Category Archives: Uncategorized

पुष्प मित्र द्वारा लगातार 34 वा पुष्प प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का हुआ आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

पुष्प मेले में दर्जनों प्रकार के फूलों का हुआ प्रदर्शन, सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, पुष्प मित्र द्वारा 34 वां पुष्प प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय होटल के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुष्प प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मेले में दर्जनों प्रकार के फूलों का प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने अपने फूलों की प्रदर्शनी लगाई। जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों मे डॉक्टर परमवीर एवं मनोरंजन सिंह जज की भूमिका निभाते हुए फूलों को प्रथम द्वितीय तृतीय और सांत्वना पुरस्कार दिया ।पुस्तक मेले में सैकड़ों लोग दर्जनों प्रकार के फूलों की वैरायटी को देखकर खुश हुए। पुष्प मित्र द्वारा लगाए गए पुष्प मेले में […]

सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पाँच वे दिन जे पी कॉलेज नारायणपुर के कैम्पस में वृक्षारोपण रोपण किया गया||GS NEWS

DESK 040

जय प्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना महाविद्यालय इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पाँचवे दिन शनिवार को शिविर में स्वयंसेवक ने कॉलेज के कैम्पस में वृक्षारोपण किया गया एनएसएस के पदाधिकरी प्रो.शलेन्द्र कुमार के निर्देशन में किया गया। मौके पर छात्र स्वयंसेवक लीडर ज्योतिष कुमार और छात्रा स्वयंसेवक लीडर सुप्रिया कुमारी ने बताया की कॉलेज के . कैम्पस में 5 पेड़ लगाया गया मौजूद स्वयंसेवक बबिता कुमारी, अनुभा कुमारी,रूपा कुमारी,मुस्कान कुमारी, मौसम कुमारी,आरती कुमारी ,साक्षी कुमारी , रिचा कुमारी, साजदा प्रवीण, पुष्पा कुमारी, संध्या कुमारी, शिखा कुमारी, रणवीर कुमार, मणिकांत कुमार, मौसम कुमार, प्रीतम कुमार,गुलशन कुमार,भानु कुमार,आकाश कुमार आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे। DESK 04

भागलपुर में थाना के निजी चालक समेत 5 लोगों की संदिग्ध अवस्था मे मौत, ज़हरीली शराब से मौत की आशंका // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर के 4 अलग अलग थाना क्षेत्रों में 5 लोगों की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गयी। सजौर थाना के निजी चालक अविनाश कुमार, सबौर थाना क्षेत्र के कुंदन झा, लोदीपुर थाना क्षेत्र के चिंटू यादव व नवीन यादव बबरगंज थाना क्षेत्र के रितेश कुमार की मौत हुई है। वहीं लोदीपुर थाना क्षेत्र निवासी अशोक यादव के पुत्र छोटु भी इलाजरत है। सजौर थाना के चालक के मौत की सूचना पर आनन फानन में थानाध्यक्ष , एसडीएम, एडीएम, डीएसपी मायागंज अस्पताल पहुंचे और अधीक्षक के साथ घण्टों बैठक की या यूं कहें तो मामले की लीपापोती में लग गयी है। आशंका है कि ज़हरीली शराब से लोगों की मौत हुई है। सजौर थाना के चालक अविनाश […]

विधायक गोपाल मंडल ने विधान सभा में भूूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री से उठाया नवगछिया खरनई नदी के अतिक्रमण का मुद्दा // GS NEWS

DESK 04 B0

विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने विधान सभा में भूूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री से नवगछिया के खरनई नदी के अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। बताया गया कि 21 जून को नवगछिया बाजार के पास खरनई नदी की नापी का प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा हैं। जिसमें नदी की जमीन का अतिक्रमण करने का उल्लेख किया गया हैं। अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया सीओ को अतिक्रमण वाद चला कर खरनई नदी के अतिक्रमित जमीन को मुक्त करवाने का निर्देश दिया हैं। जिसका अनुपालन आज तक सीओ ने नहीं किया हैं। सरकार उस जमीन को कब तक अतिक्रमणमुक्त करवाने का विचार रखती हैं। इसके जवाब में बताया गया कि समाहर्ता भागलपुर के प्रतिवेदन विभिन्न श्रोत से एवं अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया के आलोक […]

नारायणपुर : गालीगलौज,मारपीट के साथ रंगदारी मांगने को लेकर दिया थाने में आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

भवानीपुर ओपी क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में मत्सयजीवी सहयोग समिति के मंत्री सतियारा निवासी निरंजन सिंह के साथ गालीगलौज,मारपीट के साथ रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ीत निरंजन सिंह ने भवानीपुर ओपी में मधुरापुर निवासी कैलाश सहनी एवं विदेशी सहनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।मधुरापुर के मछली दुकानदार कैलाश सहनी ने भी सतियारा के निरंजन सिंह, अमित मंडल, मुन्ना मंडल, राजाराम मंडल पर दुकान में घुसकर रुपये लेने और मारपीट करके पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाया है। DESK 04

गोपालपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय को भष्ट्राचार व दलालों से मुक्त करवाने के लिए किया अमरण अनशन ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय को भष्ट्राचार व दलालों से मुक्त करवाने के लिए सैदपुर गांव के कृष्ण कुमार स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अमरण अनशन किया। कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रखंड व अंचल कार्यलय में दलालों की भरमार हैं। बीना चढ़ावा दिए कोई भी काम नहीं होता हैं। प्रखंड व अंचल कार्यलय के भष्ट्राचार को समाप्त करने के लिए आमरण अनशन किया गया। इस मौके पर उप मुखिया रवि रंजन कुमार, वार्ड सदस्य अमर कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता किरण कुमार, चितरंजन कुमार, निलेश कुमार, मुरारी कुमार मौजूद थे। सीओ राजकिशोर सभी मांग मानने का अश्वासन देकर जाम को तुड़वाया। DESK 04