Category Archives: भागलपुर

गोपालपुर के बुधुचक एवं बिंदटोली में जिलापरिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज नें किया जनसंपर्क ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव 12 दिसंबर को होना है वहीं नाम अंकित चल रहा है वहीं नामांकन के कई माह पूर्व से ही गोपालपुर जिला परिषद पद के प्रत्याशी रूपम प्रिया राज लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही है । वहीं शनिवार को रूपम प्रिया राज नें गोपालपुर प्रखंड के बिंदटोली एवं बुधुचक में जनसंपर्क किया । मौके पर उपस्थित लोगों को रूपम प्रिया राज ने संबोधित करते हुए कहा कि सोच समझ कर अपना मतदान करें आपका मतदान अगला 5 साल का भविष्य तैयार करता है आप गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र की जनता को पूर्व से जनप्रतिनिधियों ने ठगा है इसलिए अब ठगी के शिकार ना हो सोच समझकर सही प्रत्याशी का चयन करें । मौके पर गाँव में […]

गोपालपुर के तीनटंगा करारी से मुखिया पद पर चुनचुन रविदास नें दिया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के तीनटंगा करारी से मुखिया पद पर चुनचुन रविदास ने नामांकन दिया । मौके पर उन्होंने कहा कि पंचायत के जनता के आदेश पर और अपने परिवार व परिजनों के निर्णय पर वे चुनावी मैदान में है और मुखिया पद पर चुनाव लड़ रहे हैं वहीं मौके पर नामांकन में हजारों की संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे । घोड़ा बैंड बाजा व दर्जनों वाहन लेकर चुनचुन रविदास के समर्थक नामांकन केंद्र के बाहर उमर पड़े थे । वही मौके पर उनकी पत्नी रेनू कुमारी ने कहा कि पंचायत का विकास व सौंदर्यीकरण हेतु इस बार चुनचुन रविदास को चुने वही मौके पर उनके पुत्र के अलावे हजारों की संख्या में समर्थक उपस्थित थे । DESK 04

नवगछिया के धार्मिक स्थलों में मना देव दीपावली ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया सहित आसपास के इलाके के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों में देव दीपावली मनाया गया, शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देश पर लक्ष्मीपुर स्थित आश्रम में 5100 दीप वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रज्जवलित किया गया। नगरह के वैंकटेश मंदिर, विषहरी मंदिर , ललितेश्वर महादेव मंदिर नगरह में शिव शक्ति योग पीठ के सदस्य एवं ग्रामीण युवाओं के द्वारा दीप जलाकर देव दीपावली मनाया गया। शिव शक्ति योग पीठ में गुरू माता द्वारा प्रथम दीप मंत्रोच्चार के साथ जलाया गया, देर रात तक आचार्यों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ देव दीपावली मना। मौके पर कुंदन सिंह , अनिमेष सिंह ,शिव प्रेमानंद जी प्रेम शंकर भारती, मानवानंद जी , पंडित अनिरूद्ध शास्त्री, पप्पू भगत,केशव , […]

बोले राजद प्रवक्ता, यह किसानों की जीत है देश की जीत ||GS NEWS

DESK 040

कृषि विधेयक बिल वापसी को लेकर राजद की ओर से जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यह किसानों की जीत है, देश की जीत है। यह पूंजीपतियों, उनके रखवालों, नीतीश-भाजपा सरकार और उनके अंहकार की हार है। विश्व के सबसे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक किसान आंदोलन ने पूंजी परस्त सरकार को झुकने पर मजबूर किया। आंदोलनजीवियों ने दिखाया कि एकता में शक्ति है। यह सबकी सामूहिक जीत है।’ उन्होंने कहा, ‘बिहार और देश में व्याप्त बेरोजगारी, महंगाई, निजीकरण के खिलाफ राजद की जंग जारी रहेगी। भाजपाई उपचुनाव में हारे तो इन्होंने पेट्रोल-डीजल पर दिखावटी ही सही, लेकिन थोड़ा सा टैक्स कम किया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब की हार के डर से तीनों काले […]