



नवगछिया अनुमंडल स्थित सुप्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का पहला चरण प्रवेशिका के दूसरे दिन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण कर्मचारी पूर्णिमा जी और उनके सहयोगियों ने बच्चों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण प्रदान किया।
एक घंटे के सत्र में बच्चों ने स्काउट-गाइड अनुशासन के तहत परेड, स्पेशल क्लैप, चिक क्लैप और स्काउट क्लैप सहित अनेक गतिविधियों का अभ्यास किया। प्रशिक्षण कर्मचारियों ने बच्चों को इन गतिविधियों के महत्व से अवगत कराया और बताया कि ये अभ्यास न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि टीम वर्क, एकाग्रता और अनुशासन की भावना को भी विकसित करते हैं।

बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय परिवार ने प्रशिक्षण कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सेवा भावना को मजबूत करने में सहायक होते हैं।
गौरतलब है कि यह प्रशिक्षण शिविर पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन नई गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्काउट-गाइड की मूल भावना और सिद्धांतों से परिचित कराया जाएगा।














