Category Archives: Uncategorized

नारायणपुर : आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर बधाई || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह को जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. मौके पर युवा जदयू के प्रदेश महासचिव सोनू कुमार शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि इनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर संगठन और धारदार होगा और युवा वर्ग को अधिक से अधिक मौका मिलेगा. मौके पर शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल, युवा जदयू के पूर्व अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, रंजीत मंडल, छोटु गोस्वामी, सोनू शर्मा, गौतम गोविंद मंडल, अजय रविदास सहित अन्य जदयू कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. Barun Kumar Babul

नगर परिषद बनने पर नवगछिया के लोगों में खुशी || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया नगर पंचायत को नगर परिषद में प्रोन्नत किये जाने पर नवगछिया के लोगों ने खुशी जाहिर की है. नवगछिया जदयू के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा एक प्रेस नोट दे कर कहा है कि मुख्यमंत्री ने नवगछिया वासियों के भावनाओं का सम्मान किया है. श्री सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नगर परिषद बनने के बाद नवगछिया में विकास की गति तीव्र होगी. उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई संदेश भी प्रेषित किया है. इधर नवगछिया भाजपा के जिला मंत्री मुकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, युवा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, भाजपा जिला मंत्री अजीत पटेल, ज्ञानसक सिंह, सीएनजीएन के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, अशोक केडिया […]

नवगछिया : एसपी आवास के पास एनएच 31 पर अनियंत्रित ट्रक ने महिला को मारा धक्का मौ’त || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के  एसपी आवास के समीप एनएच 31 के पास अनियंत्रित ट्रक ने एक  महिला को धक्का मार दिया।  दुर्घटना में महिला खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी निवासी कुंती देवी 43 वर्ष पति सत्तों यादव की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। जहां नवगछिया पुलिस ने  पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मृतक महिला कुंती देवी शनिवार को  […]

ढोलबज्जा में, भूमि विवाद निपटाने के लिए सीओ, एसडीएम व एसडीपीओ ने लगाई जनता दरबार || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा से मनीष कुमार मौर्य की रिपोर्ट ढोलबज्जा: शनिवार को नवगछिया सीओ विश्वास आनंद, एसडीएम अखिलेश कुमार व एसडीपीओ दिलीप कुमार ने ढोलबज्जा थाना में भूमि विवाद निपटाने के लिए जनता दरबार लगाई. जहां पर्चा धारी जमीन मालिकों की ओर से दिए गए कुल दस आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संतोष राय व उपेंद्र मंडल समेत कुल छः लोगों के जमीन से संबंधित विवादों का निष्पादन किया गया. मौके पर ढोलबज्जा थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम के साथ अन्य लोग उपस्थित थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि- अगले शनिवार को भूमि विवाद निपटारा को लेकर पुनः जनता दरबार लगाये जायेंगे. जहां कदवा ओपी थाना क्षेत्र के भी भूस्वामी पहुंच कर अपने समास्याओं का निवारण करवा सकता है. Barun Kumar Babul

नवगछिया में इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

15 जनवरी तक 19 लाख रोजगार के लिए रोडमैप जारी करें एनडीए सरकार – सुधीर नवगछिया – आनंद विवाह भवन नवगछिया में इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाइए) की जिला संयोजन समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में रोजागर के लिए आंदोलन तेज करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया. .बैठक में इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सचिव कॉ सुधीर कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की आज देश सबसे ज्यादा बेरोजगारी की मार झेल रहा है. पिछले सात वर्षों में मोदी सरकार जनता के लिए तबाही ही लेकर आयी है. कोरोना की आड़ में मजदूरों के अधिकारों को खत्म किया गया है. संबोधन में सुधीर कुमार ने कहा कि पिछले 16 वर्षों से काबिज नीतीश नीत […]

गोपालपुर : पंचायत शिक्षकों का फोल्डर नहीं जमा करने पर बीईओ ने इस्माइलपुर थाना में पंचायत सचिव पर कराया मामला दर्ज || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – पटना उच्च न्यायलय के सख्त निर्देश के बावजूद पंचायत शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित फोल्डर जाँच हेतु नहीं जमा करना इस्माइलपुर प्रखंड के पश्चिमी भिट्ठा व लक्ष्मीपुर नारायणपुर पंचायत सचिवों को काफी महँगा पड गया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इस्माइलपुर राधा कृष्ण प्रसाद सिंहा ने दोनों पंचायतों के सचिवों पर इस्माइलपुर थाना में समय पर नियुक्ति से संबंधित फोल्डर जाँच हेतु जमा नहीं करने के कारण मामला दर्ज करवाया है. बीईओ ने बताया कि दोनों पंचायतों के छह शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित फोल्डर अब तक पंचायत सचिवों द्वारा नहीं किया गया है. इन शिक्षकों की नौकरी पर बर्खास्तगी की तलवार लटकने सकती है. पश्चिमी भिट्ठा में वर्ष 2003 में व लक्ष्मीपुर नारायणपुर में वर्ष 2012 में नियुक्त […]