Category Archives: Uncategorized

भवानीपुर के बाद मदरौनी पावर ग्रिड के समीप एन एच 31 सड़क मार्ग में दो जगहों पर पानी का हो रहा रिसाव ||GS NEWS

DESK 040

-ग्रामीणों की सूचना पर एसडीओ ने कटाव स्थल का लिया जायजा। जल संसाधन एवं एनएचएआई को बचाव कार्य का दिया निर्देश।  रंगरा:-रंगरा के भवानीपुर के समीप एन एच 31 में हो रहे कटाव के बाद अब शुक्रवार को मदरौनी पावर ग्रिड के समीप एन एच में दो जगहों पर  रिसाव शुरू हो गया है। रिसाव को देखते ही इसकी सूचना ग्रामीणों ने नवगछीया एसडीओ अखिलेश कुमार को दी । सूचना मिलते ही एसडीओ ने हो रहे रिसाव का जायजा लिया और तुरंत उन्होंने जल संसाधन विभाग एवं एनएचएआई को बचाव कार्य का  निर्देश दिया। एसडीओ के निर्देश के बाद विभाग द्वारा रिसाव को रोकने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। रिसाव को रोकने के लिए उसपर मिट्टी […]

नवगछिया के गोसाईं गाँव ठाकुरबाड़ी में चल रहा झूलनोत्सव ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गाँव ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं । मौके पर मंदिर के पुजारी बौवन मिश्र में बताया कि ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव मनाया जा रहा हैं , इसका कई वर्षों से इतिहास रहा हैं । यहां 2 बार पूरे साल भर 365 दिनों तक अखंड रामधुन का आयोजन किया गया हैं . जो गाँव के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा हुआ हैं । वहीं शुक्रवार को झूलनोत्सव में दर्ज़नों ग्रामीणों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा था । मौके पर झूला लगे जनक फुलबाड़ी, झूले सिया सुकुमारी न …. झूला लगे कदम के डाली ,झूले कृष्ण मुरारी न ………कृष्णा झूले राधा झुलावे ,राधा झूले कृष्ण झुलावे ,पारा पारी […]

ढोलबज्जा : जिप नंदनी सरकार ने कार्य एजेंसी के साथ कदवा के बुटनी बांध का लिया जायजा ||GS NEWSR

DESK 040

कार्य एजेंसी ने कहा- जितना बांध कटना था, कट गया. अब कटने नहीं दिया जायेगा. ढोलबज्जा: गुरुवार की देर शाम नवगछिया जिप नंदनी सरकार ने खैरपुर कदवा पंचायत अंतर्गत बिन्दटोली के बुटनी बांध का जायजा लेने पहुंची. साथ में बांध की मरम्मत करने वाले कार्य एजेंसी भी थे. एजेंसी ने जिप को बताया है कि- बुटनी बांध जितनी कटनी थी, कट गई. अब आगे नहीं कटने दिया जायेगा. शुक्रवार बांध की मरम्मत कार्य शुरू कर दी जायेगी. मौके पर समाजसेवी श्रवण महतो, अच्छेलाल रजक, बौकू भगत, विलास मंडल, नंदकिशोर मंडल, अम्पी मंडल व रामेश्वर सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद थे. DESK 04

ढोलबज्जा : विधायक ने कदवा का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मिले ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: गुरुवार को गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कदवा व ढोलबज्जा कर पहुंच वहां के बाढ़ पीड़ितों के हाल-चाल जाना. जहां कदवा के मिलन चौक, खैरपुर कदवा व ढोलबज्जा के लूरी दास टोला भ्रमण के दौरान बाढ़ पीड़ितों ने जल्द राहत कार्य चलाने की मांग विधायक से कर रहे थे. विधायक ने कदवा के हाईस्कूल, कंचनपुर, नवीन नगर पुनामा, झपरू दास टोला, बगड़ी टोला, ठाकुर जी कचहरी टोला, खैरपुर कदवा के बेलसंडी, माले ग्राम, गोला टोला काली मंदिर परिसर, लक्ष्मीनियां, भगवान बाबू कचहरी टोला, बिन्दटोली कदवा के स्कूल व ढोलबज्जा के लूरी दास टोला, मिल्की व भगत टोला समेत अन्य जगहों पर सामुहिक किचन चलाने व शौचालय देने की बात कहा है. जहां पर किचन चलाने […]

ढोलबज्जा में, गोली लगने से सावन यादव जख्मी ||GS NEWS

DESK 040

दो साल पहले भाई को भी अपराधियों ने गोली मार की थी हत्या. ढोलबज्जा: ढोलबज्जा थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबिनियां बासा में बुधवार की शाम गोली चलाने की बात सामने आ रही है. गोली किसने चलाई इस बात की पता देर रात खबर संप्रेषण तक नहीं चल पायी है. गोली लगने से सावन यादव के बांह जख्मी होने की बात बतायी जा रही है. इलाज के लिए जा रहे जख्मी सावन से जब कुछ स्थानीय लोगों ने उससे पूछना चाहा तो, फिलहाल सावन कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहे थे. घटना के बारे में आस-पास के लोग दबी जुबान में पुरानी रंजिश बता रहे हैं. ज्ञात हो की दो साल पहले सावन के. भाई मानकेश्वर यादव की भी अपराधियों ने […]

नवगछिया के ख़रीक चौक पर प्रगति बाल विकास केंद्र कार्यालय का हुआ उद्घाटन||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के खरीक प्रखंड अंतर्गत खरीक चौक पर शिक्षा में सुधार के लिए प्रगति बाल विकास केंद्र कार्यालय का उद्घाटन किया गया । उद्घाटन के मौके पर बिहपुर भाग-2 जिला परिषद राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह, मुंगेर जिला कोऑर्डिनेटर धनंजय कुमार, बेगूसराय जिला कोऑर्डिनेटर रीना कुमारी, रूपचंद कुमार, सुपौल ब्रांच मैनेजर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया । मौके पर भागलपुर जिला कोऑर्डिनेटर सिंपल कुमारी ने बताया कि इस योजना का मकसद सभी पंचायतों में वार्ड स्तर पर एक केंद्र स्थापित कर वैसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है जो विद्यालय नहीं जाते हैं तथा वैसे बुजुर्ग जो निरक्षर है उन्हें साक्षर करना है । साथ ही इस योजना के तहत 3 से 6 साल के […]

रंगरा : अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने निकले युवकों से भरी नाव पलटी, सभी ने तैरकर बचाई अपनी जान ||GS NEWS

DESK 040

-दूर से हीं नाव पलटते देख किनारे खड़े लोगों ने डूबते लड़कों को दूसरे नाव से बचाने का किया काम।  रंगरा में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। घटना    रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा कलबलिया धार की है। जहां आठ दस लोगों से भरी नाव पलट गई। हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।डूब रहे युवक की किनारे खड़े लोगों के सक्रियता से किसी तरह जान बची। मिली जानकारी के अनुसार  रंगरा गाँव के 8-10 की संख्या में कुछ युवक  अपने दोस्तों के साथ शाम को चदरा से बनी छोटी नाव में सवार होकर मौज मस्ती करने निकल पड़े। जैसे ही नाव किनारे से थोड़ी दूर गई इसी दौरान नाव पलट गई ।दूर से […]