Category Archives: भागलपुर

हज पर रवाना हुए सज्जादानशीं  ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर –  राटन शरीफ स्थित खानका ए आलिया कादिरिया फरिदिया गुलजारिया के सज्जादानशीं हजरत मौलाना सैयद मुसा फरीदी हज के लिए रवाना हुए इस अबसर पर  खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया बिहपुर की ओर से कर्रार खॉ फरीदी, रहबर खॉ फरीदी, रहनुमा खॉ फरीदी ने हजरत सैयद मुसा फरीदी को. अंगवस्त्र व माला पहना कर स्वागत किया.इस मौके पिरेतरिकत हजरत अकरम फरीदी, गजाली फरीदी, गुलजारे जमन, शाहनबाज फरीदी, नवाजीश फरीदी, बडी संख्या में मुरीदीन जायरीन व अकीदतमंद मौजूद थे.इस के पूर्व जलसा व जुलूस का भी आयोजन भी किया गया था। 17 जून को कोलकाता  से हज के लिए रवाना होगे. DESK 04

मधुसूदन सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने ताला तोड़कर की कई सामानों पर किया हाथ साफ ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- प्रखंड के मधुसूदन सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिहपुर में चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.जिस कारण विद्यालय के शिक्षक व छात्रों के असुरक्षा की भावना आ गई है.बुधवार की ग्रीष्मावकाश के बाद आदेशपाल प्रभाकर झा जब विद्यालय पहुंचे तो देखा विद्यालय गेट का ताला खुला हुआ था.आदेशपाल ने इसकी सूचना प्रचार राजकुमार प्रसून एवं पुलिस को दिया. अज्ञात चोरों ने  कंप्यूटर सेट ,आवश्यक कागजात , एम्पलीफायर,पासबुक ,चेकबुक,कोविड जांच मशीन ,खेल का समान ,बैट्री ,साउंड बॉक्स ,पीतल की घंटी ,बाथरूम से पीतल का नल ,बेसिन ,एवं 4 पैन ड्राइव आदि की चोरी कर लिया है.इस बाबत प्रभारी प्राचार्य राजकुमार प्रसून ने थाने में अज्ञात चोर के विरुद्ध केस दर्ज कराने को आवेदन दिया […]

सद्गुरु कबीर ने समाज को एक नई दिया :महंत छेदन दास ,हरिओ में धूमधाम से मनाया सद्गुरु कबीर की जयंती ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- बुधवार को हरिओ महेशपुर गांव स्थित मानव जागरण सद्गुरु कबीर आश्रम में सद्गुरु कबीर का 624 वां जयंती महंत  छेदन दास जी महाराज की अगुवाई एवं मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह के संचालन में धूमधाम से मनाया गया.इस मौके पर सबसे पहले झंडोत्तोलन किया गया. उसके बाद सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया।जिसने हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये.इस मौके बाबा छेदन दास ने सत्संग में कहा  कहा कि सद्गुरु कबीर ने समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है.सदैव मानव सेवा का दर्श दिया.अपने दोहों के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों, वैमनष्यता को दूर करने का प्रयास करते हुए आपसी सौहार्द, प्रेम, एकता का संदेश दिया है। आज विश्व जिस संकट के दरवाजे पर […]

सड़क दुर्घटना में हुई पांच बाराती के मौत मामले की प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- मड़वा गांव के समीप एनएच 31पर जनता दरबार ढाबा के पास 13जून की रात्रि में बारात से लदी ऑटो में तेज रफ्तार ट्रक के धक्के मार देने से हुई पांच बाराती के मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया हा.इस बाबत रुपौली ,पूर्णिया निवासी  आनंदी मंडल ने झंडापुर में केस दर्ज कराया है. जिसमें उसने ट्रक नंबर बीआर01जी एच 6099 के मालिक हरेंद्र राय पिता देवकी राय साकिन पटना को नामदार किया है.ट्रक के ड्राइवर भाग गया.बता दें की ट्रक के धक्के से  मदन मोहन मंडल ,पिन्कु मंडल ,छट्टू मंडल , गजेन्द्र साह सभी रुपौली एवं गजाधर मंडल मधेपुरा की मौत मौके पर हो गई थी.झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले […]

रेमंड शो रूम के पास शराब के नशे में पांच गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया –  नवगछिया थाना क्षेत्र के रेमंड शो रूम के पास सड़क पर एक ऑटो से पुलिस ने पांच लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में ऑटो का चालक भी शामिल है. जानकारी मिली है कि गिरफ्तार लोगों में पूर्णियां जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के जावे गांव का ऑटो चालक मो सादिक, सुपौली दियारा गांव का अजीत कुमार, गोल्डन कुमार, उदय मंडल, अनिल कुमार है. पुलिस को जानकारी मिली है . कि सभी नवगछिया के ही एक गांव में आयोजित शादी समरोह से लौट रहे थे. इसी दौरान रेमंड शो रूम के पास पुलिस द्वारा किये जा रहे वाहन चेकिंग के क्रम में सभी शराब के नशे में पाये गये. सबों का मेडिकल […]

अग्निपथ पर नवगछिया में बवाल, पुलिस पर किया पथराव ||GS NEWS

DESK 040

जीरोमाइल में सड़क पर पांच जगहों पर की आगजनी काफी आक्रोशित थे युवक  पुलिस पदाधिकारियों के समझाने बुझाने का नहीं पड़ा कोई प्रभाव  युवाओं ने कर दिया पथराव तो पुलिस ने खदेड़ कर युवाओं को भगाया  नवगछिया– सोना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ के विरोध में नवगछिया जीरोमाइल में बड़ी संख्या में युवाओं ने जम कर बवाल काटा है. इस दौरान युवाओं ने पुलिस पर पथराव भी कर दिया जिसके बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खदेड़ कर भगाया. इस क्रम में तीन घंटे तक सड़क जाम रहा. जानकारी मिली है कि बुधवार को दोपहर एक बजे से युवाओं की टोली जीरोमाइल में जुटने लगी थी. युवाओं की भीड़ जुटने के साथ ही युवाओं ने सड़क पर […]