Category Archives: बिहार

Noimg

लंदन से लौटे डॉ. अजय कुमार सिंह का भागलपुर में भव्य स्वागत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जीवन जागृति सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह लंदन से भागलपुर लौटे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर उनके पहुंचते ही सोसाइटी के सदस्यों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। गौरतलब है कि डॉ. सिंह हाल ही में लंदन में आयोजित 14वें वर्ल्ड लीडर्स समिट 2025 में शामिल हुए थे। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में उन्हें “बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ऑक्सफोर्ड (लंदन) के मेयर लुइयर ऑट्टन ने उन्हें प्रदान किया। समाज सेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। भागलपुर लौटने पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए। […]

Noimg

पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट शिलान्यास की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट के शिलान्यास को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शिलान्यास से पहले शनिवार को भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पीरपैंती पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने बताया कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया से ऑनलाइन माध्यम से पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। यह क्षण पीरपैंती और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से यहां के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। डीएम ने कहा, […]

Noimg

मोजाहिदपुर थाना के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आया बाइक सवार, अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना के पास शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। यातायात प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल युवक की हालत स्थिर है। घायल के भाई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उसका भाई पास के ही मॉल में काम करता है और डिलीवरी देने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। DESK2025

Noimg

नवगछिया जीरो माइल पर केला बेचने वाले युवक की दबंग दुकानदार ने की बेरहमी से पिटाई, मायागंज रेफर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। जीरो माइल क्षेत्र में शनिवार की शाम एक बड़ा मामला सामने आया। यहां एक केला बेचने वाले व्यक्ति को दबंग दुकानदार ने दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान विपिन कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय पन्ना लाल सिंह, निवासी महदतपुर, थाना नवगछिया के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि वह जीरो माइल चौक कर केला बेचने का काम करता है। घटना के समय वह एक दुकान के सामने से गुजर रहा था, तभी गलती से पांव लग गया। इसी बात पर दुकानदार मनीष कुमार ने गाली-गलौज करना शुरू […]

Noimg

ज्ञान वाटिका विद्यालय में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन उत्साहपूर्वक सम्पन्न ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडल स्थित सुप्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का पहला चरण प्रवेशिका के दूसरे दिन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण कर्मचारी पूर्णिमा जी और उनके सहयोगियों ने बच्चों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण प्रदान किया। एक घंटे के सत्र में बच्चों ने स्काउट-गाइड अनुशासन के तहत परेड, स्पेशल क्लैप, चिक क्लैप और स्काउट क्लैप सहित अनेक गतिविधियों का अभ्यास किया। प्रशिक्षण कर्मचारियों ने बच्चों को इन गतिविधियों के महत्व से अवगत कराया और बताया कि ये अभ्यास न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि टीम वर्क, एकाग्रता और अनुशासन की भावना को भी विकसित करते हैं। बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग […]

Noimg

नवगछिया में मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष दिनेश सर्राफ को दी गई श्रद्धांजलि ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नवगछिया शाखा के अध्यक्ष दिनेश कुमार सर्राफ के निधन पर स्थानीय समाज में गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनके सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय बाल भारती विद्यालय, पोस्ट ऑफिस रोड स्थित प्रांगण में किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मारवाड़ी सम्मेलन की प्रांतीय कार्यकारिणी के वरीय उपाध्यक्ष अशोक भिवानीवाला (भागलपुर), क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंग प्रदेश विनोद केजरीवाल, क्षेत्रीय सहायक मंत्री विनय प्रकाश, भागलपुर से अभिषेक जैन और पद्म जैन, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया तथा खरीक शाखा अध्यक्ष प्रदीप जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन बाल भारती विद्यालय के उपाध्यक्ष अजय रूंगटा ने किया। नवगछिया शाखा के मंत्री विनोद केजरीवाल ने कहा कि दिनेश सर्राफ का स्नेह, मार्गदर्शन और नि:स्वार्थ योगदान समाज के लिए […]

Noimg

कुलपति ने जेपी कॉलेज नारायणपुर में विस्तार पटल का किया उद्घाटन ||GS NEWS

DESK20250

नारायणपुर : जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में शनिवार को तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिमलेन्दु शेखर झा ने कुलाधिपति के निर्देश पर ‘विस्तार पटल’ कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे और कॉलेज निरीक्षक डॉ. संजय झा भी मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान कुलपति ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इमरान खॉ को इस विस्तार पटल कार्यालय का नोडल अधिकारी नियुक्त किया। इस पटल के अंतर्गत जेपी कॉलेज नारायणपुर, एसडी कॉलेज गौरीपुर और एलएनबीजे कॉलेज भ्रमरपुर को जोड़ा गया है। कुलपति ने कहा कि यहां छात्रों की समस्याओं जैसे रिजल्ट सुधार, नाम सुधार, अंक पत्र से जुड़ी दिक्कतों (मूल प्रमाणपत्र को छोड़कर) का निपटारा आवेदन के माध्यम से किया जाएगा। कुलपति ने कार्यालय की आधारभूत […]

Noimg

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर बैठक सम्पन्न, सफलता सुनिश्चित करने पर हुआ विचार-विमर्श ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। मदरौनी पंचायत स्थित एनएच-31 किनारे अशोक सिंह के आवास पर शनिवार को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आमजनों के बीच विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता रंगरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने की। इस दौरान जिला मंत्री सह प्रखंड प्रभारी रवि कुमार रंजन, गोपालपुर विधानसभा विस्तारक अनिल शर्मा, मंडल महामंत्री प्रियतोष कुमार सिंह, विधानसभा संयोजक मनोज मंडल, जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अशोक यादव, अशोक सिंह, ललन जायसवाल, बूथ अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, संजय मंडल समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्ष […]

Noimg

पीरपैंती एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट शिलान्यास की तैयारी, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। 15 सितंबर को प्रस्तावित पीरपैंती एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह और सिटी एसपी शुभांक मिश्र ने स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने एनटीपीसी परिसर में बनाए जा रहे टेंट और कार्यक्रम स्थल का बारीकी से जायजा लिया। डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि शिलान्यास समारोह में बड़े पैमाने पर जनसमूह और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी अपेक्षित है, इसलिए सुरक्षा और व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, मंच प्रबंधन और अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीडीसी और सिटी एसपी ने प्रखंड मुख्यालय का भी दौरा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। […]