Category Archives: भागलपुर

गोपालपुर : गुप्त सूचना के आधार पर दो मोटरसाइकिल के साथ दो मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने दबोचा ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव के पास भागलपुर के दो मोटरसाइकिल लेकर चार लोग, मोटरसाइकिल बिक्री हेतु आया हुआ था । चोर एक हीरो स्प्लेंडर प्रो सिल्वर कलर का दूसरा पल्सर 180 सीसी की गाड़ी बेचने को लेकर के ग्राहक ढूंढ रहा था लेकिन इस मोटरसाइकिल चोरी की बेचने के मामले की जानकारी गोपालपुर पुलिस को हुई । गोपालपुर पुलिस ने सादे लिबास में मालपुर पहुंचकर दोनों मोटरसाइकिल पर चारों चोरों को पकड़ा लेकिन दो चोर भागने में कामयाब रहा। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस वार्ता में बताया कि चारों चोर की पूरी जानकारी पुलिस के पास आ गया है। ऐसे दो चोर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जिसमें उनके द्वारा बताया गया […]

ढोलबज्जा : खरीक से भाग कर नाबालिक प्रेमी जोड़ी ने की शादी. कदवा पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत अठगामां गांव निवासी गंगाधर मंडल की पुत्री ने घर से भाग कर, कदवा के एक प्रेमी युगल जंगली टोला निवासी उपेंद्र मंडल के पुत्र सुदामा कुमार से शादी कर ली है. दोनों प्रेमी जोड़े अभी नाबालिक है. लड़की के पिता ने बताया कि- उसकी बेटी बीते 29 मई को घर से लापता हो गई. 30 मई को उन्होंने खरीक थाने में एक अपहरण का लिखित आवेदन देते हुए कहा कि मेरी बेटी अभी 14 वर्ष की नाबालिग है. जिसे जंगली टोला कदवा निवासी उपेंद्र मंडल के पुत्र सुदामा ने बहला फुसलाकर कर घर से ले भागा और उससे शादी कर ली है. लड़का भी नाबालिग है, जिसका उम्र अभी करीब 19 साल हीं हो रहा […]

नवगछिया : हमने एक समर्पित कार्यकर्ता खोया है : श्वेता विश्वास ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की बिहार की अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने अपने टीम के साथ नवगछिया संगठन जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह के निधन के उपरांत शुक्रवार को उनके शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वाना दी है. महिला जदयू की दर्जनों नेत्रियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. श्वेता विश्वास ने कहा कि अंजनी सिंह के निधन से स्तब्ध हूं और हम सबने एक समर्पित कार्यकर्ता खोया है जिसकी क्षतिपूर्ति निकट भविष्य में संभव नहीं है. मौके पर जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की भागलपुर लोकसभा प्रभारी सोनी कुमारी, जिलाध्यक्ष अंजू कुशवाहा, . सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी शोभा देवी, भागलपुर विधानसभा प्रभारी सरिता सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अंजना सिंह, जिला सचिव ललिता […]

नवगछिया : दिलीप कुमार के निधन पर शोक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – गुलशन राजा के बैनर तले आज जहान्वी चौक पर सुपरस्टार दिलीप कुमार की याद में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे गीतकार गुलशन कुमार, ब्यूटी भारती, सावित देवी, अभिनेता अजेश साहू, गीतकार चंद्रकांत मंडल, सिंगर निशांत राज, . सिंगर कॉमेडियन नरेंद्र गुलशन, म्यूजिक डायरेक्टर धर्मेंद्र सिंह माही, लोकप्रिय समाजसेवी सुबोध मंडल, शैलेश मंडल ने दिलीप कुमार की आत्मा की शांति के लिये एक मिनट का मौन रखा फिर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया. गुलशन ने कहा दिलीप कुमार ने हिंदी सिनेमा को सशक्त किया है. उनके योगदान को बॉलीवुड काफी नहीं भूल पायेगा. DESK 04

