Category Archives: भागलपुर

पुलिस की तत्परता से खगड़िया के बाइक सवार घायल युवक की बची जान, परिवार वालों ने पुलिस टीम का जताया आभार ||GS NEWS

DESK 040

शनिवार की अहले सुबह पीएसआई राहुल कुमार हाईवे रात्रि गश्ती कर रहे थे। जिसके दौरान तड़के सुबह करीब 03 बजे एन एच 31 खरीक चौक के समीप एक बाइक सवार युवक को सड़क पर गिरा था। जिसपर पूरी टीम के साथ युवक के पास पहुँचा तो देखा कि युवक के कान और नाक से काफी रक्तस्राव हो रहा है। जिसके बाद पीएसआई ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल की स्थिति बेहद गंभीर देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया। जिसपर पीएसआई ने घटना की जानकारी मुझे दी। जिसपर मैंने घायल युवक को हर संभव मदद करने को कहा। जिसके बाद पुलिस के सहयोग से घायल को […]

नवगछिया एसपी ने बिहपुर थानेदार व पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत ||GS NEWS              

DESK 040

बिहपुर – 6अगस्त को नन्हकार एनएच31और महंत स्थान चौक के बीच तीन अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा बाइक ,मोबाइल  एवं घटना में प्रयुक्त बाइक को बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में तीन दिनों के बरामद कर लिया गया.बाइक ,मोबाइल और लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक को अपराधकर्मी बमबम रविदास के घर बरामद किया गया। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों का मनोबल बनाए रखने के लिये नवगछिया एस पी सुशांत कुमार सरोज ने पुरस्कृत किया है।बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को एक हजार ,दरोगा रमेश कुमार व पीएसआई  बिट्टू कुमार कमल को सात सौ पचास रुपया ,एएसआई  हरेंद्र सिंह को पांच सौ ,हवलदार जगरनाथ चौधरी ,चालक सिपाही पंकज कुमार ,सिपाही ब्रजेश कुमार ,जयशंकर प्रसाद ,अजय कुमार राय को […]

बभनगामा गोलीकांड में दो नामजद गिरफ्तार ,जेल || GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर पुलिस ने बभनगामा वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार की शाम हुई गोलीकांड के दो नामजद को घर से  गिरफ्तार कर लिया।बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी विधान शर्मा और उसकी पत्नी सविता देवी है. गोलीकांड के एक और नामजद हिमांशु शर्मा फरार हो गया है.उसे भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा। इस गोलीकांड के बाबत घायल वेदानंद शर्मा के की बहू आरती कुमारी ने केस दर्जा कराया है।जिसमें उसने विधान शर्मा ,सविता देवी और हिमांशु शर्मा को नामजद किया है.अपने आरोप में बताया है की मेरे लड़के को काला नाग कहकर चिढ़ता रहा था.इसी बात पर झगड़ा बढ़ गया।तभी विधान व सविता ने कहा मार दो गोली।इसी बात पर हिमांशु ने मेरे ससुर वेदानंद शर्मा […]

भागवत कथा को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाला ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाला.यज्ञ स्थल से 501 कुमारी कन्या व महिलाओ ने शोभा यात्रा को कथावाचिका उज्जैनवासी बर्षा नागर के नेतृत्व में निकला जो नारायणपुर, मधुरापुर बाजार होते बलहा घाट में जलभर कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा.आयोजन समिति सदस्य प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव ने बताया कि कथा दो बजे से शाम छः बजे तक होगा.कथा का समापन बीस अगस्त को होना है. कथा मंच का उद्घाटन पूर्व उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन व बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने फीता काट कर किया.उद्योग मंत्री ने कहा कि अध्यात्म से जुङकर मनुष्य को शांति मिलती है. जन्माष्टी मेला 19 अगस्त से शुरू होगा.जिसमें […]

भाजपा नेताओं ने दिया धरना ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ. कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार के द्वारा विश्वासघात के विरोध में रोष प्रकट किया. बैठक में मुख्य अथिति पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, जिला प्रभारी अभय बर्मन, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुलाबी सिंह, जिला महामंत्री आलोक सिंह, बिरेंद्र दास, मिथिलेश कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुक्ति सिंह, रविरंजन,शैलेंद्र मिश्र, अनिल ठाकुर, सुधांशु मिश्र, हरिबल्लभ झा, पुरुषोत्तम सिंह, निरंजन मंडल, मनोज मंडल, जगदीश दास शंभू सिंह, मुरलीधर पाल और भरी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.  DESK 04