Category Archives: भागलपुर

छोटी परवत्ता गांव में गंगा नदी में डूबने से छः वर्षीय बालक की मौत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – छोटी परवत्ता गांव में गंगा नदी में डूबने से गांव के विपिन कुमार मंडल के छः वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की मौत हो गयी है. ग्रामीण स्तर से जानकारी पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों को दी गयी है. जानकारी मिली है कि दीपक अपनी मां के साथ खेत जा रहा था. इस दौरान उसकी मां आगे बढ़ गयी और बच्चा पीछे रह गया. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे का पैर फिसल गया और वह पगडंडी से नदी में जा गिरा. जब लोगों को पता चला तो उसे नदी से निकाला गया लेकिम तब तक उसकी मौत हो गयी थी. इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने कहा कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी विपन्न हैं. […]

विश्व योग दिवस पर नवगछिया, इस्माईलपुर एवं गोपालपुर प्रखंड के विभिन्न निजी व सरकारी विद्यालयों में योग शिविर का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

विश्व योग दिवस के मौके पर नवगछिया में इस्माईलपुर गोपालपुर प्रखंड के विभिन्न निजी व सरकारी विद्यालयों , सामाजिक संस्थाओं व हेल्थ व वेलनेस सेंटर सैदपुर में योग का अभ्यास किया गया. हेल्थ व वेलनेस सेंटर पर आशा फेसिलेटर नीलिमा कुमारी, आशा कार्यकर्ता व बडी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर नेहरू युवा केंद्र भागलपुर के तत्वाधान में नमामी गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत इस्माइलपुर प्रखंड में विभिन्न जगह योग का शिविर लगा कर लोगो को जागरूक किया। एवं योग से जीवन में कितना फायदा होता है इसके बारे में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राहुल कुमार राज ने बताया आज जिस तरह से लोगों के बीच बीमारियां […]

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में भीषण कटाव जारी || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के जहांगीरपुर बैसी में भीषण कटाव हो रहा हैं। कटाव से पूरे गांव के लोग सहमे हुए हैं। कटाव को लेकर गांव के लोग रतजग कर रहे हैं पता नहीं कब घर कटकर कोसी नदी में समा जाऐ। इसी तरह कटाव होता रहा तो अब्दुल गफ्फार, मु. सिद्दीक, मु. नजीर, मु. शकील, मु. मारूफ सहित दर्जनों लोगों का घर कभी भी कोसी नदी में विलीन हो जायेगा। गांव के मु. गफ्फार ने बताया कि जलसंधासन विभाग, अनुमंडल कार्यलय, जिला पदाधिकारी के कार्यलय का चक्कर लगाते लगाते थक गया हूं। कोई भी सुनने वाला नहीं हैं। कटाव को देखते हुए मंत्री रामसूरत राय स्थल पर पहुंच कर कटाव को अपनी आंखों से देखा था। उसके निर्देश […]

एनटीपीसी में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘मानवता के लिए योग’ विषय के साथ मनाया ||GS NEWS

DESK 040

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार एनटीपीसी कहलगांव, में 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। एनटीपीसी स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और एनटीपीसी कर्मचारियों के बीच स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उदेश्य से एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा दीप्तनगर टाउनशिप के दुर्गा पंडाल परिसर में योग प्रशिक्षक के मार्ग दर्शन में योगाभ्यास सत्र आयोजित किए गए । मुख्य अतिथि श्री अरिंदम सिन्हा, मुख्य महाप्रबंधक (कहलगाँव) ने सभी महाप्रबंधकगण की उपस्थिती में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया । इस योग दिवस पर समस्त विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसियेसन, एनटीपीसी कर्मी, सृष्टि समाज की सदस्याओं तथा बाल भवन के बच्चों ने प्राणायाम, योग आसन प्रशिक्षण अभ्यास कार्यक्रम में बढ़. चढ़ कर हिस्सा लिया। एनटीपीसी कहलगांव में कर्मचारियों और परिवार के […]

