्रबंध ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने यात्रियों की सुरक्षित, सहज और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विशेष रूप से भागलपुर, जमालपुर, साहिबगंज और मालदा टाउन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधाओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। रेलवे प्रशासन ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर बैठने से यात्रियों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे प्लेटफार्म बदलने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तैनाती बढ़ाई गई है। आरपीएफ कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज का […]

शंकरपुर घाट पर गंगा में डूब रहे युवक की आपदा मित्रों ने बचाई जान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर घाट पर बुधवार को एक युवक की जान आपदा मित्रों की तत्परता से बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक हर्ष चौधरी, जो ततारपुर स्थित लाल कोठी इलाके का निवासी है, स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना के समय घाट पर मौजूद आपदा मित्र मोहम्मद मुस्तकीम और बंटी ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत गंगा में छलांग लगा दी। दोनों ने मिलकर हर्ष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन जब युवक को सुरक्षित बाहर लाया गया तो सभी ने राहत […]

लोक आस्था के महापर्व को लेकर अजगैविनाथ धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS

DESK20250

बिहार, झारखंड से आईं हजारों महिलाओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में लगाई डुबकी भागलपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र तट पर बिहार और झारखंड सहित अन्य राज्यों से आए हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने आस्था के प्रतीक इस महापर्व की शुरुआत गंगा जल से स्नान कर की। शनिवार से नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ की औपचारिक शुरुआत होगी, जबकि सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसी को लेकर आज सुबह से ही श्रद्धालु गंगा जल लेने के लिए अजगैविनाथ धाम पहुंचने लगे। गंगा तट पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की तैयारियों में जुटी […]

भागलपुरवासियों को दीपावली के मौके पर बिहार सरकार की बड़ी सौगात, सुल्तानगंज में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट निर्माण के लिए 472 करोड़ रुपये जारी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : दीपावली के शुभ अवसर पर बिहार सरकार ने भागलपुरवासियों को एक ऐतिहासिक तोहफा दिया है। वर्षों से लंबित पड़े ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट निर्माण के सपने को साकार करने की दिशा में सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। बिहार सरकार ने सुल्तानगंज में एयरपोर्ट निर्माण के लिए 472 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के वायुयान संगठन निदेशालय ने यह राशि लगभग एक सप्ताह पहले ही भागलपुर जिला प्रशासन के खाते में हस्तांतरित कर दी थी। इस निर्णय से भागलपुर और आसपास के जिलों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। भागलपुर में हवाई जहाज सेवा की मांग लंबे समय से उठती रही है। इस दिशा में सबसे प्रमुख […]

नवगछिया बाबा विशु राउत पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो भाई घायल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के कोसी नदी पर बने बाबा विशु राउत पुल के पास मंगलवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो सहोदर भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सागर महतो और चंद्र किशोर महतो, पुत्र मक्खन महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सागर महतो को भागलपुर के तिलकामांझी के समीप स्थित डॉक्टर के क्लीनिक के पास से दिखाकर वापस कदवा जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी। घायल दोनों भाइयों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की स्थिति स्थिर है और […]

बम-पटाखा फोड़ते समय दो अलग अलग स्थान के बच्चे झुलसे, नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया इलाज ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडल में दिवाली के उत्सव के दौरान बम-पटाखा फोड़ते समय दो बच्चों के साथ हादसा हुआ। गोपालपुर और रंगरा थाना क्षेत्र के बच्चे झुलस गए हैं और उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं गाँव निवासी कन्हैया झा, पुत्र पंकज कुमार झा, बम-पटाखा फोड़ते समय दाहिने तलहटी में जल गया। वहीं, रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर के 10 वर्षीय हिमांशु कुमार, पुत्र धनंजय यादव, हाथ, पैर और मुंह में बारूद लगने से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे दिवाली के अगले दिन बम-पटाखा खेल रहे थे। जहां घटना घट गई जिसके बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों […]

बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा से नामांकित उम्मीदवारों की सूची जारी ||GS NEWS

DESK20250

बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा से नामांकित उम्मीदवारों की सूची जारी नवगछिया : बिहार विधानसभा चुनाव के तहत 152 बिहपुर और 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। बिहपुर विधानसभा से कुल 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन सफलतापूर्वक दाखिल किया है। इनमें प्रमुख उम्मीदवारों में कुमार शैलेंद्र (भाजपा), अर्पणा कुमारी (वीआईपी), पवन चौधरी (जन सुराज), कृष्ण कुमार मंडल (बीएसपी) शामिल हैं। इसके अलावा रूपम देवी, अवनीश कुमार, किशोर कुमार, ममता कुमारी, अजय कुमार रविदास और संजीव कुमार भी मैदान में हैं। बिहपुर विधानसभा से दो नामांकन रद्द किए गए हैं। इनमें जनशक्ति जनता दल के संतोष कुमार तिवारी और निर्दलीय प्रत्याशी कुंदन कुमार मिश्रा शामिल हैं। नामांकन रद्द होने का कारण दस्तावेजों में खामियां बताई गई हैं। […]

भागलपुर की सातों विधानसभा सीटों पर नामांकन जांच पूरी, 17 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द – अब मैदान में 70 प्रत्याशी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 87 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 17 उम्मीदवारों के पर्चे विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए गए हैं। अब जिले की सातों सीटों पर कुल 70 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। नामांकन जांच के दौरान भागलपुर सदर, नाथनगर, सुल्तानगंज, कहलगांव, पीरपैंती, बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा सीटों से कई उम्मीदवारों के कागजात अधूरे या त्रुटिपूर्ण पाए जाने के कारण अमान्य घोषित किए गए। जाने किस विधानसभा से किनके पर्चे रद्द हुए अब चुनावी मैदान में बचे उम्मीदवारों की सूचीजिले की सातों विधानसभा सीटों से कुल 70 उम्मीदवार अब चुनावी मैदान […]

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव की ली जानकारी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी के साथ ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा रजिस्टर के अभिलेखों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मशीनों के भंडारण स्थल की स्वच्छता, विद्युत सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे की स्थिति और 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम का सुरक्षित रख-रखाव […]