July 3, 2022
कोसी का तांडव शुरु, कई घर हुए जलमग्न, कई गांव के लोग करने लगे पलायन, गांव का गांव होने लगा विरान ||GS NEWS
DESK 04भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। कोसी को सचमुच शोक की नदी कहा जाता है। कोसी में उफान आना शुरू हो गया है और लोगों की तबाही शुरु हो चुकी है। गांव के गांव जलमग्न होने लगे हैं। लोग अपने गांव घर को छोड़कर पलायन करना शुरू कर दिए हैं। नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी और उसके आस पास के गांव में कोसी का तांडव देखा जा रहा है। पिछले तीन दिनों के अंदर दस से पंद्रह घर कोसी के गोद में समा चुके हैं। वही गांव पर भी लगातार कटाव का खतरा मंडरा रहा है। जहांगीरपुर बैसी गांव से सटे कई गांव के लोग डरे सहमे हैं। रात भर सोते नहीं।जिसको लेकर एक तरफ जहां ग्रामीण दहशत में है। […]