Category Archives: भागलपुर

नवगछिया बीडीओ को निर्वाचन कार्य से किया गया अलग इस्माइलपुर अंचलाधिकारी बने निर्वाचित पदाधिकारी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्थानांतरण होने के कारण निर्वाचन कार्य से अलग रखा गया है यहां का निर्वाचन कार्य 18 अक्टूबर से इस्माइलपुर के अंचलाधिकारी रोहित कुमार के देखरेख में हो रहा है मालूम हो कि नवगछिया प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर के नामांकन से लेकर के प्रत्याशी का प्रतीक चिन्ह तक वितरण कर दिया गया है। निर्वाचित पदाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि यहां पर सभी पद के उम्मीदवारों को सभी प्रतीक चिन्ह उपलब्ध करा दिया गया है अगले में माह कि 3 नवंबर को मतदान होना है ईवीएम सील होने से लेकर के अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर किसी भी तरह की परेशानी मतदाताओं को ना हो इसके लिए बिजली विभाग […]

नवगछिया : कल होने वाली परीक्षा हुई स्थगित, सर्राफ कॉलेज परीक्षा केंद्र को भी बदला गया ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया (भागलपुर)। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने विभिन्न कॉलेजों में कल मंगलवार को होने वाली परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। साथ ही जीबी कॉलेज नवगछिया का परीक्षा केंद्र भी बनारसीलाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज से बदल कर एलएनबीजे कॉलेज भ्रमरपुर कर दिया है। यह जानकारी स्थानीय बनारसीलाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी राजेश कानोडिया ने देते हुए बताया कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण कॉलेज के रास्ते में भारी जलजमाव होने के कारण इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को दी गई। जहांस्नातक पार्ट-1 (सब्सीडीयरी) की परीक्षा होनी थी। छात्र छात्राओं को होने वाली असुविधा से विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया। इस पर विश्वविद्यालय ने त्वरित निर्णय लेते हुए रसायन शास्त्र एवं दर्शनशास्त्र की परीक्षायें जो […]

नवगछिया : श्रीमद्भागवत कथा दूसरे दिन की कथा में बोले कथावाचक : जो अंत में भी थक हारकर भगवान की शरण में आता है भगवान उसे भी अपना हार बना लेते हैं ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गंगा किनारे गोसाई गांव के गंगा तट पर लगातार पांचवीं बार आयोजित हो रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथावाचक स्वामी नारायण दर्शन जी महाराज नें कहा की जो अंत में भी थक हारकर भगवान की शरण में आता है भगवान उसे भी अपना हार बना लेते हैं । ईश्वर कहते हैं कि आप कर्म करो फल की चिंता ना करो क्योंकि कर्म अगर अच्छा रहेगा तो फल निश्चित रूप से अच्छा ही अच्छा होगा । वहीं दूसरे दिन की कथा में स्वामी जी नें कथा में एक से बढ़कर एक भजन से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया । मौके पर ग्रामीण शंभू यादव, टिंकू यादव, अशोक यादव, अमित कुमार, ईलू […]

नवगछिया जिला परिषद प्रत्याशी किरण देवी अपनें चुनाव चिन्ह चक्की छाप लेकर कर रही जनसम्पर्क ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया जिला परिषद क्षेत्र के प्रत्याशी किरण देवी अपना चुनाव चिन्ह चक्की छाप लेकर चुनाव प्रसार प्रचार कर रही है । सोमवार को किरण देवी अपने पति धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह के साथ नवगछिया प्रखंड के जमुनिया पंचायत में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही हैं । मौके पर प्रत्याशी ने बताया कि कई खास विशेष मुद्दे पर वह काम करना चाहती हैं इस उद्देश्य वह चुनावी मैदान में हैं । उनका चुनाव चिन्ह आटा चक्की छाप हैं जो ईवीएम के पहले क्रमांक पर है । जहां मतदाता उन्हें वोट कर भारी बहुमत से विजई बनाएंगे । मौक़े पर उपस्थित मतदाताओं ने भी प्रत्याशी को भरोसा दिलाया कि निश्चित रूप से इस बार परिवर्तन की हवा है । DESK […]

नवगछिया : श्रीमद्भागवत कथा में बोले कथावाचक : भगवान वो नहीं देते जो आप माँगते, भगवान वो देते हैं जो आपके लिए सही होता हैं ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गंगा किनारे गोसाई गांव के गंगा तट पर लगातार पांचवीं बार आयोजित हो रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन कथावाचक स्वामी नारायणपुर दर्शन जी महाराज नें कहा की भगवान वो नहीं देते जो आप माँगते हैं बल्कि भगवान वो देते हैं जो आपके लिए आवश्यक होता हैं ।पहलें दिन की कथा में स्वामी जी नें कथा में एक से बढ़कर एक भजन से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया । वहीं मौके पर ग्रामीण शंभू यादव, टिंकू यादव, अशोक यादव, अमित कुमार, ईलू कुमार, सुमन यादव, अजित कुमार यादव, संतोष कुमार, सुमित कुमार, निर्मल, रितेश, सुधीर, अनिल, आनंद सहित सैकड़ों महिला व पुरुष भक्त कथास्थल पर उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर […]

नवगछिया : लावारिस अवस्था में पानी से मोटरसाइकिल बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना अंतर्गत मालपुर धार के पुल के नीचे एक लावारिस अवस्था में मोटरसाइकिल स्थानीय लोगों ने रविवार को देखा जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा निकालने का प्रयास किया गया । लावारिस मोटर साइकिल के पानी में रहने को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा इस्माइलपुर पुलिस को. इसकी सूचना दी गयी लेकिन पंचायत चुनाव में व्यस्त रहने के कारण मौके पर पुलिस नहीं पहुँच पाई । हालांकि देर शाम तक स्थानीय लोगों के द्वारा मोटरसाइकिल निकालने का प्रयास किया गया । स्थानीय किसान मनोज मंडल बताते हैं कि मोटरसाइकिल पानी में है यह चोरी वाला बाइक जैसा लग रहा है वैसे पानी निकालने के बाद पता चल पाएगा। DESK 04

नवगछिया में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन रविवार को हाई स्कूल नवगछिया में किया गया। टेस्ट के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद ( राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव) थे। टेस्ट में उतीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच मो नाजिम, अंतरराष्ट्रिय खिलाड़ी जेम्स, विकास चौरसिया, शिक्षक शंभु शरण पंकज कुमार आदि उपस्थित थे। टेस्ट में उतीर्ण खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :-रेड वन बेल्ट – जिनी खातुन, कुमार लोकेश शरण। ग्रीन बेल्ट – आदविक चिरानियायेलो बेल्ट – पीयूष राज, अनीकेत यादुका, भुपेन्द कुमार, अमवी राज, हर्ष अभिनन्दन , मुकेश कुमार सिंघम। वहीं मौके पर जिला मीडिया प्रभारी जेम्स फाइटर ने बेल्ट प्रमोशन […]