Category Archives: भागलपुर

आचार संहिता मामले में भागलपुर विधायक अजीत शर्मा को न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट किया जारी ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर निभाष मोदी भागलपुर| मंत्रि पद के शपथ ग्रहण से पहले ही कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा पर कोर्ट ने अरेस्ट वारंट का नोटिस किया जारी। हो सकती है जल्द गिरफ्तारी , एमएलए चुनाव के दौरान पीरपैंती में आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले मे कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सह भागलपुर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था, जिसको लेकर कोर्ट ने उपस्थित नहीं होने पर वारंट जारी कर दिया है, जिसका केस नंबर (874/09) है, यह जानकारी एसीजेएम वन एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट के प्रबाल दत्ता के एसडीपीओ कम एपीपी स्पेशल ग्रेड भागलपुर के प्रभात कुमार ने दी ! बताते चलें कि कोट के कागजात में साफ तौर पर लिखा है “*बाद […]

अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा आयोजन समिति के द्वारा 14 अगस्त को जिला स्कूल प्रांगण से निकाला जाएगा अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा || GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर /निभाष मोदी सैकड़ों सामाजिक संस्थान कर रहे हैं इसमें अपना सहयोग भागलपुर, राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा को लेकर देश की जनता के बीच देशभक्ति की जज्बा बढ़ाने एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भागलपुर में तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर जिला स्कूल प्रांगण भागलपुर से 14 अगस्त को विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आकर्षक एवं विशाल झांकी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा आयोजन समिति भागलपुर के द्वारा किया जा रहा है। बताते चलें कि राष्ट्र के नाम अपना 75 मिनट का समय देने की अपील संस्थान के अधिकारी करते दिखे। अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा के तहत झांकी […]

भूटान बॉर्डर पर तैनात सैनिक भाइयों के कलाई पर जीवन जागृति सोसायटी भागलपुर की महीला सदस्यों ने बांधी राखी ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर की महिलाएं खुद के हाथों से तैयार की है राखी भागलपुर, भाई-बहन का पावन पर्व रक्षाबंधन पर बहन अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधा करती है परंतु फौजी भाई बॉर्डर पर तैनात हैं उसको लेकर भागलपुर जीवन जागृति सोसायटी एक पहल की । यहां की महिलाएं भूटान बॉर्डर पर जाकर कुछ फौजी भाइयों को राखी बांधी है। जीवन जागृति सोसायटी भागलपुर के द्वारा लगातार पांच वर्षो से बोर्डर पर तैनात सैनिकों को राखी बांधा गया है। संस्था के अध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने कहा कि अपने घर में रक्षा बन्धन के त्योहार को देश के बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के पास पूरी टीम को जाने में परेशानी तो होती है लेकिन देश के रक्षा में. […]

2022 का तीसरा लोक अदालत 13 अगस्त को, भागलपुर में 25 बेंच बनाकर किया जाएगा विभिन्न केसों का निष्पादन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निवास मोदी भागलपुर ,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देश अनुसार देश के समस्त न्यायालयों, राजस्व न्यायालयों, ट्रिब्यूनल कमर्शियल कोर्ट, वक्फ बोर्ड में 13 अगस्त 2022 को वर्ष का तीसरा नेशनल लोक अदालत होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी शुरू हो गई है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करने को लेकर बैंक, बिजली विभाग ,श्रम विभाग, महिला हेल्पलाइन और बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक की जा चुकी है साथ ही प्रशासनिक गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की सारी तैयारियां की जा चुकी है । वही इसको लेकर नालसा और बालसा के नेतृत्व में इस साल के तीसरे लोक अदालत में भागलपुर में कुल 25 बेंचों का गठन […]

भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर, भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन काफी हर्षोल्लास और परंपरा पूर्वक मनाया गया। हर वर्ष की तरह सावन पूर्णिमा की तिथि पर बहनों ने रक्षा सूत्र से भाइयों की कलाई सजाई। रेशम की डोरी के धागे भले ही कच्चे हों लेकिन इसके पीछे का स्नेह अटूट और बेहद मजबूत होता है। बहन भाई के प्यार का प्रतीक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थी। सुबह लोग स्नान कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया उसके उपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर जन्म जन्म तक सुख दुख के साथ निभाने का वचन भाइयों से लिया, वही भाइयों ने बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया। […]

यातायात पुलिस द्वारा रक्षाबंधन के दिन चलाया गया भागलपुर शहर में विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान ||GS NEWS

DESK 040

एक तरफ जहां नियम तोड़ने वालों से पुलिस शुल्क अदा कर रही है वही दूसरी तरफ पुलिस ही इस नियम को तोड़ते नजर आ रही है भागलपुर निभाष मोदी भागलपुर, यातायात पुलिस द्वारा भागलपुर के शहरी क्षेत्रों में विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, इस सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत दो पहिया वाहन में जीनहे हेलमेट नहीं थे, चार पहिया वाहन में जो सीट बेल्ट नहीं पहने थे या फिर वनवे का उल्लंघन करते पकड़े गए वाहनों को भी सीज किया गया और उन्हें आर्थिक दंड दी गई इससे शहरवासी काफी परेशान भी हुए क्योंकि आज रक्षाबंधन था और इस पर्व के दिन कई परिवार एक दूसरे से. मिलने, राखी बांधने के क्रम में निकले हुए थे वहीं […]

प्रेस वार्ता में बिहपुर के भाजपा विधायक ने कहा, जनता के साथ किया गया विश्वासघात ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पहुंचे बिहपुर विधायक, राजद और जदयू पर जम कर बरसे नवगछिया – भाजपा जिला संगठन द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता में बिहपुर विधानसभा के विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि नई सरकार का गठन जनता के साथ विश्वासघात है. हमलोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर विधानसभा चुनाव में जनता के बीच गए. जनता ने एनडीए गठबंधन को बहुमत दिया. लेकिन जनभावनाओं का अपमान पर नीतीश जी ने राजद का दामन थाम लिया. यह गठबंधन ज्यादा दिनों तक चलने वाला है. विधायक ने कहा कि अब जनता के मुद्दों पर संघर्ष होगा. 10 लाख सरकारी नौकरी का वादा जनता के साथ किया गया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है. सात निश्चय योजना का बुरा […]

इस्माइलपुर गंगा घाट पर स्नान के क्रम में युवक डूबा, देर शाम तक चल रहा था सर्च अभियान ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर गंगा घाट पर स्नान के क्रम में कुर्सेला निवासी युवक आशीष कुमार के गंगा नदी में डूब जाने की सूचना है. देर शाम तक एनडीआरएफ द्वारा नदी में सर्च अभियान चला कर युवक को खोजने का प्रयास किया जा रहा था. जानकारी मिली है कि इन दिनों युवक अपने ननिहाल फुलकिया गांव में रह रहा था. गुरुवार को वह अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया गया. स्थानीय लोग बताते हैं कि स्नान के क्रम में आशीष का पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धार में बहने लगा. इस क्रम में आशीष के दोस्त सौरभ ने उसे बचाने का प्रयास किया तो सौरभ भी नदी में डूबने लगा. जब पास में ही स्नान कर […]