Category Archives: Uncategorized

चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अंकित राज का जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रतियोगिता के लिए चयनित ||GS NEWS

DESK 040

वरिष्ठ माध्यमिक (+२) चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अंकित राज ने विद्यालय एवं संपूर्ण बांका जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। अंकित राज का चयन विज्ञान प्रौद्योगिकी सतत विकास पर आधारित उसके प्रदर्श का प्रदर्शन विद्यालय के विज्ञान के कुशल आचार्य पप्पू कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में करने हेतु एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा 8 से 11 फरवरी को आयोजित होने वाली 47b एवं 48 में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रतियोगिता के लिए किया गया इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफल होने पर अंकित राज को अपने प्रदर्शन का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करने का मौका प्राप्त होगा। DESK 04

खत्म हुआ सुरों का एक युग, लता मंगेशकर का निधन||GS NEWS

DESK 040

एक बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है जहां स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। लता मंगेशकर ने आज सुबह अंतिम सांसे ली है। उनके निधन से भारतीय सिनेमा जगत को बड़ी क्षति हुई है। लता मंगेशकर पिछले 1 माह से अस्पताल में भर्ती थी। उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था इसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बताई थी। लता के निधन पर भारत समेत दुनियाभर की दिग्‍गज हस्तियों ने शोक जताया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, ‘उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। लता दीदी प्रखर देशभक्त थी। स्वातंत्र्यवीर सावरकर जी की विचारधारा पर उनकी हमेशा […]

मुजाहिदपुर थाना अंतर्गत बाल्टी कारखाना के पास एक युवक व युवती 18 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 04 B0

एक तरफ जहां शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री कई हथकंडे अपना रहे हैं, पुलिस प्रशासन भी इसको लेकर काफी जस्ट व मुस्तैद नजर आ रही है, ताजा मामला मोजाहिदपुर थाना अंतर्गत बाल्टी कारखाना चौक का है,भागलपुर मोजाहिदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाल्टी कारखाना चौक के पास से कृष्ण मुरारी दास के साथ एक महिला को शराब की तस्करी करने के आरोप मैं गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 18 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। दोनों गिरफ्तार तस्कर नाथनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और झारखंड से बस के द्वारा शराब लेकर आ रहे थे। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। […]

उत्क्रमित माध्यमिक मध्य विद्यालय बलाहा में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक मध्य विद्यालय बलाहा में सोमवार को शिक्षक मोहन ठाकुर,कैलाश पंडित एवं शिक्षिका मीना मिश्रा के सेवानिवृत्ति पर प्रधानाचार्य बिनोद मंडल की अध्यक्षता एवं शिक्षका सुनिता बासुकी के संचालन में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डीडीओ सुशील कुमार साह समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने अपने संबोधन में तीनों शिक्षकों की दस वर्ष की कार्यकाल की सराहना की साथ ही बच्चे समेत शिक्षकों को एक साथ मिलकर पठन-पाठन में अहम योगदान बताया। विद्यालय परिवार द्वारा सेवानिवृत्ति पर तीनों शिक्षकों को रामचरितमानस फुलमाला,पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।मौके पर शिक्षक अजीत कुमार पटेल,अभिमन्यू गोस्वामी,सुनीता बासुकी,रमेश कुमार सिंह,दिपक कुमार,मनोज सिंह,रंजना पंडीत,नुतन कुमारी,अंजू कुमारी, बिनोद झा,बिधालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष […]

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार गरीब पीड़ित एवं किसानों के कल्याण के प्रति समर्पित : बोले भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ||GS NEWS

DESK 040

दो फरवरी 2022 को समय 10:30 से आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर आयोजित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार गरीब पीड़ित एवं किसानों के कल्याण के प्रति समर्पित है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने दिया। आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर देश अग्रसर है। यह प्रसन्नता का बिषय है की प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर प्रधानमंत्री का उद्बोधन हेतु पूरे कार्यक्रम की विधि व्यवस्था के लिए कार्यक्रम प्रभारी के रूप में आलोक कुमार सिंह, जिला महामंत्री सह प्रभारी मुरारी लाल चिरानिया, जिला संयोजक वाणिज्य प्रकोष्ठ संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था को देखेंगे। यह कार्यक्रम मारवाड़ी विवाह […]

Noimg

इंटर की कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर नवगछिया एसडीओ ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा || GS NEWS

DESK 040

इंटर की कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। इस संबंध में एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ने बताया कि इंटर की परीक्षा एक फरवरी से 14 फरवरी तक नवगछिया के जीबी कॉलेज, बनारशी लाल सर्राफ कॉलेज, मदन अहिल्या महिला कॉलेज, इंटर स्तरीय हाईस्कूल, रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय, श्रीलाल जी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंघिया मकंदपुर में दोनो पालियों में होगी। कोविड गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था के लिए स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्तीदल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। अनुमंडल नाजिर को आदेश दिया जाता हैं कि स्टेट बैंक के नवगछिया वज्रगृह से प्रश्न पत्र निकलवाने के समय […]

कुहासे के कारण कई ट्रेन हुई विलंब तो कई हुई रद्द||GS NEWS

DESK 040

कटिहार बरौनी नवगछिया होकर चलने वाली कई मेल एक्सप्रेस ट्रेन कुहासे के कारण कई ट्रेनें विलंब चली हैं तो कुछ ट्रेन को रद्द कर दिया गया हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजधानी एक्सप्रेस जो नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली 26 मिनट विलंब से थी। वही डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 20 मिनट विलंब से चल रही थी। जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली 12488 सीमांचल एक्सप्रेस रद्द होने से यात्री हलकान रहे। पटना से कटिहार जाने वाली 15714 इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटा विलंब से चली। रानी कमलापति अगरतला एक्सप्रेस छह घंटा विलंब हैं। अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस सात घंटा विलंब से चल रही हैं। DESK 04

गणतंत्र दिवस पर विहिप. ने किया झंडोत्तोलन एवं बच्चों के खेल का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नौगछिया ने मीलनगर के सामुदायिक भवन पर झंडोत्तोलन किया और साथ ही बच्चों के खेल सीधी दौड़, जलेबी दौड़ , चम्मच-गोली दौड़ और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया । खेल में जीतने वाले बच्चों को विशेष उपहार अथितियों द्वारा दिया गया। साथ ही भाग लेने वाले सभी बच्चों को उत्साह वर्धन के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया।झंडोत्तोलन विहिप. बजरंग दल के जिलाध्यक्ष प्रवीण भगत ने किया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संपूर्ण वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त शाह ,विहिप जिला महामंत्री मनीष भारद्वाज,विहिप जिला संयोजक प्रहलाद यादव, नगर बजरंग दल संयोजक प्रभास कुमार, सह संयोजक शुभम पोद्दार, सहकार भारती के प्रदेश कार्यकारिणी अभिनंदन मंडल, बीजेपी के पूर्व […]