Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : शराब के साथ तो नवगछिया थाने की पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना की पुलिस ने शराब के साथ तीन आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित नवगछिया थाना के तेतरी निवासी बिहारी लाल पंडित, संतोष शर्मा व दौनिया पकरा टोला निवासी विनय शर्मा हैं। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहारी लाल पंडित के घर से शराब मिला हैं। संतोष शर्मा के चापानल के पास गढ़ा से शराब बरामद किया गया हैं। विनय शर्मा के घर से 15 लीटर शराब बरामद किया गया हैं। शराब 57.55 लीटर विदेशी शराब, 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया हैं। तीनों आरोपित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। DESK 04

इस्माईलपुर के मुस्लिम टोला में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता को भिट्ठा टीम नें जीता ||GS NEWS

DESK 040

मुस्लिम टोला भिट्ठा में क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुक़ाबला मुस्लिम टोला लक्ष्मीपुर और आजाद हिंद क्रिकेट क्लब भिट्ठा के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुक़ाबले में लक्ष्मीपुर की टीम ने पहले बल्ले बाजी करते हुए 15 ओवरों में 104 रन बनाकर भिट्ठा के सामने 105 रनों का लक्ष दिया। जवाब में भिट्ठा की टीम ने बल्लेबाज़ी करते हुए 12.4 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर के तीन विकेट से खिताब अपने नाम कर लिया। भिट्ठा की तरफ से बाल किशोर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम के लिए चार छक्के की मदद से 34 रनों का योगदान दिया। जिसके लिए उन्हें मेन ऑफ द मैच दिया गया। पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए लक्ष्मी पुर के […]

मद्य निषेध को लेकर बीआरसी नवगछिया में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के बीआरसी परिसर में मद्य निषेध को लेकर छात्र छात्राओं के बीच वाद विवाद आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा कर रहे थे। शिक्षा विभाग के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर बीईओ विजय कुमार झा ने बताया कि यहां पर प्रखंड स्तर के मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों के चयनित छात्र छात्राओं ने. प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा 10 की अनु कुमारी इंटर स्तरीय विद्यालय के 11वीं के छात्र प्रदीप राज विवाद प्रतियोगिता में चयनित किया है। साथ ही मध्य विद्यालय सिमरा के सुनील कुमार मध्य विद्यालय सकुचा के अमित कुमार एवं मध्य विद्यालय कदवा के प्रदीप कुमार को चयनित किया गया है। इन चयनित छात्र छात्राओं को […]

गोपालपुर के तीनटंगा में जिलापरिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज नें किया जनसंपर्क , कहा : एक बार भरोसा करें ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव 12 दिसंबर को होना है वहीं इसके लिए नामांकन आज 18 नवंबर से प्रारंभ होगा । नामांकन के कई माह पूर्व से ही गोपालपुर जिला परिषद पद के प्रत्याशी रूपम प्रिया राज लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही है । वहीं बुधवार को रूपम प्रिया राज नें गोपालपुर प्रखंड के तीनटंगा में जनसंपर्क किया । मौके पर उपस्थित लोगों को रूपम प्रिया राज ने संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता एक बार हमें मौका दें एक बार सोच समझ कर अपना मतदान करें । आपका एक एक वोट अगला 5 साल का भविष्य तैयार करता है आप गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र की जनता को पूर्व से जनप्रतिनिधियों ने ठगा है इसलिए अब ठगी के शिकार ना […]

गोपालपुर के मालपुर पहुँची जिलापरिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज, कहा – आपदा प्रबंधन से मिलेगा मुआवजा ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के मालपुर में मंगलवार को स्थानीय जमीनदारी बांध पर गंगा घाट पर फिसलन से गहरे पानी में चले जाने से एक किशोर की जान चली गई । वहीं घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर जिला परिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज मृतक किशोर के घर पर पहुंची जहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना देकर उनका ढाढ़स बढ़ाया । मौके पर रूपम प्रिया राज ने कहा कि परिवार को सरकारी आपदा के तहत निश्चित रूप से मुआवजा मिलेगा और इसके लिए वे भी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात करेंगे । वही मौके पर प्रत्याशी रूपम प्रिया राज के साथ उनके भाई विभाष कुमार भारती, पुत्र भानु कुमार के अलावा कई अन्य भी उपस्थित थे । DESK 04

नवगछिया एसडीओ नें गोपालपुर प्रखंड पहुँचकर लिया पंचायत चुनाव तैयारी का जायज़ा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंन्द्र कुमार पाल ने मंगलवार की दोपहर को गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की जायजा बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी से लिया। एसडीओ ने अब तक प्रत्याशियों के द्वारा कटवाए गए एनआर की जानकारी लिया। ज्ञातव्य हो कि 18 नवंबर से गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए नांमकन होना हैं। नामंकन के लिए बनाए गए काउंटर के बारे में भी पूछा। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि हेल्प डेस्क पर ही नामंकन की गलतियों को सुधार दिया जाए। नामंकन होतो उसमें ना की बराबर गलती हो। हेल्प डेक्स में किसी को परेशानी नहीं हो। DESK 04

गोपालपुर के पचगछिया में जिलापरिषद प्रत्याशी रूपम प्रिया राज नें किया जनसंपर्क ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव 12 दिसंबर को होना है वहीं इसके लिए नामांकन 18 नवंबर से प्रारंभ होगा । नामांकन के कई माह पूर्व से ही गोपालपुर जिला परिषद पद के प्रत्याशी रूपम प्रिया राज लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही है । वहीं सोमवार को रूपम प्रिया राज नें गोपालपुर प्रखंड के पचगछिया औऱ कमलाकुण्ड में जनसंपर्क किया । मौके पर उपस्थित लोगों को रूपम प्रिया राज ने संबोधित करते हुए कहा कि सोच समझ कर अपना मतदान करें आपका मतदान अगला 5 साल का भविष्य तैयार करता है आप गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र की जनता को पूर्व से जनप्रतिनिधियों ने ठगा है इसलिए अब ठगी के शिकार ना हो सोच समझकर सही प्रत्याशी का चयन करें । मौके […]