Category Archives: Uncategorized

नवगछिया : नये बीडीओ गोपाल कृष्णन को पदभार ग्रहण करने पर बुके देकर किया सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रखंड कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता ने नये बीडीओ गोपाल कृष्णन को पदभार ग्रहण करने पर बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान बीडीओ गोपाल कृष्णन ने सभी लोगों से कहा कि क्षेत्र के सभी पंचायतों का सर्वांगीण विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्य से संबंधित या अन्य किसी प्रकार की कोई भी समस्या हो तो आम जनों से अपील है कि वह स्वयं आकर जानकारी दें ताकि उनके कार्यों को जल्द निष्पादन किया जाए। उन्होंने कर्मियों से अपील की कि वे मन लगाकर तेजी से काम करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक तेजी से पहुंच सके। DESK 04

नवगछिया : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को खिलाई गई दवाई ||GS NEWS

DESK 040

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, ऑंगनबाड़ी केंद्र समेत अन्य संस्थानों में एक से 19 आयु वर्ग के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई गई। यह जानकारी देते हुए अठगामा एपीएचसी प्रभारी डॉ संत कुमार निराला ने बताया कि सभी बच्चों को निर्धारित डोज के अनुसार मेडिकल टीम द्वारा दवाई का सेवन कराया गया। उन्होंने बताया कि कृमि की समस्या से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल का सेवन बेहद जरूरी है। मैं तमाम प्रखंड वासियों से अपील करता हूँ कि कृमि मुक्त समाज निर्माण के लिए अपने-अपने बच्चों को निश्चित रूप से दवाई का सेवन कराएं। इससे ना सिर्फ बच्चे कृमि की समस्या दूर रहेंगे, बल्कि बच्चों का शारीरिक और बौद्धिक […]

नवगछिया के बाल भारती में मनाया गया पृथ्वी दिवस // GS NEWS

DESK 04 B0

बाल भारती विद्यालय परिसर में पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें चित्रांकन स्पीच और नाटक का आयोजन किया गया जिसमें वर्ग सातवें से वर्ग नवम के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने छात्र छात्राओं को पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है इस बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं हम पृथ्वी को कैसे बचा सकते हैं इस पर भी उन्होंने बच्चों को बताया। नाटक के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने के पेड़ पौधों के महत्व को दर्शाया और खूब तालियां बटोरी। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रशासक डी पी सिंह ने पर्यावरण ,जल, मिट्टी ,जलवायु के […]

भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र में 5 दिन पहले लापता हुए युवक का शव बरामद, सनसनी // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की क्षत विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान लालुचक बुद्धुचक निवासी गौरी मण्डल के बेटे जितेंद्र के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा गया कि मृतक जितेंद्र साथी सुनील के साथ आईपीएल सट्टा लगाता था। बीते दिनों उसने 50 हजार रुपये जीते थे। मृतक के पिता की मानें तो 5 दि0न पहले जितेंद्र सुनील के साथ गया था 16 अप्रेल को गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी आज उसका शव बरामद हुआ है। हालांकि इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर […]

ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र भागलपुर द्वारा लाठी, टॉर्च ,वर्दी एवं मानदेय तथा मुआवजे को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र भागलपुर द्वारा लाठी टॉर्च वर्दी एवं मानदेय तथा मुआवजे को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के पास सभी कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मीडिया से बात करते हुए समस्त ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र सदस्य भागलपुर जिला के प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर, सुल्तानगंज, कहलगांव, पीरपैती, सनहौला, गोराडीह, नवगछिया ,रंगरा एवं अन्य प्रखंड के सदस्य अपने-अपने थाना प्रभारी के निर्देशानुसार संध्या प्रहरी रात्रि गश्ती व राष्ट्रीय पर्व एवं आपदा जैसे बाढ़ भूकंप आपदा में सहयोग प्रदान करते हैं परंतु समुचित सामग्री नहीं रहने और मानदेय नहीं मिलने से काफी निराश हैं। इस बाबत आज सैकड़ों की संख्या में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के कर्मियों ने अपनी मांगों को […]

चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भागलपुर ने नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूली, ट्रेड लाइसेंस बनवाने एवं इसके नवीनीकरण के लिए किया शिविर का आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भागलपुर द्वारा सभी व्यापारी बंधुओं के सहयोग को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूली एवं ट्रेड लाइसेंस बनवाने एवं इसके नवीनीकरण हेतु आज चेंबर कार्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमहापौर प्रीति शेखर, उपमहापौर राजेश वर्मा उपस्थित थे। वहीं उद्घाटनकर्ता के रूप में नगर निगम भागलपुर के नगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद यादव थे।उपमहापौर राजेश वर्मा थे। वही कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्रवण कुमार बाजोरिया, महासचिव सीए पुनीत चौधरी, संयोजक ओमप्रकाश कनोडिया, सुरेश कुमार मेहता, प्रदीप कुमार जैन, पंकज टंडन ,आशीष सर्राफ के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे शिविर में वार्ड नंबर 19, 20, 21 […]

जदयू सांसद अजय मंडल पर नवगछिया के पदस्थापित ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक ने लगाए कई गंभीर आरोप // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के नवगछिया में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग रामाशीष प्रसाद ने जदयू सांसद अजय मंडल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब वह कार्यालय में थे तब सांसद अजय मंडल का फोन आया और उन्होंने किसी रोड के बारे में जानकारी लेना चाहा।उनकी आवाज साफ साफ नहीं आ रही थी। जब उन्होंने कहा कि सड़क का नाम बताया जाए। तब सांसद ने उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दी। जिसके बाद से अभियंता भयभीत है और उनका कहना है कि इससे पहले भी सांसद के द्वारा काम के एवज में 5 परसेंट घूस की मांग की गई थी। लेकिन उनके द्वारा नहीं दिया गया। तभी से सांसद उनके खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष और कई अधिकारियों को […]