Category Archives: भागलपुर

अमरपुर में जमीन के नीचे दबा  कर रखे 245 बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद ,तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

छापेमारी में इंस्पेक्टर ,बिहपुर थानाध्यक्ष और झंडापुर ओपी प्रभारी थे शामिल  बिहपुर- बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर शराब बेचने से बाज नही आ रहे हैं.शराब तस्कर तरह -तरह के हथकंड़े आजमा कर शराब बेचने में जुटे हैं.पुलिस भी उसके मंसूबे पर पानी फेर तस्कर को दबोच रही हैं.अमरपुर में शराब की सूचना पर इंस्पेक्टर विनय कुमार ,बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह और झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार अमरपुर पहुंचे और शराब की तलाश में जुट गये. वही काफी मशक्कत के विकास चौधरी के खेत में जमीन के नीचे दबा कर रखे शराब को बरामद कर लिया और मौके से एक तस्कर को भी दबोच लिया.बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया मेकडॉवल नंबर एक का 750 मिली का 136 […]

जयरामपुर में नवमी के छात्र को पीटकर किया घायल ||GS NEWS

DESK 040

  बिहपुर-  सोमवार को दो बजे के करीब उच्च विद्यालय जयरामपुर में नवमी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र तेलघी टोला जयरामपुर निवासी राहुल कुमार को मनचले युवक ने  पीटकर कर घायल कर दिया।घायल छात्र राहुल ने बताया की मैं दो बजे विद्यालय से निकल कर साइकिल से जाने के दौरान बाइक से आ रहे दो जयरामपुर निवासी सुंदरम कुमार और एक युवक पीछे बैठा था. मैने साइकिल में ब्रेक लगाया तो उसने कहा मेरे आगे साइकिल में ब्रेक लगाओगे.यह कह कर मेरे सर में मठिया से मारने लगा. मेरा सर फट गया और काफी खून बहने लगा.तब हल्ला हुआ तो वो लोग भाग गये।घायल छात्र ने थाने पहुंच कर केस दर्ज कराने को आवेदन दिया. DESK 04

लालगंज उचित मरर टोला में सर्प दंश से 8 वर्षीय बच्चे की मौत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के सीमांत क्षेत्र लालगंज उचित मरर टोला में सोमवार को सर्पदंश से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गयी है. मृत बालक शंभु साह कविता देवी का पुत्र हिमांशु कुमार है. परिजनों ने बताया कि सर्पदंश की जानकारी मिलते ही वे लोग बच्चे को लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत बालक के चाचा राजकुमार साह ने बताया कि घर के पास ही एक चापाकल के आसपास काफी जंगल है जहां बालक पानी पीने गया था और इसी क्रम में वह सर्पदंश का शिकार हो गया. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन गहरे सदमे में थे. DESK 04

अग्निपथ योजना के विरोध में लोजपा रामविलास ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में दिया धरना ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – अग्निपथ योजना के विरोध में लोजपा रामविलास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवगछिया अनुमंडल परिसर में एक दिवसीय धरना दिया है. धरना कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अवधेश पासवान कर रहे थे. धरना कार्यक्रम के बाद श्री पासवान ने अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन के माध्यम से पार्टी की मंगों से भी अवगत कराया है. विभिन्न मंगों में अग्निपथ योजना को वापस लेने, पुरानी पेंशन स्कीम को पुनः प्रारंभ करने, एमपी, एमएलए का पेंशन बंद करने और स्थानीय बाढ़ और कटाव का स्थायी निदान भी शामिल है. धरना कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गयी. DESK 04