Category Archives: Uncategorized

Noimg

राजगीर में प्रशिक्षण शिविर को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास )के कार्यकर्ताओं ने भागलपुर में की एक अहम् बैठक ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने राजगीर में प्रशिक्षण शिविर को लेकर आज भागलपुर के स्थानी होटल में एक अहम बैठक की गई, इस बैठक में लोजपा प्रभारी बेबी यादव, लोजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, अमर कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे, वहीं बैठक के उपरांत लोजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा एवं अमर कुशवाहा ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन कर भागलपुर जिला के सभी कार्यकर्ता को पच्चीस सितम्बर को राजगीर में होने वाले लोजपा प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने की अपील की है, वहीं उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि राजगीर में होने वाले लोजपा प्रशिक्षण शिविर में संगठन का विस्तृत रुप रेखा तैयार करने के साथ साथ संगठन को मजबूती प्रदान […]

Noimg

भागलपुर/ निभाष मोदी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर कई लोगों के सपनों पर लगा ग्रहण
भागलपुर की मेयर होगी पिछड़ा वर्ग से महिला और डिप्टी मेयर भी बनेंगे पिछड़ा वर्ग के ही प्रत्याशी
भागलपुर, बिहार में नगर पालिका चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो गई है नगर पालिका का चुनाव पहली बार 3 पदों पार्षद उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद के पदों के लिए होगा वोटिंग ईवीएम से होगी वहीं चुनाव को दो चरणों में कराया जा सकता है राज्य निर्वाचन आयोग ने पटना भागलपुर सहित 19 नगर निगमों के साथ सभी 38 जिलों के क्षेत्र विस्तारित उत्क्रमित व नवगठित शहरी निकायों के वार्ड पार्षदों सहित पुराने शहरी निकायों में मुख्य व उप मुख्य पार्षद का आरक्षण जारी कर दिया है ,पहली बार मुख्य व उप मुख्य पार्षद का चुनाव सीधे मतदान से होगा मुख्य पार्षद के पदों का जिन नियमों में पिछली बार चुनाव कराए गए थे वहां आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन मुख्य पार्षद के पदों पर नए सिरे से आरक्षण तय किया गया है वही बताते चलें कि राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी पदों के लिए आरक्षण कोटा व श्रेणी की अधिसूचना जारी कर दी है।
भागलपुर में मेयर पिछड़ा वर्ग से महिला होगी और डिप्टी मेयर भी पिछड़ा वर्ग के ही होंगे, इस समीकरण से भागलपुर के कई लोगों का सपना तार तार होता दिखा, कई समाजसेवी सामने जो आ रहे थे शायद उनका सपना चूर-चूर हो गया ,चाहे वह मेयर पद के लिए हो या उप मेयर पद के लिए । भागलपुर के मेयर पद को सुशोभित करेंगी एक पिछड़ा वर्ग से महिला और उप मेयर पद को भी सुशोभित करने जा रहे हैं पिछड़ा वर्ग के ही प्रत्याशी।
इस बाबत भागलपुर के युवा समाजसेवी विजय कुमार यादव ने बताया कि मैं मेयर पद के लिए बरसों से इंतजार में था लेकिन मेरे सपने पर पानी फिर गया ,मैं चाहता था मेयर पद पर सुशोभित होकर समाज की सेवा करूं परंतु आरक्षण की सूची में मैं नहीं आता हूं जिससे मैं वंचित हो गया लेकिन शुरू से मैं समाज सेवा करता आया हूं और आगे भी करता रहूंगा वही पोस्टर बैनर पूरे शहर में लगने की बात पर उन्होंने कहा कि मैं एक समाजसेवी हूं पोस्टर बैनर मेरा शहर में पहले से भी लगा रहता है ऐसी कोई बात नहीं कि मैं मेयर पद के लिए ही चुनाव लड़ने के लिए शहर में पोस्टर बैनर लगवाया हूं अभी पुलिस पहुंचा है लेकिन गए थे क्या मैं पहले भी समाज सेवा करते आया हूं और आगे भी करता रहूंगा।

