Category Archives: भागलपुर

नवगछिया: बारिश में बांधो पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों की स्थिति दयनीय GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : गंगा नदी के खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण इस्माइलपुर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है. गंगा नदी वर्तमान में खतरे के निशान 31.60 मीटर से 40 सेंटीमीटर ऊपर 32 मीटर पर बह रही है. नदी के जलस्तर में कमी नहीं आने के कारण लोगों के घरों में बाढ़ का पानी फंसा हुआ है. घर में पानी होने के कारण बाढ़ पीड़ित परिवार बांधो एवं सड़कों पर पन्नी टांग कर रहने को विवश है. पिछले 15 दिनों से गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद लोगों के घरों में बाढ़ का पानी फंसा हुआ है. बांधों पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है. बारिश होने पर […]

विक्षिप्त ने नवगछिया पुलिस के वाहन पर पत्थर से किया हमला, बाल बाल बचे इंस्पेक्टर राजकपूर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

जब पुलिस ने विक्षिप्त को दबोचा तो उसने कहा उसे डायरेक्ट मोदी जी मिलना है नवगछिया थाना पुलिस के गश्ती वाहन में नवगछिया शहर में ही एक विक्षिप्त ने एक बड़े पत्थर से जानलेवा हमला बोल दिया. इस हमले में गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे नवगछिया थाना के थनाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजकपूर बाल बाल बच गए. इस हमले में पुलिस वाह का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है. जानकारी मिली कि विक्षिप्त सड़क के किनारे खड़ा था. जैसे ही वाहन करीब पहुंच तो विक्षिप्त ने रूक जाओ रूक जाओ जोर जोर से चिल्लाया. जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तब तक उस विक्षिप्त ने एक बड़ा सा पत्थर वाहन पर दे मारा. पत्थर इंस्पेक्टर राजकपूर के ठीक सामने शीशे पर जा […]

नवगछिया: वर्चुवल रैली को सफल बनाने के लिये बैठक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में आज गुरूवार को ज़ूम एप पर दोपहर बारह बजे से होने वाली वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिये नवगछिया जिला भाजपा कार्यालय में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाजवंती झा रहेंगी. बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी ने कहा कि रैली में बड़े पैमाने पर भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि इस वर्चुवल रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकताओं की भगीदारी होगी. बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुमकुम देवी, गगन चौधरी, महंत नवलकिशोर दास आदि अन्य भी थे. Barun Kumar Babul

भागलपुर: बाढ़ में स्कूलों को हुए नुकसान की मांगी रिपोर्ट GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बाढ़ के कारण भागलपुर के स्कूलों को जो नुकसान हुआ है उसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में देनी है। असैनिक कार्य प्रबंधन के राज्य प्रभारी भोला प्रसाद सिंह ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने भेजे पत्र में कहा है कि जुलाई में भीषण बाढ़ के कारण विद्यालयों के आधारभूत संरचनाओं को क्षति हुई है तो उसका विस्तृत आकलन कर आपदा प्रबंधन को सॉफ्ट एंड हार्ड कॉपी उपलब्ध कराते हुए इसकी एक प्रति इस कार्यालय को भी उपलब्ध करायी जाये। यह रिपोर्ट एक सप्ताह में जिला शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूलों से मांगी गयी है। जानकारी हो कि भागलपुर के पीरपैंती और बिहपुर सहित अन्य प्रखंडों में स्कूलों को नुकसान हुआ है और दो स्कूल इस बार बाढ़ […]

लोग जान हथेली पर रखकर नदी पार करते हैं, बिजली के जर्जर खंभे से बना है पुल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

सुपौल: सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के सदानंदपुर गांव में धिमरा नदी पर पुल नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यहां नदी के दोनों पाटों के बीच बिजली के जर्जर खंभे लगा दिए गए हैं। उन पर चढ़ कर लोग जैसे तैसे नदी पार करते हैं। इस दौरान जरा भी असंतुलन जानलेवा साबित होता है। सात सालों में यहां तीन बच्चे-बच्चियों की डूबने से जान जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा इस पर सेतु निर्माण की जरूरत नहीं समझी जा रही है। खेत होने के कारण नित्य पार करनी पड़ती है नदी एक हजार की आबादी वाली इस बस्ती के लोगों की जीविका का साधन कृषि है। लोग इस पार रहते हैं तो उनके खेत […]

बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा के 48 नेताओं की टीम ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने में जुटी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार भाजपा ने चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दी है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल सहित पार्टी के 4 दर्जन नेताओं की टीम ने मंगलवार से बिहार के हर विधानसभा क्षेत्र में दौरा शुरू कर दिया। पार्टी नेता क्षेत्र में जमीनी स्तर पर पार्टी की वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे।  जिस विधानसभा में नेता जा रहे हैं, वहां किस पार्टी की कैसी स्थिति है। एनडीए के साथ ही महागठबंधन की क्या स्थिति है। अगर एनडीए की स्थिति बेहतर है तो कौन प्रत्याशी किस दल का उपयुक्त होगा, इसका भी आकलन पार्टी नेता करेंगे। बीते चुनाव के मद्देनजर पार्टी के प्रदर्शन का भी लेखा जोखा होगा। साथ ही यह भी […]

भागलपुर: अब रेलकर्मी परिवार के साथ ई-पास पर करेंगे सफर, जानिए नया बदलाव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर:  लॉकडाउन में सब कुछ डिजिटल हो रहा है। अब रेलकर्मी भी ई-पास पर सफर कर सकेंगे। मालदा मंडल ने ई-पास की शुरुआत कर दी है। डीआरएम यतेंद्र कुमार ने इसकी अनुमति दे दी है। नई व्यवस्था के तहत मंडल के भागलपुर, जमालपुर, बांका, साहिबगंज सहित अन्य स्टेशनों और वर्क शॉप के कर्मियों को इसका लाभ पहुंचेगा। ई-पास से ट्रेनों में आरक्षण करा सकते हैं। सिर्फ भागलपुर में 1300 रेलकर्मी हैं। मालदा मंडल के डीआरएम ने नई योजना की शुरुआत की। कोड से इसका ऑनलाइन आरक्षण होगा। इस नई व्यवस्था के तहत रेल कर्मियों को काफी सहूलियत होगी। परिवार के साथ ट्रेनों में ऑनलाइन आरक्षण कराकर रेलकर्मी सफर करेंगे। अभी मैनुअल थी व्यवस्था अभी रेल कíमयों के लिए पास जारी […]