Category Archives: Uncategorized

शिक्षकेत्तर कर्मचारी समन्वय समिति के द्वारा अपनी मांगों को लेकर विद्यालय प्रशासनिक भवन में किया गया प्रदर्शन // GS NEWS

DESK 04 B0

एरियर जल्द देने सहित सेवानिवृत्ति 62 से 65 वर्ष करने की मांग को लेकर किया गया प्रदर्शन निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी समन्वय समिति के द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन नीति लागू करने, एरियर जल्द देने की मांग सहित सेवानिवृत्ति 62 से 65 करने की मांग और सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ को एकमुश्त देने की मांग की गई। संघ का कहना है कि अगर यह मांग नहीं मानी जाती है तो बिहार में 5 अप्रैल से सभी विश्वविद्यालयों में कर्मचारी संघ के द्वारा हड़ताल किया जाएगा। जिसमें पठन-पाठन से लेकर परीक्षा तक को बाधित किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने राज्य सरकार […]

राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने सिमरा में चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – राष्ट्रीय सेवा योजना जीबी कॉलेज नवगछिया के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा गोद लिए हुए गांव दलित टोला सिमरा में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो मो मोसर्र्त हुसैन के नेतृत्व में वहाँ के लोगों के बीच मास्क, साबुन और सैनिटाइजर का वितरण किया गया. लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया. स्वयंसेवकों द्वारा घर घर जाकर लोगों से संपर्क कर स्वस्थ रहने, व्यायाम करने एवं योग द्वारा जीवन को स्वस्थ बनाने के महत्व को बताया गया. मौके पर प्रधान सहायक मो रिज़वान अली, मनोज सिंह, मुकेश पोद्दार, स्वयंसेवक मंदोदरी, प्रीति, आनंद, राजेश, ज्योति, कुसुम, आरती, कनीज़, अभिनव, नीतीश, प्रिंस, शिव, धर्मेन्द्र,शिवानी, सत्यम, आँचल, अनामिका आदि मौजूद थे. मदन […]

पंचतत्व में विलीन हुए डॉक्टर आरके राणा ||GS NEWS

DESK 040

खगड़िया लोक सभा के पुर्व सांसद सह गोपालपुर के पुर्व विधायक डा आर के राणा का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह पैतृक आवास नारायणपुर पहुंचा। रास्ते में राजमार्ग 31बेगूसराय बोर्डर से ही जगह जगह समर्थकों का हुजूम अंतिम दर्शन कर फुल माला देकर श्रदांजलि अर्पित की।नारायणपुर आवास पहुंचते ही खगड़ियॉ,नवगछिया,भागलपुर,कटिहार,बॉका समेत अन्य जगहों से अंतिम दर्शन को लेकर विभिन्न पार्टि के नेता पहुंच श्रदांजलि अर्पित की। मधुरापुर बाजार,बलाहा का भ्रमण करते हुए शव यात्रा गंगा घाट पहुंचा। जहां पंडित के मंत्रोच्चारण के साथ तीनो भाई अमित राणा,डा.गौरव राणा,डा सौरभ राणा,दामाद एनएचआई के आरओ अभिलाष कुमार ने शव का फेरा लगाकर छोटे पुत्र ने मुख्गानी दिया।मौके पर गोड्डा के पुर्व विधायक संजय यादव,एमएलसी प्रत्याशी संजय यादव,रंगरा प्रमुख मोती यादव, डा तिरूपति […]

पीरपैती के जगदीशपुर में ग्रामीणों ने घंटों किया रोड जाम // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,पीरपैती प्रखंड के अंतर्गत जगदीशपुर स्तिथ कंस्ट्रक्शन के द्वारा छर्री मिक्सिंग का कार्य चल रहा हैं। उससे निकलने वाला धुंआ काफ़ी ज्यादा होने के कारण उस गाँव में रहने वालों ग्रामीणों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया।रोड जाम की सूचना जैसे ही थाना प्रभारी संजय कुमार सत्यार्थी को मिली तो उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी ली और मौके पर प्रशासन की गस्ती दल को भेजा प्रशासन ने करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कर रोड जाम हटाया।वही इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। DESK 04 B

नवगछिया : जगतपुर में आठवां सदगुरू कबीर सत्संग महोत्सव आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

जगतपुर में आठवां सदगुरू कबीर सत्संग महोत्सव आयोजन किया गया। जहां ज्ञान, भक्ति, वैराग्य तथा मानवधर्म, प्ररेक संत्संग, समारोह प्रात: कालिन गुरू वंदना, सतगुरू स्तुति एवं बीजक पाठ से शुरू किया गया। दो बजे से रात्रि के साढ़े 10 बजे तक भजन संत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम जारी रहा। यह जानकारी संत कबीर के आयोजक शिवनारायण दास साहेब ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में परमपूज्य सतगुरू आचार्य धर्मगुरू साहेब, ब्रह्मचार्य मिथलेश साहेब, शंभु साहेब, रंजन बिहारी हैं। इन लोगों ने कबीर के रास्ते चलते हुए बहुत सारी अध्यात्मिक जानकारी दी। DESK 04

नवगछिया के चकरामी में संदिग्ध अवस्था में एक की मौत ||GS NEWS

DESK 040

ख़रीक प्रखंड के ब्राह्मण टोला चकरामी गांव में संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला प्रकाश में आया है।ग्रामीणों ने बताया की चकरामी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक निरंजन झा के पुत्र मंगल झा महिन्द्रा कंपनी भागलपुर में कार्यरत था। होली की छुट्टी में घर आया था। दुसरे दिन होली की सुबह पेट में असहाय दर्द को लेकर प्राइवेट अस्पताल पुर्णियॉ में इलाजरत था। प्राथमिक उपचार के साथ दो दिन बाद चिकित्सक ने भागलपुर रेफर किया गया।वहां गुरूवार की रात्रि बहन के घर पर सोए अवस्था में मौत हो गई है।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की बातें की जा रही थी।शुक्रवार को शव को परिजनों ने आवास चकरामी लाया गया।घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। DESK […]

राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ बिहार प्रदेश भागलपुर इकाई के सफाईकर्मी द्वारा नगर निगम परीसर में नगरआयुक्त के खिलाफ किया क्या एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ बिहार प्रदेश भागलपुर के सफाई कर्मियों द्वारा नगर आयुक्त के खिलाफ आज 12 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया।वहीं मीडिया से बात करते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ निबंधन एवं निगम प्रशासन के बीच 12 सूत्री मांगों को लेकर आपसी समझौता हुआ था। आज 45 दिन बीतने वाला है लेकिन यह आश्वासन आश्वासन ही रह गया। धरातल पर अभी तक कुछ भी नहीं उतर पाया है। इसको लेकर हमलोग पुनः आज एक दिवसीय प्रदर्शन कर रहे हैं ।अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो जिलाधिकारी ,प्रमंडलीय आयुक्त को लिखित आवेदन दिया जाएगा ।फिर भी हमारी मांगे अगर […]