November 27, 2025
नशा मुक्ति दिवस पर प्रभात फेरी और सम्मान समारोह का आयोजन ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर । नशा मुक्ति दिवस 2025 के अवसर पर बुधवार को सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली को सहायक आयुक्त मध्य निषेध, अपर समाहर्ता तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित हुआ, जिसमें मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समीक्षा भवन, भागलपुर में किया गया, जहाँ शहर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जीविका दीदी, स्कूली छात्र-छात्राएँ तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व में आयोजित वाद-विवाद, निबंध एवं […]