Category Archives: Uncategorized

नारायणपुर में डायरिया से एक मासूम की मौत
सत्तर व्यक्ति पीड़ित ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर में डायरिया से मौत पर रोते स्वजन। नारायणपुर : बुधवार को पीएचसी नारायणपुर में नारायणपुर गाँव के उरी रविदास की छह वर्षीय पुत्री नयना कुमारी की पीएचसी नारायणपुर में डायरिया से इलाज के क्रम में मौत हुआ। पीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बिजयेंद्र कुमार विद्यार्थी ने पुष्टि किया। क्षेत्र में डायरिया से पीड़ित व्यक्ति की संख्या करीब सत्तर है। सबसे ज्यादा डायरिया के पीड़ित व्यक्ति नारायणपुर में पाया गया है जहां के लोगों ने पीएचसी नारायणपुर सहित निजी क्लिनिक पहुंचकर निजी डॉक्टर से उपचार करवाया। धीरे-धीरे स्वस्थ भी हो रहे हैं। इसके बाद शाहपुर, चौहद्दी में भी डायरिया का प्रकोप होने लगा है । बुधवार को डायारिया से मौत हुआ तो लोगों के बीच हड़कंप मच गया। […]

बोले विधायक : सरकार को बदनाम कर मेरा इलाका गड़बड़ाना चाहते हैं बीडीओ ||GS NEWS

DESK 040

बोले बीडीओ: विधायक जी के पास कोई प्रमाण है तो दें ● विधायक गोपाल मंडल की अब बीडीओ से ठनी गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि नवगछिया बीडीओ कुंदन कुमार यादव सरकार को बदनाम कर गोपाल मंडल का इलाका गड़बड़ाना चाहता है. विधायक ने कहा कि बीडीओ आरजेडी की बैठक करता है. खांटी राजद है. मैंने ही लाया है. एक बार भगा दिये थे फिर लाये हैं, लेकिन अब हमी से टक्कर देने लगा. करीब 300 बाढ़ पीड़ितों को उन्होंने राहत कैंप में भेजा, लेकिन बीडीओ ने किसी भी प्रकार का व्यवस्था नहीं की. राहत शिविर में किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं रहने से लोग उनको कोसते हुए निकल गये. गोपाल मंडल […]

भूखलो छियै भोरैंह सें खाना न मिललै बच्चा सब पानी हेली रहलो छै ||GS NEWS

DESK 040

ऋधव मिश्रा कृष्णा नवगछिया पकड़ा राहत शिविर में सूबे के मुख्यमंत्री का सामना एकाएक ऐसी वृद्धा से हो गया जो मुख्यमंत्री को देखते ही चीख उठी बच्चा सब पानी हेली रहलो है, भोरह भूखलो छी, खाना नय मिलले इतना कहने के बाद वृद्धा फूट-फूटकर रोने लगी. मुख्यमंत्री एक टक वृद्धा को देखे जा रहे थे और वह शांत थे. उन्होंने तुरंत पास ही खड़े पदाधिकारियों को वृद्धा की समस्या निदान करने को कहा. पास ही खड़े एक अधिकारी से वृद्धा की आंखों के आंसू को पोछ दिया, अधिकारियों ने वृद्धा की शिकायत को विस्तार से सुना और निदान की दिशा में पहल भी किया मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के क्रम में वृद्धा की चर्चा करते हुए कहा कि हम जानने […]

ढोलबज्जा : सांसद ने किया कदवा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: मंगलवार को भागलपुर लोक सभा क्षेत्र के माननीय सांसद अजय कुमार मंडल ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कदवा दियारा, खैरपुर कदवा व ढोलबज्जा पंचायतों का दौरा कर वहां के बाढ़ पीड़ितों से मिले. जहां लोगों ने सांसद से सुखा राशन, पशुओं का चारा, शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं किसानों के फसल क्षतिपूर्ति की मांग किया है. वहीं सांसद ने हर संभव मदद दिलाने की बात कह कदवा व ढोलबज्जा के बाढ़ पीड़ितों के बीच बुधवार के दिन सुखा राशन वितरण कराने को कहा है। मौके पर पंचायत के मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल, जिप नंदनी सरकार, ढोलबज्जा के समाजसेवी सह मुखिया प्रत्याशी रामानंद मंडल, जदयू नेता नीतीश कुमार निराला के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. वहीं खैरपुर कदवा पंचायत […]

नवगछिया टू नेपाल: जगतपथिनाथ से पशुपतिनाथ की साइकिल यात्रा पर निकला शिवभक्त ||GS NEWS

DESK 040

अब 500 किमी की दूरी साईकल से तय करने रवाना हुए शिवभक्त गौरव नवगछिया के जगतपथिनाथ मंदिर से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की साइकिल यात्रा पर रवाना हुए शिवभक्त गौरव नवगछिया के शिवभक्त की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। उनका नाम है- गौरव भारद्वाज, जो नवगछिया के रूंगटा सत्संग भवन रोड निवासी रमेश शर्मा के पुत्र हैं। गौरव अपनी दूसरी साइकिल यात्रा पर नवगछिया के गौशाला स्थित जगतपतिनाथ महादेव मंदिर से नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए हैं। करीब 500 किलोमीटर की यह यात्रा उन्होंने 17 अगस्त मंगलवार से शुरू की। गौरव नें जीएस न्यूज़ को बताया कि वह इससे पहले गौरव कोलकाता से केदारनाथ की साइकिल यात्रा पर निकले थे। 1898 […]

