Category Archives: Uncategorized

RWD के कार्यपालक अभियंता का आरोप : भागलपुर सांसद मांगते हैं कमीशन, अब दे दूंगा इस्तीफा,

सांसद ने कहा : कुकर्मों को छिपाने ||GS NEWS

DESK 040

सांसद अजय मंडल पर आरडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता ने गाली-गलौज करने व कमीशन वसूली के गंभीर आरोप लगाये हैं. मंगलवार को गोपालपुर विधायक के सामने कार्यपालक अभियंता ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की बात कही. हालांकि सांसद अजय मंडल ने कार्यपालक अभियंता के आरोप को निराधार बताया. जानकारी के अनुसार मंगलवार को लक्ष्मीनिया कदवा में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करने विधायक गोपाल मंडल पहुंचे थे. पंचायत के मुखिया पंकज जायसवाल, जिप सदस्य नंदनी सरकार, मणिकांश राय, वजीर अली आदि प्रतिनिधि मौजूद थे. विधायक व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समक्ष कार्यपालक अभियंता रामाशीष कुमार ने सांसद अजय मंडल पर गाली देने व कमीशन वसूली करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की बात कही. कार्यपालक अभियंता ने […]

Noimg

DESK 040

प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में बीस अप्रैल से विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य और ग्रामीण सामूहिक रूप से विद्यालय में नारायणपुर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नितेश्वर पांडे के विरोध में तालाबंदी करेगा। तालाबंदी के बारे में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य सदस्य रमन कुमार, हेमा देवी, ललिता देवी, सचिव सीमा देवी, इंदु देवी, किरण देवी, प्रियंका कुमारी, बिंदु देवी, काजल कुमारी, चंद्र किशोर मंडल, रेखा देवी, लक्ष्मी नारायण मंडल, बिहारी मंडल, बबीता देवी, नीतू देवी, अनीता देवी, लूसी देवी ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन तालाबंदी का सूचना जिलाधिकारी भागलपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना भागलपुर, प्रभारी प्रधानाध्यापक उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर सहित संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है। दिए गए आवेदन में कहा […]

भागलपुर के वार्ड नंबर 41 और 43 में जल संकट इस कदर है कि लोग पानी के लिए हो रहे त्राहिमाम , नगर निगम का रवैया पूर्णरूपेण उदासीन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के हबीबपुर वार्ड नंबर 41 और 43 में गर्मी बढ़ने के साथ ही साथ जल संकट की भी समस्या लोगों के बीच दिखने लगी है। कुछ इलाके ऐसे हैं जहां पानी लेने के लिए लोगों को टैंकर के पीछे भी घंटों कतार में लगना पड़ता था इसके बावजूद भी उन्हें पानी नहीं मिल पा रही है। कहीं-कहीं लोगों को पानी लाने के लिए करीब तीन किलोमीटर चलकर जाना पड़ता है। ताजा मामला भागलपुर के वार्ड नंबर 41 और 43 का है यहां के लोग जल संकट से करीब 10 दिनों से जूझ रहे हैं ।इसके लिए कई पदाधिकारियों को और नगर निगम में भी आवेदन दिया गया परंतु इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई ।नगर निगम […]

इंटरव्यू देने जा रहे युवक का हथियारबंद बदमाशों ने मोटरसाइकिल और नकदी छीना ||GS NEWS

DESK 040

सोमवार को इंटरव्यू देने जा रहे युवक का हथियारबंद बदमाशों ने मोटरसाइकिल और नकदी छीना। बताया गया कि प्रखंड अंतर्गत बीरबन्ना निवासी रवि कुमार कृषि विभाग के एक लिमिटेड कंपनी में मोटरसाइकिल से इंटरव्यू देने पूर्णिया जा रहा था। रवि कुमार ने बताया कि पूर्णिया जाने के क्रम में बगरी रेलवे पुल के पास एक मोटरसाइकिल पर दो नकाबपोश बदमाशों ने एक गोली फायर करके मोटरसाइकिल को रुकवा लिया। उसके बाद रवि कुमार के साथ मारपीट करके उसके पास से दस हजार रुपये और मोटरसाइकिल छीन लिया। रवि कुमार ने इसकी जानकारी झंडापुर पुलिस को दिया। मामले के बारे में झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर जांच और छापेमारी शुरू कर दिया गया है। DESK […]