नवगछिया : शिक्षकों की मांग को लेकर छात्र संघ ने दिया प्राचार्य और कुलपति को आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में छात्रसंघ मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य व तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखित आवेदन दिया है । छात्र संघ की सचिव आकांक्षा चौधरी के नेतृत्व में एक टीम द्वारा कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर उन्हें लिखित आवेदन दिया है. वही मौके पर आकांक्षा चौधरी ने कहा कि वर्तमान में कॉलेज में गणित विषय में मात्र एक ही शिक्षक है जिससे गणित विषय की पढ़ाई में छात्राओं को काफी दिक्कत होती है जबकि काफी बड़ी संख्या में छात्राएं कॉलेज में नामांकन लेती हैं । मौके पर छात्र संघ की अंजली कुमारी ने कहा कि कॉलेज में विषय वार शिक्षक नहीं रहने पर ही छात्राएं बाहर जाकर कोचिंग, […]

नवगछिया : पंचायत नियोजन इकाई प्रखंड कार्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया प्रखंड कार्यालय शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार के अध्यक्षता में पंचायत नियोजन इकाई के काउंसलिंग हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा द्वारा काउंसलिंग के संबंध में विभागीय दिशा निर्देश का चर्चा किया गया. जिसमें वो बैठक में मौजूद सभी पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया की एनआईसी पर अपलोड एंव अनुमोदित मेघा सूची के आधार पर सेक्टर के आधार पर काउंसलिंग का कार्य संपन्न कराएंगे. इस अवसर पर सभी मुखिया, पंचायत सचिव, उच्च विद्यालय के शिक्षक व अन्य कई लोग मौजूद रहे. नवगछिया प्रखंड में 18 पद रिक्ति है नवगछिया प्रखंड के कोसी पार खैरपुर कदवा में 6, कदवा दियारा मे 3, ढोलबज्जा में 3, नगरह में […]

नवगछिया : दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में माता का महाश्रृंगार, ज्योत और महाआरती का आयोजन, भक्ति भाव में डूबे नवगछिया वासी भक्त ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया बाजार स्थित श्री श्री 1008 दक्षिणेश्वरी काली माता मंदिर में शुक्रवार शाम बड़े धूमधाम और भक्तिभाव से मैया का महाश्रृंगार एवं महाज्योत का आयोजन हुआ। इसमें पूरे बाजार के विभिन्न वर्ग और समाज के करीब 250 धर्मावलंबियों ने शामिल होकर माता का आशीर्वाद एवं प्रसाद लिया। अवसर था, नौगछिया बाजार निवासी राजेन्द्र प्रसाद भगत एवं प्रभावती देवी की शादी की 51वीं सालगिरह का। इस सुअवसर पर मां काली की कृपा से भगत दंपति के सुपुत्रों शिवशंकर भगत उर्फ बबलू और गौरीशंकर भगत उर्फ लालू की ओर से आयोजन कराया गया था। पंडित रामजी ने विधिपूर्वक सारा अनुष्ठान संपन्न कराया। स्थानीय म्यूजिकल ग्रुप की ओर से कलाकारों ने माता के सुंदर-सुंदर भजनों से कार्यक्रम में भक्तिरस घोल दिया। नगरह के […]

नवगछिया : 10 जुलाई को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के तत्वाधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर के सौजन्य से 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें सुलहनीय वादों का समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाना है. लोक अदालत के लिए तीन जजों का अलग अलग तीन बेंच बनाया गया है जिसके लिए पैनल अधिवक्ताओं के नामों की भी घोषणा की गयी है. एडीजे तृतीय सह पीठासीन पदाधिकारी अमिताभ चौधरी के बैंच पर मोटर वाहन दुर्घटना दावा और एसबीआई एवं युको बैंक के ऋण वसूली वाद से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा. इस बैंच पर पैनल अधिवक्ता सह सदस्य के रूप में अधिवक्ता राधाकृष्ण सिंह हैं. दूसरे […]