कटरिया तिनटंगा पीडब्ल्यूडी सड़क मार्ग पर आधे दर्जन जगहों पर पानी के तीव्र वहाव के चलते सड़क ध्वस्त होने के कगार पर ||GS NEWS

DESK 040

पिछले 15 दिनों से लगातार हो रहे गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से प्रखंड क्षेत्र की अधिकांश सड़कें ध्वस्त हो चुकी है। आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। बीते सोमवार से ही कटरिया तिनटंगा पीडब्ल्यूडी सड़क मार्ग पर आधे दर्जन से भी ज्यादा जगहों से बाढ़ के पानी के तीव्र वहाव के फलस्वरूप ध्वस्त होने के कगार पर पहुँच चुका है । जिससे इन सड़कों पर कटाव का खतरा मंडराने लगा है। इस भयावह स्थिति को देखते हुए पथ निर्माण विभाग के द्वारा बोरी में मिट्टी डालकर सड़क के किनारे डाला गया है।सड़क को बचाने में पथ निर्माण विभाग के पसीने छूट रहे हैं। हलांकी विभाग लगातार इन सड़कों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।वहीं सड़क को […]

नवगछिया : अपने नैहर पहुंचीं बिहुला, स्वागत में जुटा नवगछिया, सादगी के साथ शुरू हुई बिहुला-विषहरी पूजा ||GS NEWS

DESK 040

सती बिहुला मंगलवार को अपने मायके पहुंच गयी. कोरोना काल के बाद स्थिति पूर्णरूपेण सामान्य नहीं होने के बाद भी लोग सोशल डिस्टैंस के बीच भी बिहुला के स्वागत में नवगछिया के लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी. इस बार बिहुला के नवगछिया पहुंचने पर कोई धूम-धड़ाका तो नहीं हुआ, लेकिन लोगों की श्रद्धा और आस्था में कोई कमी नहीं आयी. नवगछिया के दो मंदिरों में और डॉ राणा वाली गली में माता विषहरी की पांच बहनों के साथ बिहुला को ससम्मान के साथ सिंहासन पर बैठाया गया और वैदिक विधि विधान से पूजा की गई. विधिवत पूजा संपन्न होते ही नवगछिया वासियों ने विषहरी मंदिर रोड़ और डॉ राणा वाली गली में हो रहे पूजन समारोह में सोशल डिस्टैंस […]

नवगछिया :बाढ़ पीड़ितों से सीएम ने पुछा कैसा बना है खाना ||GS NEWS

DESK 040

( शिविर मे खाना खा रहे बुजुर्ग बाढ़ पीडीत से खाना के बारे मे पूछते हुए ) । ( करेंट लगने के बाद तड़पता लड़का) । रणवीर कश्यप नवगछियाआसमान से गिर फुहारो के बीच दिन के 1:24 बजे सीएम का काफिला गोपालपुर प्रखंड के लालजी मध्य विद्यालय मकंदपुर पहुंचा। गाड़ी से उतर कर सीएम नीतीश कुमार पंडाल मे खाना खा रहे बाढ़ पीडीतो के बीच पहुंचे। जहां एक खाना खा रहे एक बुजुर्ग से उन्होने पुछा कैसा खाना बना है । उसने जबाब दिया बढ़िया। इसी दौडान मुस्लाधार वारिश शुरू हो गई । और वे अपने गाड़ी मे जा कर बैठ गये। और उनका काफिला अगले कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए रवाना हो गई । वे यहां करीब पांच […]

सरकारी गाइडलाइन को ताख पर रखकर खुल गये स्कूल, शिक्षक भूलें लगाना मास्क तो बच्चों नें सामाजिक दूरी ||GS NEWS

DESK 040

कोरोना महामारी से समूचा विश्व त्राहिमान हैं , लगातार डेढ़ साल से बंद पड़े स्कूल में आज 16 अगस्त सोमवार को बच्चों की इंट्री सरकारी आदेश के बाद होनें से नवगछिया अनुमंडल के लगभग स्कूल में रौनक सा छा गया । स्कूल खुलनें के पूर्व सरकार द्वारा गाइड लाइन जारी कर दिया हैं लेकिन नवगछिया में सरकारी गाइडलाइन को ताक पर रखकर निजी विद्यालय खुल गए हैं अचानक ही जब जीएस न्यूज़ की टीम स्कूल विजिट करने पहुंची तो कई स्थानों पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व संचालक ने उन्हें रोक दिया तो कहीं उनकी एंट्री पर शत-प्रतिशत गाइडलाइन पूरा होते हुए भी दिखा । नवगछिया के कई स्कूलों के शिक्षक जो कक्षा में पढ़ा रहे थे के चेहरे पर मास्क […]