डकैती के 2 कांडों का हुआ उद्भेदन, लुटे हुए सामानों की हुई रिकवरी एवं लूट कांड में संलिप्त कुल 8 लोगों की हुई गिरफ्तारी ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी भागलपुर भागलपुर में प्रशासन कितना भी अपराध पर लगाम कसने की कोशिश कर ले परंतु कहीं ना कहीं प्रशासन फेल होते दिखती है, भागलपुर में बीते कुछ दिनों पहले दो लूट कांड सामने आए थे लेकिन अपराधी फरार चल रहे थे। प्रशासन ने अपनी कमर कसी और डकैती के 2 कांडों का उद्भेदन करते हुए सामानों की रिकवरी भी हुई और कई अपराधियों को गिरफ्तार भी किया। यह जानकारी प्रेसवार्ता कर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। नसरतखानी के पास पिकअप वैन के साथ डीजे लूट कांड 6 जून को करीब 2:30 बजे सुबह बेलखुरीया स्थित टूटा पुल के पास संतोष मंडल एवं उसके मजदूर एवं पिकअप चालक व मालिक भिखारी यादव जो रजनपुर पिकअपवैन पर डीजे […]

जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर में किया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK 040

जिला एवं सत्र न्यायाधीश और ज्यूडिशियल ऑफिसर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया कार्यक्रम की शुरुआत रिपोर्ट :-निभाष मोदी भागलपुर भागलपुर,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर द्वारा अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र एवं जुडिशल ऑफिसर ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा के अलावे ज्यूडिशियरी के सभी पदाधिकारी एवं सिविल कोर्ट के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्रा ने कहा योग हमारे मन मस्तिष्क को स्वस्थ करता है और मन […]

एनएच 80 की दुर्दशा व बदनूमा दाग लिए सरकारी कार्य की ख्याति जगजाहिर हो रही ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर से कहलगांव जाने वाली एनएच की सड़कों के गड्ढों में लोग पकड़ते दिखे जिंदा मछलियां रिपोर्ट ;-निभाष मोदी /भागलपुर भागलपुर से कहलगाँव एनएच 80 के दुर्दशा की एक झलक फिर से सामने आई है। सड़क पर गढ्ढा या गढ्ढे में सड़क तो पहले से जाहिर है, लेकिन इस बार सच में उस पर मछली पकड़ने का मामला सामने आई है। घोघा में एनएच 80 के गड्ढों में भी मछलियां मिली है। सड़कों पर मछली पकड़ने की होड़ सी लगी दिखी। एनएच 80 मुख्य मार्ग की दर्द भरी कहानियों के पार्ट में एक नया अध्याय जुड़ा जो की वास्तविकता की बुनियाद पर सरकार के रवैये को दर्शाती हुई बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह रही थी। सड़क पर जमे पानी […]

बबरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान एक टेंपो से 138 बोतल विदेशी शराब किया बरामद ||GS NEWS

DESK 040

दो युवक सूरज सिंह व मो.शमीम को पुलिस ने किया गिरफ्तार रिपोर्ट :-निभाष मोदी/भागलपुर भागलपुर बबरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान एक टेंपो से 138 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। वही दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से शराब तस्कर शराब की खेप शहर में ला रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस के द्वारा एसआईटी की टीम के साथ अलीगंज चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें एक टेंपो में बने गुप्त तहखाने से शराब की बरामदगी की गई। वही सूरज सिंह व मोहम्द समीम को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है, और पता लगाने में जुटी […]

बीएसएनल ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन ने भागलपुर टेलिफोन भवन में किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

कर्मचारियों ने विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी रिपोर्ट :-निभाष मोदी/भागलपुर भागलपुर टेलिफोन भवन के सामने बीएसएनएल ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों के द्वारा सैलेरी रिवीजन, पेंशन रिवीजन सहित जेई के पद को समाप्त किए जाने का विरोध कर्मचारी कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि जब तक यह मांगे पूरी नहीं होती है तब तक लगातार इसी तरह विरोध प्रदर्शन का दौर जारी रहेगा। वही इन लोगों का कहना है कि यहां के वर्तमान जीएम के द्वारा लगातार भ्रष्टाचार का आरोप यह लोग लगा रहे हैं। इन लोगों की मांग है कि जीएम के कार्यकाल की सीबीआई से जांच कराई जाए और […]