Category Archives: भागलपुर

नवगछिया के तेतरी मोर के पास से बाइक चोरी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के बड़वा निवासी चंदन कुमार ने अपनी पेशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी की प्राथमिकी नवगछिया थाना में दर्ज कराई है. दर्द प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि तेतरी दुर्गा मंदिर चौकी के पास उसका फर्नीचर का दुकान है. उसके दुकान में एक व्यक्ति पलंग खरीदने के लिए आए थे. पलंग के मोल भाव किया और 9000 में पलंग का बात तय हुई. इसके बाद उन्होंने कहा की पास में पैसा नहीं है. चलिए एटीएम से निकाल कर देते हैं. उसके साथ मोटरसाइकिल से पकरा स्टेट बैंक एटीएम गया जहां वह एटीएम से बाहर निकल कर बताया कि पैसा नहीं निकला चलिए दुकान पर ही मेरा आदमी आ रहा है. 200 मीटर वहां से आगे बढ़ा तो […]

नारायणपुर: वीरबन्ना से बालक लापता GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर -भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना निवासी सोनेलाल चौधरी के 13 वर्षिय पुत्र रौशन कुमार लापता हो गया है. पुत्र के लापता होने को लेकर पिता ने आवेदन में बताया है कि बिहपुर प्रखंड के हरिओं निवासी अजीत पासवान अपना खराब टोटो को धक्का मरवाते हुए हरियो ले गया था.रात्रि में बच्चा घर नहीं आने पर खोजबीन किया गया. खोजबीन के दौरान माइकिंग से प्रचार करते समय टोटो चालक अजीत पासवान से संपर्क हुआ तो उसने बताया कि जिस दिन बच्चा मेरे साथ आया था उसी शाम खाना खिलाकर उसे मैंने झंडापुर चौक पर टेंपो से वीरबन्ना भेज दिया था.भवानीपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. Barun Kumar Babul

ढोलबज्जा: खेलने के दौरान गेंद उछल कर भूसा के ठेक में जाने से, दो पक्षों में जमकर हो गई मारपीट GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: मंगलवार की शाम कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर कदवा में डब्लू मंडल उर्फ डुब्बा के दस वर्षीय पुत्र राजू कुमार का गेंद खेलने के दौरान उछल कर कपिलदेव मंडल उर्फ कपली के भूसा की ठेक (टोपरी) में चले जाने से दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. डब्लू ने बताया कि- भूसा की ठेक में गेंद चले जाने से मेरे पुत्र राजू को कपिलदेव मंडल ने एक-दो थप्पर मारा था. इसी बात को लेकर मेरी पत्नी कपिलदेव से कहा-सूनी के लिए गया था. जिस पर कपिलदेव ने अपने अन्य परिवारों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. मारपीट में डब्लू की मां के माथे पर लाठी लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. वहीं दोनों पक्षों […]

नवगछिया: स्पर संख्या नौ के डाउन स्ट्रीम में धसान के साथ कटाव जारी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – इस्माइलपुर-बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या नौ पर बुधवार को भी धसान के साथ कटाव जारी है.जल संसाधन विभाग के ठेकेदारों द्वारा बालू भरी बोरियों को एनसी में डाल कर पुनर्स्थापित करने का कार्य किया जा रहा था.गंगा नदी यहाँ खतरे के निशान से चालीस सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. बताते चलें कि स्पर संख्या नौ के डाउन स्ट्रीम में कटाव का दायरा बढने से तिनटंगा करारी गाँव में कटाव की जद में आने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है.अधीक्षण अभियंता ई मो जफर रशीद खान ने बताया कि फिलहाल नदी का जलस्तर स्थिर है और क्षतिग्रस्त हुए बोल्डर पाचिंग को एनसी से रीस्टोर करवाने का कार्य किया जा रहा है. Barun Kumar Babul

नवगछिया: कोरोना से ठीक हुए मेडिकल कर्मी की जुबानी – बीमारी से ज्यादा उसके नाम का भय GS NEWS

Barun Kumar Babul0

काले दिनों को याद कर अभी भी कांप जाता हूं – अजय कुमार नवगछिया – मई माह में कोरोना संक्रमित हुए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के एड्स परामर्शी अजय कुमार के लिये कोरोना संक्रमण के बाद की स्थिति बेहद दुखद और पीड़ादायक रहा. अजय कहते हैं कोरोना कोई बड़ी बीमारी नहीं है. होने के बाद तो पता भी चलता है कि आखिर यह बीमारी है क्या ? लेकिन कोरोना संक्रमित होने के बाद समाज से जो उसके साथ भेदभाव किया यह काफी पीड़ादायक और असहनीय रहा. अजय कहते हैं कि ड्यूटी के ही क्रम में के कब कोरोना संक्रमित हो गए उन्हें पता भी न चला. रिपोर्ट आते ही वे जेएलएनएमसीएच में भर्ती हुए और दूसरी तरफ बूढ़ानाथ स्थित उनके परिवार […]

गोपालपुर: आठ लाख रुपये की निकासी के बावजूद दो वर्षों से सात निश्चय योजना का कार्य प्रारंभ नहीं करने पर बीडीओ ने कराया मामला दर्ज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – इस्माइलपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस्माइलपुर थाना में सीएम नीतीश कुमार की अति महत्त्वाकांक्षी योजना सात निश्चय के अंतर्गत प्राक्कलित राशि तेरह लाख के विरुद्ध चेक द्वारा दो वर्ष पूर्व आठ लाख रुपये की निकासी के बावजूद सडक निर्माण कार्य बार -बार प्रखंड कार्यालय द्वारा निर्देश दिये जाने के बावजूद सडक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने पर सरकारी राशि के गवन करने का मामला दर्ज करवाया है. जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर प्रखंड के छोटी परबत्ता पंचायत के वार्ड नंबर 16 में वार्ड विकास क्रियान्वयन समिति द्वारा प्राक्कलित राशि 13 लाख रुपये से सडक बनाने हेतु चेक के द्वारा बतौर अग्रिम राशि का उठाव कर लिया .परन्तु सडक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया.अतएव बीडीओ ने इस्माइलपुर थाना में […]