Category Archives: Uncategorized

नारायणपुर : बस के धक्का से भैंस बुरी तरह जख्मी, दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा बस ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : रविवार की रात्रि प्रखंड के भवानीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर एनएच एकतीस चौक से दो सौ मीटर पश्चिम नवगछिया की ओर से खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी जा रही यदुवंशी बस के धक्का से नारायणपुर निवासी मवेशी पालक महेश्वर यादव के पुत्र माखन यादव की भैंस बुरी तरह जख्मी हो गई। बस यात्रियों से भरा था। बस से भैंस को धक्का लगने के बाद सभी यात्री दहशत में आ गए। आसपास के लोग वहां पहुंचे और बस चालक को बस से बाहर निकालकर भवानीपुर पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर भवानीपुर ओपी से एसआई रवि कुमार,सुरेश प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।मवेशी पालक माखन यादव […]

कई शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से आज मनाया जाएगा शिक्षक दिवस,शिक्षक दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं में गिफ्ट खरीदने की होड़ ||GS NEWS

DESK 040

5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस , यह दिवस डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर मनाया जाता है । कोरोना गाइडलाइन के हिसाब से सभी संस्थान इस कार्यक्रम को करने की ठानी है साथ ही साथ बताते चलें कि पिछले साल वैश्विक महामारी कोरोना के चलते शिक्षक दिवस नहीं हो पाया था इस बार छात्र-छात्राओं में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है, छात्र व शिक्षकों का सामंजस्य मजबूत हो इसके लिए शिक्षक दिवस काफी हर्षोल्लास से मनाया जाता है! भागलपुर एवं नवगछिया शहर में कई गिफ्ट कॉर्नर दुकानों पर एवं केक स्टॉल पर बच्चों की काफी भीड़ दिखी! कई छात्र-छात्राओं से बात करने से पता चला कि हम सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ खाने की व्यवस्था के […]

गंजी और अंडरवियर में घूम रहे थे विधायक गोपाल मंडल, दूसरे पैसेंजर ने जताया एतराज तो करने लगे गाली-गलौज ||GS NEWS

DESK 040

पटना (राजेन्द्र नगर) से नई दिल्ली जा रही 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू (JDU) के विधायक गोपाल मंडल ने शर्मनाक हरकत की है। चलती ट्रेन में वो कपड़े उतारकर घूम रहे थे। वो सिर्फ गंजी और अंडर वियर पर दिखे। जिसके बाद कोच के अंदर मौजूद दूसरे पैसेंजर ने कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद विधायक गोपाल मंडल में आपत्ति जताने वाले पैसेंजर के साथ गाली-गलौज की। चलती ट्रेन में कोच के अंदर खूब हंगामा किया। जिसके बाद ट्रेन में स्कोर्ट कर रही RPF की टीम मौके पर पहुंची। विधायक और पैसेंजर को समझाने की कोशिश की। यह मामला तब हुआ जब ट्रेन दिलदारनगर स्टेशन को पास कर चुकी थी। इस बात की पुष्टि […]

गोपालपुर :दो लाख रूपये दहेज नहीं देने पर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया ||GS NEWS

DESK 040

दो लाख रूपये दहेज नहीं देने पर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। इस संबंध में गोपालपुर थाना के धरहरा निवासी नागेश्वर महतो की पुत्री ललिता कुमारी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई हैं। पीड़िता ने एसडीपीओ को बताया कि मैं पड़ोसी प्रींस कुमार से प्यार करती थी। 21 अगस्त को हम दोनो भाग कर संतोषी मंदिर आए। वहां पर मेरे व प्रींस कुमार के परिजन भी आ गए। दोनो की सहमती से हम दोनो की शादी कबुतरा स्थान मंदिर में करा दी गई। शादी के बाद प्रिंस के साथ उसके घर चली गई। छह दिन बाद पति, ससुर अखिलेश सिंह, सास वीणा देवी, धनंजय शर्मा ने मुझसे दो लाख रूपये दहेज मांगने लगे। दहेज […]

रंगरा : तीनटंगा दियारा में बुधवार को भी कटाव जारी । लोगों के बीच दहशत कायम।बड़ी संख्या में लोगों ने घर छोड़कर किया पलायन ||GS NEWS

DESK 040

-सांसद अजय मंडल ने लिया कटाव स्थल का जायजा। रंगरा प्रखंड के तीन टंगा दियारा दक्षिण पंचायत में गंगा नदी में बुधवार को भी कटाव जारी है। तीन टंगा दियारा में हो रहे कटाव की सूचना मिलने के बाद सांसद अजय मंडल बुधवार को तिनटंगा दियारा पहुंचे और कटाव स्थल का जायजा लिया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से बात कर कटाव को रोकने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में अगर जरूरत पडी तो मुख्यमंत्री से भी बात करूँगा। बुधवार को कटाव का दायरा और तेजी से बढ गया है। महादलित टोला एवं बिन्दटोली की कटाव स्थल से महज एक सौ मीटर की दूरी रह गई है। लगभग पचीस घर बिल्कुल कटाव के मुहाने […]