DESK 04 B0

मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर कई लोगों के सपनों पर लगा ग्रहण भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर की मेयर होगी पिछड़ा वर्ग से महिला और डिप्टी मेयर भी बनेंगे पिछड़ा वर्ग के ही प्रत्याशी भागलपुर, बिहार में नगर पालिका चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो गई है नगर पालिका का चुनाव पहली बार 3 पदों पार्षद उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद के पदों के लिए होगा वोटिंग ईवीएम से होगी वहीं चुनाव को दो चरणों में कराया जा सकता है राज्य निर्वाचन आयोग ने पटना भागलपुर सहित 19 नगर निगमों के साथ सभी 38 जिलों के क्षेत्र विस्तारित उत्क्रमित व नवगठित शहरी निकायों के वार्ड पार्षदों सहित पुराने शहरी निकायों में मुख्य व उप मुख्य पार्षद का […]

Noimg

ढोलबज्जा पंचायत के भगवानपुर गांव में किसानों के साथ एक बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत के सरपंच सुशांत कुमार की अध्यक्षता में भगवानपुर गांव में किसानों के साथ एक बैठक आयोजित कर जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत ही खाद एवं बीज की खरीद करने पर किसानों को सलाह दी गई। जो विक्रेता बिना कैशमेमो के खरीद बिक्री के आदेश नहीं मानेंगे उसके ऊपर कारवाई की अनुशंसा की जाएगी। जिसकी शिकायत किसान प्रखंड कृषि पदाधिकारी से कर सकते हैं। इस बैठक में सरपंच सुशांत कुमार, किसान सलाहकार बालमुकुंद कुमार, वार्ड सदस्य संजय रजक, वार्ड सदस्य नूतन देवी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि संजय मंडल, किसान संजय प्रसाद ठाकुर, राकेश कुमार, शुभम कुमार, कोकण पासवान, सुमन कुमार, पीयूष कुमार, ब्रह्मदेव पासवान, दिनेश साह, हर्ष आनंद, रोहित कुमार, अनिल मंडल, विजय पासवान सहित किसान एवं […]

सोनपुर डिवीजन के डीआरएम नीलमणि ने कई स्टेशन का अपने कई अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण || GS NEWS

DESK 040

सोनपुर डिवीजन के डीआरएम नीलमणि ने सेमापुर स्टेशन से लेकर कटरिया, नवगछिया, स्टेशन का अपने कई अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन प्रबंधन एवं ट्रेन के संचालन के लिए बनाई गई आधुनिक व्यवस्था को बारीकी से देखा इस निरीक्षण किया। कटरिया एवं नवगछिया रेलवे स्टेशन के बीच नवनिर्मित टर्मिनल एवं गुड शाइडिग का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को डीआरएम के द्वारा इस माह के अंत तक इसे पूरा करने का निर्देश दिये। इस अवसर पर ट्रेन की स्पीड, सिग्नल कंट्रोल, पाईनल आदि कक्ष का भी जायजा लिया। रेल पटरी का अवलोकन किया। एडीआरएम अमरेश कुमार, डीईएम मनोज कुमार, यातायात अधिकारी जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, बिहपुर के ईएन एवं आई […]

Noimg

संकटों से मुक्ति के लिए की जाती है अनंत चतुर्दशी,नवगछिया में धूमधाम से मनाया गया पर्व || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- रंगरा प्रखंड के भवानीपुर में लगभग 75 वर्षों से लगातार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। यजमान बने विश्वास झा को वैदिकाचार्य पंडित श्याम देव ठाकुर ने विधिवत पूजन संपन्न करवाया। विश्वास झा कहते हैं कि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और 14 गांठों वाला रक्षा सूत्र बांह में बांधा जाता है। ये 14 गांठे 14 लोकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस दिन श्री हरि का व्रत और विधि विधान से की गई पूजा से सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं, मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से अक्षय पुण्य यानी कभी न खत्म होने वाले पुण्य की […]

Noimg

श्री निकेतन अपार्टमेंट में हुए गार्ड की हत्या पर परिजन मुआवजे को लेकर बैठे धरना पर ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर,जोगसर थाना क्षेत्र के चंडी प्रसाद लेन स्थित श्री निकेतन अपार्टमेंट में कल गार्ड पुरुषोत्तम कुमार की गला रेत कर हत्या मामले को लेकर मृतक के परिजन और ग्रामीण शव को लेकर श्रीनिकेतन अपार्टमेंट्स पहुंच कर शव अपार्टमेंट के सामने रख मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि मृतक अपने मां पिता का एकलौता बेटा था और उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद अब वह लोग क्या करेंगे। इसको लेकर यह लोग अपार्टमेंट के लोगों से दो लाख रुपया मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पिछले तीन घंटों से परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठे हुए थे। इन लोगों का कहना है कि हत्या अपार्टमेंट में […]