Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : फ्लड फायटिंग फोर्स के अध्यक्ष ने किया अधीक्षण अभियंता के साथ विभिन्न स्परों का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया सोमवार को जल संसाधन विभाग के फ्लड फायटिंग फोर्स के अध्यक्ष ई महेन्द्र प्रसाद ने विभाग के अधीक्षण अभियंता के साथ इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित विभिन्न स्परों का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद सहायक अभियंता को कई आवश्यक निर्देश दिये।बताते चलें कि गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने के कारण स्पर संख्या तीन व चार के बीच काफी दवाब बढ गया है। जहां पर लगातार दोनों सपर के बीच मिट्टी धंसाना के साथ कटाव हो रहा है। जिसको सुरक्षा हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा बाँस का बंडल बना कर दिया जा रहा है कि कटाव का दायरा नहीं बढे।हालाँकि स्पर संख्या छह एन तक काफी दवाब बना हुआ है। स्परों पर भारी संख्या में […]

भागलपुर को गोद लेने की घोषणा से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया भाजपा नेताओं ने खुशी का इजहार करते हुए बताया कि सैयद शाहनवाज हुसैन हमेशा कहते हैं कि भागलपुर से मेरा रिश्ता दिल का है जब तक धड़कन चलेगी तब तक मैं . भागलपुर हमारी सांसों में हैं इसे चरितार्थ करते हुए विधान परिषद सदस्य के रूप मे भागलपुर जिले को गोद लेने की घोषणा किए जाना काफी सराहनीय कदम हैं . और नवगछिया वासियों को एक बार फिर उम्मीद जगी है कि विकास की रफ्तार तेज़ होगीभाजपा जिला अध्यक्ष विनोद मंडल जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा जिला मंत्री मुकेश राणा नरेश प्र साह बबलु चौधरी कौशल जयसवाल पंकज शर्मा विजय यादव ने खुशी का इजहार किया । DESK 04

नवगछिया : नीतीश सरकार नहीं चाहती है नवगछिया जिला बने : अरुण यादव ||GS NEWS

DESK 040

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन झूठ की मशीन है नवगछिया – युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं चाहते हैं कि नवगछिया राजस्व जिला बने. जबकि नवगछिया क्षेत्रफल, जनसंख्या और राजस्व के हिसाब से जिला बनने का सभी अहर्ता पूरा करता है. श्री यादव ने कहा कि बिहार में 16 वर्षों से एनडीए की सरकार है. 16 वर्षों से भाजपा के प्रवक्ता सह उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन नवगछिया को जिला बनाने और इस इलाके में कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने का सपना लोगों को दिखा रहे हैं लेकिन अभी तक न तो नवगछिया जिला बना है और न तो किसी भी प्रकार का उद्योग लगा है. श्री यादव ने […]

नवगछिया : सर्पदंश से एक युवक घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के गरैया निवासी मन्नी ठाकुर के नांती मुस्कान कुमार को सोमवार की दोपहर में 14 नंबर रोड स्थित बासा से घर गया, जहां पर वो घर में कुछ समान खोज रहा था कि इसी दौरान जहरीला सांप ने काट लिया. जिसमें मुस्कान कुमार ने हल्ला किया कि हमें कुछ काट लिया. जिस पर अगल बगल के लोग और मामा सोहन ठाकुर, मामी सोनी देवी, दोड़ कर उसके पास गया. जिसके बाद उसको इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने मुस्कान को सांप के एंटीडोट के 16 सूई दिया. उसके बाद भी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. DESK 04

नवगछिया : डुमरिया तीनटेंगा सड़क निर्माण को लेकर विधायक से मिले भाजपा नेता ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा में डुमरिया तीनटेंगा पथ अति जर्जर होने के कारण आम लोगों को होने वाली समस्या के मद्देनजर सोमवार को भाजपा के कार्यकर्ता राजकुमार रजक के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक दल ने गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल से मुलाकात की है. विधायक ने सबों को आश्वासन देते हुए कहा कि सड़क टेंडर की प्रक्रिया में है. जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा. विधायक ने कहा कि सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए वे खुद चिंतित हैं. जल्द से जल्द लोगों को इस समस्या से निजात दिलाया जाएगा. इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री मुकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा भी मौजूद थे. DESK 04

रंगरा : मोती यादव पर मुखिया ने लगाया शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी करने का आरोप ||GS NEWS

DESK 040

मोती पर लगा आरोप – मेधा सूची में प्रथम स्थान वाले अभ्यर्थियों को डरा धमका कर भगाया रंगरा – रंगरा चौक प्रखंड के मध्य विद्यालय में हुए विभिन्न पंचायतों के शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में प्रखंड प्रमुख मोती यादव द्वारा गड़बड़ी किये जाने का आरोप लगाते हुए मंदरौनी पंचायत के मुखिया ने जिला स्तर के पदाधिकारियों को लिखित आवेदन देकर नियोजन प्रक्रिया को रद करने और पुनः नियोजन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है. मुखिया का आरोप है कि प्रखंड प्रमुख मोती यादव कुख्यात अपराधी है. उसने प्रथम स्थान पर आए अभ्यर्थियों को डरा धमका कर भगा दिया. बेचारे अभ्यर्थी नियोजन स्थल से रो कर अपने घर गए. फिर कर्मियों को भी डरा धमका कर मनचाहे ढंग से कार्य […]

नवगछिया : लड़की देखने गए लड़के वालों को बनाया बंधक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – इस्माइलपुर के जयमंगल टोला में लड़की देखने गए लड़के वालों को बंधक बना लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत रंगरा के झललूदास टोला निवासी नरहरि मंडल ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है. नरहरि मंडल का कहना है कि वे लोग सोमवार को जयमंगल टोला लड़की देखने गांव के ही कुछ लोगों के साथ गए थे. वहां पर लड़की वालों ने उनलोगों को बंधक बना कर बोला कि लड़के को बुला कर अभी आज रात शादी करनी होगी. जब तक लड़का नहीं आता है तबतक सबों को बंधक रहना होगा. नरहरि मंडल ने कहा कि वे वहां से किसी तरफ जान बचा कर भाग निकले. इधर […]