April 29, 2022
किसान रवीश हत्याकांड में नामजद आरोपी जजल यादव अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, निशानदेही पर रायफल बरामद, एक गिरफ्तार // GS NEWS
DESK 04 Bनवगछिया – पांच अप्रैल को कोसी दियारा में हुए झंडापुर निवासी किसान रवीश कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त बिहपुर निवासी जजल यादव समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक रायफल, एक देशी कट्टा, एक देशी जर्सी कट्टा, कुल 52 चक्र जिंदा कारतूस, दो ग्राम स्मैक और एक सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में नवटोलिया बिहपुर निवासी जजल यादव, खरीक के ध्रुवगंज निवासी राणा यादव, सुनील हरिजन, नदी थाना के कहारपुर निवासी वीरेंद्र शर्मा है. इस बाबत एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि अप्रैल को दोपहर में गुप्त सूचना मिली कि नदी थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड […]