Category Archives: भागलपुर

Noimg

तेज रफ्तार हाइवा व टोटो की हुई जोरदार टक्कर,चार घायल ||GS NEWS

DESK20250

लोजपा रामविलास की रैली में जा रहे थे चारो युवक नवगछिया एसपी कोठी के समीप एनएच 31 पर हुआ हादसा नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एसपी कोठी के समीप रविवार को दोपहर करीब 12:45 बजे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही तेज रफ्तार हाइवा से ई-रिक्शा (टोटो) वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही यात्रियों से भरी टोटो एनएच 31 पर पलट गई। हादसे में टोटो का फरख्च्चा उड़ गया। वही ई-रिक्शा पर सवार कुल 4 यात्री घायल हो गए। घायलों में रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी चालक अभिषेक कुमार जायसवाल पिता सुबोध कुमार जायसवाल 25 वर्ष व पंकज कुमार पिता स्व महेश प्रसाद साह 39 वर्ष, नवगछिया थाना चौक निवासी विकास […]

Noimg

भागलपुर में ‘दी केयर ऑफ ह्यूमैनिटी’ संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में “दी केयर ऑफ ह्यूमैनिटी” संस्था की ओर से मुस्लिम माइनॉरिटी कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ आम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में करीब 100 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया जाएगा। संस्था के सदस्य मोहम्मद जीशान, अकबर टाइगर खान, तकी अहमद जावेद सहित कई लोग इस मौके पर मौजूद रहे। आयोजनकर्ताओं का कहना था कि इस तरह के शिविर से न केवल लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि यह जीवन बचाने का एक महत्वपूर्ण कार्य भी है। उन्होंने आगे कहा कि संस्था समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करती रहेगी। DESK2025

Noimg

कोर्ट के आदेश पर जवारीपुर में दो दुकानों से अवैध कब्जा हटाया गया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर कोर्ट के आदेश पर जवारीपुर, तिलकामांझी स्थित सुमरित मंडल परिसर में रविवार को दो दुकानों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई के दौरान कोर्ट के नाजिर, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, परिसर के मालिक विमल कुमार मंडल ने अपनी दुकानें नीरज कुमार झा, प्रोप्राइटर अपराजिता इंटरप्राइजेज, को किराए पर दी थीं। यह लीज एग्रीमेंट वर्ष 2014 में समाप्त हो गया था। इसके बाद न तो नवीनीकरण हुआ और न ही किराया अदा किया गया। किराएदार ने दुकान खाली करने से भी इनकार कर दिया और कब्जा बनाए रखा। इसी विवाद को लेकर 2015 में मकान मालिक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और बेदखली का मुकदमा दायर किया। केस हारने और […]

Noimg

गंगा का जलस्तर बढ़ने से घोंघा एकचारी क्षेत्र बाढ़ की चपेट में ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र घोंघा एकचारी बताया जा रहा है, जहां किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन पर खड़ी धान और मक्का की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में पानी भर जाने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। कई परिवारों के घरों तक पानी पहुंच गया है, जिससे दहशत का माहौल है। लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए हैं। इधर, जिला प्रशासन का दावा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ नियंत्रण विभाग को […]

Noimg

भागलपुर में डायल-112 सेवा ठप, ड्राइवरों की हड़ताल से आपातकालीन व्यवस्था प्रभावित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में डायल-112 सेवा से जुड़े ड्राइवरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सेवानिवृत्त सैनिकों को रोजगार देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस सेवा के ड्राइवरों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से न तो बुनियादी अधिकार मिले हैं और न ही समान वेतन। इसी कारण उन्हें मजबूरन आंदोलन का सहारा लेना पड़ा। ड्राइवरों ने पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में वाहन खड़ा कर चाबियाँ जमा कर दीं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में भी ड्राइवरों ने थानों के परिसरों में गाड़ियाँ खड़ी कर दीं। इस वजह से शनिवार रात से ही कई क्षेत्रों में आपातकालीन सेवा प्रभावित हो गई। शहर और गांव दोनों जगह कॉल रिस्पांस टाइम बढ़ने […]

Noimg

लंदन से लौटे डॉ. अजय कुमार सिंह का भागलपुर में भव्य स्वागत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जीवन जागृति सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह लंदन से भागलपुर लौटे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर उनके पहुंचते ही सोसाइटी के सदस्यों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। गौरतलब है कि डॉ. सिंह हाल ही में लंदन में आयोजित 14वें वर्ल्ड लीडर्स समिट 2025 में शामिल हुए थे। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में उन्हें “बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ऑक्सफोर्ड (लंदन) के मेयर लुइयर ऑट्टन ने उन्हें प्रदान किया। समाज सेवा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। भागलपुर लौटने पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए। […]

Noimg

पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट शिलान्यास की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट के शिलान्यास को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शिलान्यास से पहले शनिवार को भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पीरपैंती पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने बताया कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया से ऑनलाइन माध्यम से पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। यह क्षण पीरपैंती और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से यहां के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। डीएम ने कहा, […]

Noimg

मोजाहिदपुर थाना के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आया बाइक सवार, अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना के पास शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। यातायात प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल युवक की हालत स्थिर है। घायल के भाई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उसका भाई पास के ही मॉल में काम करता है और डिलीवरी देने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। DESK2025