Category Archives: Uncategorized

हैदराबाद हादसाः CM नीतीश ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख का मुआवजा,देखिये मृतकों की सूची||GS NEWS

DESK 04 B0

तेलंगाना के भोईगुड़ा में स्क्रैप गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग की वजह से 11 मजदूरों की मौत मामले में सीएम नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताया है। उन्होने कहा है कि यह घटना बहुत दुखद है। राज्य सरकार हादसे में मरने वालों के परिजनों की सहायता के लिए हर संभव उपाय करेगी। फिलहाल सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। सीएम ने कहा कि तेलंगाना राज्य सरकार की ओर से भी 5-5 लाख के मुआवजे की घोषणा की गई है। सीएम ने यह भी कहा कि मृतकों के आश्रितों के भरण पोषण का उचित इंतजाम किया जाना चाहिए। इस बीच इस भीषण हादसे में मरने वाले सभी लोगों की […]

विश्व जल दिवस पर प्रत्येक बुंद जल के बुद्धिमत्ता से उपयोग के लिए राष्ट्रीय बेविनार का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

विश्व जल दिवस पर प्रत्येक बुंद जल के बुद्धिमत्ता से उपयोग के लिए राष्ट्रीय बेविनार का आयोजन किया। जिसका विषय था मेकिंग इनविजिवल विजवल ग्राउंड वाटर। इंडियन केमिकल सोसाइटी के चेयर पर्सन अशोक कुमार झा ने बताया कि जल के प्रत्येक बुंद के बुद्धिमत्ता से उपयोग से ही हम ससटेनेबल विकास हो सकता हैं। इंडियन केमिकल सोसाइटी के ट्रेजरर डॉ. उषा शर्म ने आगत अतिथि का स्वागत किया। सचिव प्रो विदेश्वरी सिंह ने जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्घाटन पीजी रसायन के पूर्व विभागध्यक्ष प्रो विवेकानंद ने किया। वर्धमान विश्वविद्यालय के प्रो. जगतपति नाथ ने जीरो बजट जल जीवन एवं जंतु पर अपना व्याख्यान दिया। प्रथम तकनीकि सत्र में डॉ. उज्जवल कुमार, डॉ. सत्यशुभांगागी, प्रो शुभजीत […]

बिहार दिवस पर मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड के भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में बिहार दिवस के अवसर पर विद्यालय का 11 वीं वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा 22 बच्चों का नामांकन मुफ्त शिक्षा के लिए किया गया। जिसका सारा खर्च वैभव वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत व्यय किया जाएगा। वहीं इस अवसर पर केक काटकर जश्न मनाया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सह विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, प्राचार्य विश्वास झा, निदेशक शिखा कुमारी, शिक्षक संदीप कुमार, ऋषभ झा, सपना पाण्डेय, आशा रानी, उड़ान एडुसर्व भागलपुर के मौसम कुमारी, अमलेंदु अमल, हिमांशु शेखर झा, छात्र-छात्रों सहित अभिभावकों व अन्य उपस्थित हुए। DESK 04

नारायणपुर अलौली के दो युवक की सड़क हादसे में मौत ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – भवानीपुर ओपी क्षेत्र के एनएच 31 बीरबन्ना चौक के पास सोमवार की अहले सुबह दाता मांगन साह के मजार मिल्की से वापस खगड़िया लौट रहे बाईक सवार दो युवक की अज्ञात वाहन के धक्के से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मार्निग वॉक कर रहे स्थानीय ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के एएसआई मुकेश कुमार यादव,एएसआई समीर कुमार डे,अनि राहुल कुमार,अनि संजय कुमार मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच छानबीन कर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। स्वजनों को दुरभाष के माध्यम से घटना की जानकारी देकर आवश्यक दस्तावेज तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा।मृतक की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी मु. मुनिस अली […]

हथियार व गोली के साथ दो आरोपित को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

परवत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया बाजार ठाकुरबाड़ी चौक से हथियार व गोली के साथ दो आरोपित गिरफ्तार हुआ। आरोपित कदवा भरोसासिंह टोला निवासी दरोगी शर्मा, पूर्णिया जिला के लालगंज बाजार निवासी छोटु कुमार हैं। इस संबंध में परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि होली व शबे बरात को लेकर पुलिस जमुनिया बाजार ठाकुर बाड़ी चौक पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार की जांच किया तो देशी पिस्तौल व पांच जिंदा गोली बरामद किया। आरोपित के विरूद्ध परवत्ता थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। DESK 04

मुस्लिम लावारिस मय्यत कमेटी के द्वारा अज्ञात शव को मिट्टी देकर किया गया दफन // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजफ्फरपुर के रहने वाले मो. हाजमोला का शब कोतवाली थाना स्पेक्टर रामप्रीत कुमार को बीती रात मिली, जिसका पोस्टमार्टम कोतवाली थाना इंस्पेक्टर ने जेएलएनएमसीएच मेडिकल कॉलेज में करवाया गया , उस शब को आज मुस्लिम लावारिस मैयत कमिटी के द्वारा इस लावारिस लाश को इनलोगों ने बजापते मुस्लिम रिवाज के अनुसार मिट्टी देकर किया। इनके अध्यक्ष मोहम्मद निशात अफरोज उर्फ फुलटू खान ने कहा कि जैसा कि मालूम होगा पिछले कई वर्षों से लगातार हम लोगों ने यह मुहिम चलाई है और निरंतर चलता रहेगा । मुस्लिम लावारिस मय्यत कमेटी के द्वारा समाज के हर कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते उनके सदस्य मो. शहजादा खान ,मो. आसिफ खान, समस्या निवारण […]

50 हजार रिश्वत लेने के बाद भी कदवा पुलिस ने शराब के धंधेबाज को भेजा जेल ||GS NEWS

DESK 040

जेल नहीं भेजने के नाम पर कदवा पुलिस ने शराब के धंधेबाज से ऐंठ लिए 50 हजार रूपए। परिजनों ने थाने में किया हंगाम। मामले की जांच पड़ताल करने पहुंचे एसडीपीओ व इंस्पेक्टर। ढोलबज्जा: कदवा पुलिस ने बुधवार को एक शराब के धंधेबाज को मिलन चौक पर 30 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल भेजे गए युवक नवगछिया के महदत्तपुर गांव निवासी उपेन्द्र सिंह के बेटे सावन कुमार बताया जा रहा है. सावन को जेल भेजे जाने के बाद उसके परिजनों ने गुरुवार को कदवा थाना पहुंच जम कर बवाल काटे. जहां मौके पर महदत्तपुर के मुखिया संजय सिंह के साथ कदवा दियारा पंचायत के मुखिया नरेश सिंह व खैरपुर कदवा पंचायत के मुखिया […]

रेलवे ओवर ब्रीज के पास टेम्पू व अज्ञात ट्रक के बीच टक्कर से एक महिला की गयी जान, चार घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के बाबा बिसुराउत सेतु सम्पर्क पथ के रेलवे ओवर ब्रीज के पास टेम्पू व अज्ञात ट्रक के बीच टक्कर से महिला की मौत चार घायल हो गए। मृतक महिला पूर्णिया जिला के रूपौली थाना के बलिया निवासी कमलेदव मंडल की पत्नी सुलोचना देवी हैं। घायल रेणू देवी, रेणु देवी के पति बासुकी मंडल, रेणु देवी के पुत्र भवेश मंडल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नगवछिया पहुंचाया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। DESK 04