Category Archives: भागलपुर

आग लगने से चार घर जलकर राख लाखों रुपए का हुआ नुकसान // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,सुल्तानगंज प्रखंड के करहरिया पंचायत के वार्ड संख्या 2 में आग लगने से 4 घर जलकर राख हो गया ।आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सभी घरों को अपने आगोश में ले लिया ।आग की तेज लपटों में तीन बकरी, कपड़ा, अनाज, बर्तन, नदगी सहित आवश्यक कागजात राख में तब्दील हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लोगों ने बताया की आग लगने का कारण हमलोगो को पता नहीं चल सका। अचानक लगी आग से देखते ही देखते पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। चारों तरफ चीख-पुकार मचने लगी। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग […]

एडीबी वाटर प्रोजेक्ट के तहत बन रहे जैकवेल के निर्माण से आसपास के घरों में आई दरारें , धस गए कई खेत, आसपास के लोग आक्रोशित होकर निर्माणाधीन काम पर लगाया रोक // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे एडीबी वाटर प्रोजेक्ट के तहत बन रहे जैकवेल के निर्माण से आसपास के घरों में दरारें हो गयी है,खेत धँस गए हैं। जिसके बाद लोग आक्रोशित हैं। लोगों ने गड्ढा करने के काम को रोक दिया है। ऊपरी हिस्से का काम अभी चल रहा है। लोग भयभीत हैं । उनलोगो का कहना है की जैकवेल का अगर निर्मण जारी रहा तो उनके घर गिर जाएंगे। जैकवेल 15 फिट गहरा बन चुका है 23 फिट तक इसे गहरा किया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि सम्बंधित इंजीनियर उसको देख रहे हैं। सीनियर इंजीनियर व एक्सपर्ट कमिटी के मेंबर इसकी जाँच करेंगे। एमडी ने भी आश्वस्त किया है कि अब […]

बिहपुर के मिल्की बहियार में निजी जमीन को सरकारी बता कब्जा करने का किया प्रयास, छ्ह घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- मिल्की बहियार स्थित मिल्की निवासी शैलेंद्र सिंह, भोला सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, ठाकुर सिंह, निरंजन सिंह का पांच एकड़ के बगीचे को सरकारी जमीन बताकर बुधवार की रात में करीब 200 मुस्लिम परिवारों द्बारा बांस-बल्ली से कब्जा जमा लिया.जैसे ही जमीन पर कब्जे की बात किसानों से सुनी तो इसकी सूचना एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल,प्रभारी सीओ रोहित कुमार, बीडीओ सतीश कुमार समेत इंस्पेक्टर विनय कुमार व बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार को दिया.सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान घटनास्थल पर पहुंच गये.वही करीब छ्ह घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा। लोग बिहार सरकार की जमीन समझ खाली नही करने पर अड़ गये थे .वही एसडीओ श्री पाल ने मुखिया मोहम्मद सलाउद्दीन […]

नारायणपुर : बीडीओ ने आवास योजना का किया जाँच ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के मौजमा,गनौल व नवटोलिया में गुरुवार को नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभूक बबलू शर्मा,मनोहर साह,गरीब साह,अवध किशोर चौधरी,राघवेंद्र चौधरी,लल्लू अली,जावेद अली,मो.इरफान,अरविंद शर्मा,गोरे शर्मा सहित अन्य का जॉच किया गया. मौके पर बीडीओ ने बताया की जॉच के दौरान आवास योजना में तीन वैसे लाभुक पाए गए जिन्होंने अभी तक सरकारी राशि लेने के बाद भी आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया है.जिसको लेकर आवास सहायक को निर्देश दिया गया कि जिस लाभुक ने घर का काम शुरू नहीं किया है उसके विरुद्ध नोटिस निर्गत करें और समय देते हुए भवन निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया जाए. DESK 04

नवगछिया एसपी ने कहा, मामलों का करें निष्पादन नहीं हो होगी कार्रवाई // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया सर्किल के सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ गुरूवार को नवगछिया थाने में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बैठक कर स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि थानाध्यक्ष मामलों का अधिक से अधिक निष्पादन करें, अन्यथा लापरवाही करने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने कहा कि इस्माइलपुर थाने को छोड़ कर नवगछिया सर्किल अंतरगत सभी थानों के लंबित मामलों की समीक्षा की गयी है. एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्षों, अनुसंधानकों और सर्किल इंस्पेक्टर को निर्देश दिया गया है. मई माह में हुई रिर्पोटिंग से ज्यादा मामलों का निष्पादन करें. एसपी ने कहा कि जो भी टारगेट दिया गया है, अगर उस पर काम किया जाय तो रिर्पोटिंग से ज्यादा मामलों का निष्पादन हो जायेगा और अच्छा रिजल्ट […]

नवगछिया के अलग अलग जगहों पर हुई मारपीट में कई लोग घायल // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट में कई लोगों के घायल हो जाने की सूचना है. तेतरी गांव में हुई मारपीट में सुभाष राय घायल हो गये, उनका इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. रंगरा के साधोपुर गांव में हुई मारपीट में गांव के ही रतन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. रतन का प्राथमिक इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है जबकि उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया गया है. साहू परवत्ता गांव में हुई मारपीट में प्रणव कुमार, रजनीश शर्मा और किरण देवी के घायल होने की सूचना है. दोनों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. DESK 04 B

ऑडियो टेप के आधार पर नवगछिया अंचल के राजस्व कर्मचारी पर दर्ज की गयी प्राथमिकी // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के सीओ विश्वास आनंद ने नवगछिया अंचल के राजस्व कर्मचारी मो साहबुद्दीन के विरूद्ध रसीद काटने के एवज में 25 हजार रूपये घूस मांगने का आरोप लगाते हुए मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज करायी है. अंचलाधिकारी विश्वास आनंद ने जानकारी देते हुए कहा है कि नवगछिया के ही विजेंद्र कुमार ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां इस मामले में आवेदन दिया था. जहां से उन्हें मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था. उन्होंने मामले में उपलब्ध कराये गये एक ऑडियो टेप की छानबीन की तो पता चला कि रसीद काटने के एवज में 25 हजार रूपये की घूस मांगी जा रही है. जब ऑडियो टेप और मो साहबुद्दीन के आवाज का मिलान […]