5
(1)

नवगछिया। सावन की अंतिम सोमवारी की रात लोकमानपुर मोड़ के पास आयोजित गाना-बजाना एवं डांस कार्यक्रम के दौरान रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जातिसूचक गाली देने का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घटना को लेकर लोकमानपुर निवासी 20 वर्षीय आशीष कुमार दास ने एससी-एसटी थाना में आवेदन देकर चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आशीष कुमार दास ने अपने आवेदन में बताया कि 23 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अपने ग्रामीण पंकज दास और राजीव दास के साथ लोकमानपुर मोड़ फोरलेन के पास आयोजित कार्यक्रम देखने गया था। इसी दौरान वह मनीष कुमार ठाकुर से बकाया एक हजार रुपये मांगने के लिए उसे मंच से कुछ दूर ले गया।

आवेदन के अनुसार, रुपये मांगने पर मनीष कुमार ठाकुर ने आशीष को जातिसूचक गाली दी। इसका विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान दीपक कुमार ठाकुर, भोला कुमार ठाकुर समेत अन्य लोग वहां पहुंच गए और आशीष के साथ लप्पड़-थप्पड़ से मारपीट करने लगे।

आरोप है कि इसी दौरान मनीष कुमार ठाकुर ने छोटी छुरी से आशीष पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर पंकज दास और राजीव दास मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर आशीष को बचाया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल आशीष को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया ले गए। अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद 24 अगस्त को आशीष ने एससी-एसटी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

एससी-एसटी थानाध्यक्ष महेश लाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: