Category Archives: Uncategorized

रंगरा प्रखंड के मध्य विद्यालय मदरौनी  के शिक्षिका नम्रता मिश्रा का राजकीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन  ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय मदरौनी  के शिक्षिका नम्रता मिश्रा का राजकीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन किया गया है। राजकीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित शिक्षिका नम्रता मिश्र मुख्य रूप से वर्ष 20 14 से अंग्रेजी विषय की शिक्षिका के रूप में मध्य विद्यालय मदरौनी  में कार्यरत है। राजकीय शिक्षक सम्मान के लिए इनका चयन खासकर  इनके द्वारा कोरोना काल के दौरान छात्र छात्राओं के लिए ऑनलाइन शिक्षण के क्रम में  इनके द्वारा किए गए बेहतर प्रदर्शन एवं प्रयोग किए गए शिक्षा के नवीन तकनीक एवं आइडिया के आधार पर किया गया है।  नम्रता मिश्रा मूल रूप से भागलपुर स्थित तिलकामांझी के मूल निवासी हैं। इनके चयन के बाद पूरे रंगरा प्रखंड में शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा छात्र […]

ढोलबज्जा : कदवा में, चोरी की गई भैंस के साथ दो चोर पकड़ाया ||GS NEWS

DESK 040

ग्रामीणों ने चोरों का धुनाई कर, सर मुंड़वाया. ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत आश्रम टोला कदवा में मंगलवार की अहले सुबह करीब 4:00 बजे नित्यानंद यादव की एक भैंस चोरी हो गई. भैंस चोरी होने के बाद उसकी खोजबीन में पशुपालक काफी परेशान थे. इसी बीच करीब 11:00 बजे मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर गांव के कुछ ग्रामीणों द्वारा फोन से सूचना मिली कि- कदवा के दो युवकों ने ससुराल से भैंस लाकर ₹18000 में किसान मोहम्मद वकिल के बेटे मोहम्मद इनसूल के हाथों बेचने आए हैं. भैंस को सस्ते दामों में बेचे जाने पर जब खरीददार व वहां के ग्रामीणों को शक हुआ तो, चोरों को डांट-फटकार कर उससे आधार कार्ड मांगा गया तो, दोनों […]

नवगछिया : सिविल सर्जन ने लिया टीकाकरण का जायजा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत हो रहे टीकाकरण अभियान को लेकर के भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा ने मंगलवार को टीकाकरण अभियान को लेकर के लगाए गए शिविरों का औचक निरीक्षण किया सिविल सर्जन ने बताया कि हमने लगभग आधे दर्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जिसमें टीकाकरण के. तहत किए गए व्यवस्थाओं के साथ-साथ लक्ष के तहत टीकाकरण को पूरा करने की तैयारी की समीक्षा की उन्होंने बताया कि हम लोगों ने अपने स्तर से नवगछिया गोपालपुर रंगरा एवं इस्माइलपुर के इलाके में बाढ़ प्रभावित होने के बाद भी टीकाकरण पूरी तरह सफल रहा है यहां पर लक्ष्य के तहत करीब पहुंचे हैं गोपालपुर नवगछिया एवं इस्माइलपुर में लगभग 5000 के आसपास टीकाकरण […]

नवगछिया : गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी, जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की बढी बेचैनी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियाइस्माइलपुर -बिंद टोली में पुन: गंगा नदी के जलस्तर में पिछले तीन -चार दिनों से वृद्धि जारी रहने के कारण जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की बेचैनी बढा दी है . विभिन्न स्परों व जमीनदारी तटबंध पर बाढ के पानी का दवाब काफी बना हुआ है. जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई राजेन्द्र मेहता व बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई महेन्द्र प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ विभिन्न स्परों व तटबंधों का निरीक्षण कर कनीय अभियंताओं को लगातार कडी चौकसी बरतने का निर्देश दिया है. डिमाहा के निकट ध्वस्त हुए तटबंध का विभागीय मंत्री संजय झा के द्वारा निरीक्षण किये जाने की संभावना के कारण तटबंध पर ईंट का टुकडा डालकर रास्ते को दुरुस्त किया जा रहा है।ऐसे गंगा […]

नवगछिया : ड्राइवर को बंधक बनाकर पीकअप गाड़ी विक्रमशिला पहुंच पथ पर अपराधियों ने लूट लिया ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी दुर्गा मंदिर चौक विक्रमशिला पहुंच पर ड्राइवर को बंधक बनाकर पीकअप गाड़ी लूट लिया। इस संबंध में पीकअप चालक खरीक निवासी मंटू रजक के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। घटना सोमवार की देर रात की हैं। पिकअप चालक ने पुलिस को बताया कि पूर्णिया से पिकअप लेकर घर लौट रहा था। नवगछिया जिरोमाइल में लगा कोई गाड़ी हमारी गाड़ी का पीछा कर रहा हैं। विक्रमशिला पहुंच पथ तेतरी चौक पर ब्रेकर के कारण हमने गाड़ी को स्लो कर लिया। ओल्टो कार में सवार आरापितों ने बहानेबाजी कर ड्राइवर को अपने गाड़ी के पास बुलाया। गाड़ी में चार लोग सवार थे। जबरन ड्राइवर को अपनी गाड़ी में बिठा लिया। ड्राइवर को […]

बिहपुर : सड़क हादसों का केंद्र महंत स्थान चौक से झंडापुर बस स्टेंड चौक ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर :- बिहपुर प्रखंड अन्तर्गत एनएच 31 स्थित महंत स्थान चौक से झंडापुर चौक वर्षों से सड़क दुर्घटना का केंद्र बना हुआ है । कई लोग महज इस एक से डेढ किलोमिटर की दूरी पर अपनी जान गंवा चुके या फिर विकलांगता की जिंदगी जीने को विवश हैं। इन दोनो चौक बीच प्रखंड की सघन आबादी है । हादसों को कम करने के लिये महंथ स्थान चौक पर पुलिस पीकेट भी बनाई गई है लेकिन हादसों में किसी प्रकार की कोई कमी नही आई है । कभी सायकल चालक तो कभी मोटर सायकिल चालक तो कभी कार अक्सर ट्रक के चपेट आ रहे हैं । हरियो ,मड़वा , औलिया ,झंडापुर , सौहरी, जयरामपुर आदी गांव इस सड़क के बिल्कुल करीब […]

नवगछिया : अपनी उपजाऊ जमीन और मवेशियों का बासा कटते देख तिनटंगा दियारावासियों का कट रहा है कलेजा ||GS NEWS

DESK 040

एक वर्ष पूर्व हीं करोड़ों की लागत से दियारा के गंगा किनारे करवाया गया था कटाव निरोधी कार्य। बाढ़ आते हीं पानी में बहा करोड़ों का कटाव निरोधी कार्य। प्रखंड क्षेत्र के तीनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत में हो रहे भीषण कटाव से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल छा गया है। लोगों का अपनी उपजाऊ जमीन और मवेशियों का बासा कटते देख कलेजा कट रहा है। लोग कटाव के दृश्य को देखकर अपने सामान और छोटे छोटे बच्चों को अपने रिश्तेदारों के यहाँ भेज रहें है। अपने मवेशियों को लेकर लोग अन्य जगहों पर जा रहें है या औने पौने दामों में बेचने को विवश है। यहीं नहीं कटाव से कम दूरी पर बसे सैकड़ो परिवारों के घरों में चूल्हे […]

नारायणपुर : भ्रमरपुर बाजार के दुकान और घर में लगी आग ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर बाजार में मंगलवार की सुबह दुकान में आग लगा दिया गया। यह घटना पूरी तरह से जमीन विवाद से जुड़ा है। दुकान संचालक दीपक साह ने बताया कि गांव के तीन लोगों ने आग लगा दिया है और आग लगाकर भाग गया। जिससे करीब पांच लाख रुपये का क्षति हुआ है। जबकि दूसरे पक्ष ब्रजेश चौरसिया ने बताया है कि दुकान में आग किसी दूसरे ने नहीं लगाया बल्कि दीपक ने दुकान में आग लगवाया है क्योंकि जिस जमीन पर दीपक अपना दुकान चला रहा है वह जमीन उसके भाई ने ब्रजेश चौरसिया,अमलेश चौरसिया को बेच दिया है। दीपक जमीन को नहीं छोड़ना चाह रहा है इसलिए गांव में भय और […]